× Popup Image
Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बिरसा मुंडा के उलगुलान से राष्ट्र निर्माण तक जनजातीय समाज का योगदान अतुलनीय–नितिन नवीन!

    November 16, 2026

    जनजातीय गौरव दिवस पर भाजपा का बड़ा संदेश:मोदी सरकार ने जनजातीय समाज को दिया सम्मान,बिरसा मुंडा की गाथा नई पीढ़ी को देगी प्रेरणा~ओपी

    November 15, 2026

    धरमजयगढ़ में आज भाजपा का शक्ति प्रदर्शन”जनजातीय गौरव दिवस पर स्मृति ईरानी सहित जुटेंगे दिग्गज नेता!!

    November 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    newsmirchi
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • आस्था
    • क्राइम
    • खेल
    • देश-विदेश
    • बड़ी खबर
    • राजनीति
    • रायगढ़
    newsmirchi
    • होम
    • आस्था
    • क्राइम
    • खेल
    • देश-विदेश
    • बड़ी खबर
    • राजनीति
    • रायगढ़
    Home»छत्तीसगढ़»बिरसा मुंडा के उलगुलान से राष्ट्र निर्माण तक जनजातीय समाज का योगदान अतुलनीय–नितिन नवीन!
    छत्तीसगढ़

    बिरसा मुंडा के उलगुलान से राष्ट्र निर्माण तक जनजातीय समाज का योगदान अतुलनीय–नितिन नवीन!

    Santosh KumarBy Santosh KumarNovember 16, 20260 Views
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    रायगढ़ शहर व जिले की छोटी-बड़ी खबरों के लिए संपर्क रें~98279-50350

    भगवान बिरसा मुंडा का ‘उलगुलान’ आंदोलन सदियों तक शोषण के विरुद्ध संघर्ष और आत्मसम्मान की प्रेरणा देता रहेगा, मोदी सरकार ने जनजातीय नायकों को दिलाया राष्ट्रीय सम्मान
    रायगढ़/धरमजयगढ़।भारतीय स्वतंत्रता संग्राम से लेकर आधुनिक भारत के निर्माण तक जनजातीय समाज का योगदान अतुलनीय और अविस्मरणीय रहा है। भगवान बिरसा मुंडा का ऐतिहासिक ‘उलगुलान’ आंदोलन आज भी अन्याय, शोषण और अत्याचार के विरुद्ध संघर्ष करने के साथ-साथ आत्मसम्मान और स्वाभिमान की प्रेरणा देता है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ स्थित दशहरा मैदान में आयोजित भव्य जनजातीय गौरव सम्मेलन को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित करते हुए कही।

    अपने संबोधन में नितिन नवीन ने भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए देशभर के जनजातीय समाज के लोगों को जनजातीय गौरव दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में घोषित कर देश के महान जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों और नायकों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान दिलाने का कार्य किया है। लंबे समय तक जनजातीय समाज के योगदान को अपेक्षित पहचान नहीं मिल पाई थी, लेकिन अब देश उनके इतिहास, संघर्ष और बलिदान को सम्मान के साथ याद कर रहा है।

    जनजातीय समाज के बिना विकसित भारत का सपना अधूरा
    नितिन नवीन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार जनजातीय समाज के उत्थान, अधिकारों की सुरक्षा और सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर काम कर रही है। विकसित भारत का संकल्प तