Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    धान कहां गया और बारदाने किसने गायब किए? इतने करोड़ के गबन का खुला राज, यहां के दो प्रभारी गिरफ्तार!

    November 3, 2026

    महादेव सट्टा:सौरभ की गिरफ्तारी पर कोर्ट में कानूनी घमासान”वकील ने बताया अवैध? अंदर  पढ़िए पूरी न्यूज़!

    November 3, 2026

    CG:हड़ताली पटवारियों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन~5 निलंबित,और इतनों को शो-कॉज नोटिस!!

    November 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    newsmirchi
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • आस्था
    • क्राइम
    • खेल
    • देश-विदेश
    • बड़ी खबर
    • राजनीति
    • रायगढ़
    newsmirchi
    • होम
    • आस्था
    • क्राइम
    • खेल
    • देश-विदेश
    • बड़ी खबर
    • राजनीति
    • रायगढ़
    Home»Blog»महादेव सट्टा:सौरभ की गिरफ्तारी पर कोर्ट में कानूनी घमासान”वकील ने बताया अवैध? अंदर  पढ़िए पूरी न्यूज़!
    Blog

    महादेव सट्टा:सौरभ की गिरफ्तारी पर कोर्ट में कानूनी घमासान”वकील ने बताया अवैध? अंदर  पढ़िए पूरी न्यूज़!

    Santosh KumarBy Santosh KumarNovember 3, 20263 Views
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    रायगढ़ शहर व जिले की छोटी-बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें~98279-50350

    रायगढ़/नई दिल्ली।महादेव ऑनलाइन सट्टा एप मामले में मुख्य आरोपी और प्रमोटर सौरभ चंद्राकर की भारत वापसी के बाद अब कानूनी लड़ाई ने नया मोड़ ले लिया है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेशी के दौरान उसकी गिरफ्तारी की वैधता को लेकर सीबीआई और बचाव पक्ष के वकील आमने-सामने आ गए।अदालत में दोनों पक्षों के बीच तीखी कानूनी दलीलें पेश की गईं। बचाव पक्ष ने गिरफ्तारी को अवैध बताते हुए सीबीआई की कार्रवाई के कानूनी आधार पर सवाल उठाए, जबकि जांच एजेंसी ने नए आदेश का हवाला देकर अपनी कार्रवाई को उचित ठहराया। सीबीआई ने अदालत से सौरभ की ट्रांजिट रिमांड की मांग भी की है।

    अदालत में सुनवाई के दौरान सौरभ चंद्राकर के वकील ने सबसे पहले उसकी गिरफ्तारी की वैधानिकता को चुनौती दी। बचाव पक्ष का तर्क था कि भारत सरकार की ओर से ओमान को जिस कार्रवाई की जानकारी दी गई थी, वह मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम कानून (PMLA) के तहत थी। ऐसे में सवाल उठता है कि सीबीआई ने किस कानूनी अधिकार और किस आधार पर सौरभ को गिरफ्तार किया?

    वकील ने दलील दी कि प्रत्यर्पण अथवा विदेश से आरोपी को भारत लाने की प्रक्रिया में संबंधित कानूनी आदेश और गिरफ्तारी का आधार स्पष्ट होना जरूरी है। इसी बिंदु को लेकर बचाव पक्ष ने सीबीआई की कार्रवाई पर आपत्ति दर्ज कराई और अदालत से गिरफ्तारी की वैधता पर विचार करने की मांग की।

    CBI का पलटवार—पुराने आदेश के आधार पर न करें आकलन

    बचाव पक्ष की दलीलों पर सीबीआई ने भी अदालत में मजबूती से अपना पक्ष रखा। जांच एजेंसी का कहना था कि बचाव पक्ष जिस ओमानी आदेश का हवाला दे रहा है, वह पुराना आदेश है। इसके बाद नया आदेश जारी किया गया था, जिसके आधार पर सौरभ चंद्राकर को गिरफ्तार किया गया।

    सीबीआई के मुताबिक, नए आदेश में किसी विशेष जांच एजेंसी का नाम अलग से दर्ज नहीं है। इसलिए केवल पुराने आदेश का हवाला देकर गिरफ्तारी को अवैध नहीं ठहराया जा सकता। एजेंसी ने अदालत से आरोपी की ट्रांजिट रिमांड देने की मांग की, ताकि आगे की कानूनी प्रक्रिया और जांच को आगे बढ़ाया जा सके।

    कथित फर्जी पासपोर्ट भी सीबीआई ने किया जब्त!इस पूरे घटनाक्रम के बीच सीबीआई ने सौरभ चंद्राकर का कथित फर्जी पासपोर्ट भी जब्त करने की जानकारी अदालत को दी। जांच एजेंसी इस दस्तावेज को महत्वपूर्ण मान रही है। विदेश में लंबे समय तक रहने और ओमान से भारत लाए जाने की परिस्थितियों को देखते हुए पासपोर्ट से जुड़े तथ्यों की जांच भी मामले का अहम हिस्सा बन सकती है।

    इस पूरे घटनाक्रम के बीच सीबीआई ने सौरभ चंद्राकर का कथित फर्जी पासपोर्ट भी जब्त करने की जानकारी अदालत को दी। जांच एजेंसी इस दस्तावेज को महत्वपूर्ण मान रही है। विदेश में लंबे समय तक रहने और ओमान से भारत लाए जाने की परिस्थितियों को देखते हुए पासपोर्ट से जुड़े तथ्यों की जांच भी मामले का अहम हिस्सा बन सकती है।

    सौरभ चंद्राकर को महादेव ऑनलाइन बुक सट्टेबाजी सिंडिकेट का प्रमुख प्रमोटर बताया जाता है। सीबीआई की विशेष टीम उसे ओमान से भारत लेकर आई है। वह सीबीआई के दो अलग-अलग मामलों में वांछित बताया गया है, जिनमें आरोपपत्र दाखिल किए जा चुके हैं। इसके अलावा प्रवर्तन निदेशालय (ED) के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में भी उसके खिलाफ अभियोजन शिकायत दाखिल की गई है।

    जांच एजेंसियों के अनुसार, महादेव ऑनलाइन बुक के जरिए देशभर में सट्टेबाजी का बड़ा नेटवर्क संचालित किया जा रहा था। आरोप है कि इस नेटवर्क से अर्जित रकम को म्यूल बैंक खातों के जरिए कई स्तरों पर इधर-उधर घुमाया जाता था और फिर विदेश भेजा जाता था। इस कथित नेटवर्क के वित्तीय लेन-देन, विदेशों में मौजूद कड़ियों और अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

    सौरभ चंद्राकर की भारत वापसी को महादेव सट्टा एप मामले की जांच में महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है। अब अदालत में गिरफ्तारी की वैधता, सीबीआई की ट्रांजिट रिमांड की मांग और बचाव पक्ष की आपत्तियों पर होने वाली सुनवाई अहम होगी। इस मामले में आगे की कानूनी कार्यवाही से यह भी स्पष्ट होगा कि जांच एजेंसियां सट्टेबाजी के कथित अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क की परतें खोलने में कितनी आगे बढ़ पाती हैं!

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Santosh Kumar
    • Website

    News Mirchi 24 Editorial Team is a dedicated group of professional journalists and editors. The team delivers accurate, fast, and unbiased Hindi news across politics, education, business, technology, and entertainment.

    Related Posts

    धान कहां गया और बारदाने किसने गायब किए? इतने करोड़ के गबन का खुला राज, यहां के दो प्रभारी गिरफ्तार!

    November 3, 2026

    CG:हड़ताली पटवारियों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन~5 निलंबित,और इतनों को शो-कॉज नोटिस!!

    November 3, 2026

    केलो नदी पर प्रदूषण का खतरा! शिव शक्ति स्टील प्लांट की बाउंड्री के बाहर काला पानी, जांच करेगा कौन?

    November 1, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    वेदांता पावर प्लांट में भीषण हादसा: बॉयलर फटने से मचा हड़कंप, 3 की मौत, कई गंभीर

    April 14, 20263,300 Views

    💥..ब्रेकिंग न्यूज मिर्ची..💥
    स्टेशन चौक के इटली संचालक गोविंदा की मौत~परिजन कर सकते हैं~पुलिस में शिकायत~जानिए क्या है मामला!!

    September 9, 20261,892 Views

    CG:टपरिया बॉर्डर बना रणक्षेत्र,रायगढ़ के ट्रांसपोर्टरों को बनाया बंधक!सतीश चौबे,आशीष यादव समेत इतने लोगों की पिटाई…🚨इन धाराओं के तहत्~बंटी समेत इतने लोगों पर हुई नामजद fir दर्ज!!

    January 19, 20261,626 Views
    Don't Miss

    धान कहां गया और बारदाने किसने गायब किए? इतने करोड़ के गबन का खुला राज, यहां के दो प्रभारी गिरफ्तार!

    By Santosh KumarNovember 3, 2026

    रायगढ़ शहर व जिले की छोटी-बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें~98279-50350 कांकेर/भानुप्रतापपुर।किसानों से समर्थन मूल्य…

    महादेव सट्टा:सौरभ की गिरफ्तारी पर कोर्ट में कानूनी घमासान”वकील ने बताया अवैध? अंदर  पढ़िए पूरी न्यूज़!

    November 3, 2026

    CG:हड़ताली पटवारियों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन~5 निलंबित,और इतनों को शो-कॉज नोटिस!!

    November 3, 2026

    तीन महीने से लापता युवती की तलाश तेज, बाएं हाथ पर फूल का टैटू पहचान का अहम निशान!!

    November 2, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    Top Trending
    Demo
    About
    Santosh Kumar Purushwani
    Editor
    Mobile : +91 98279 50350
    Email : santoshpurushwani345@gmail.com
    Address : Beladula Road, Raigarh, Chhattisgarh (C.G.)
    Most Popular

    वेदांता पावर प्लांट में भीषण हादसा: बॉयलर फटने से मचा हड़कंप, 3 की मौत, कई गंभीर

    April 14, 20263,300 Views

    💥..ब्रेकिंग न्यूज मिर्ची..💥
    स्टेशन चौक के इटली संचालक गोविंदा की मौत~परिजन कर सकते हैं~पुलिस में शिकायत~जानिए क्या है मामला!!

    September 9, 20261,892 Views

    CG:टपरिया बॉर्डर बना रणक्षेत्र,रायगढ़ के ट्रांसपोर्टरों को बनाया बंधक!सतीश चौबे,आशीष यादव समेत इतने लोगों की पिटाई…🚨इन धाराओं के तहत्~बंटी समेत इतने लोगों पर हुई नामजद fir दर्ज!!

    January 19, 20261,626 Views
    Categories
    • Blog (690)
    • आस्था (26)
    • क्राइम (21)
    • खरसिया (41)
    • खेल (23)
    • घरघोड़ा (20)
    • छत्तीसगढ़ (1,119)
    • छाल (5)
    • तमनार (7)
    • देश-विदेश (117)
    • धरमजयगढ़ (4)
    • पुसौर (7)
    • बड़ी खबर (13)
    • राजनीति (66)
    • रायगढ़ (190)
    • लैलूंगा (11)
    • शिक्षा (19)
    • हादसा (3)
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    © 2026 News Mirchi 24. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.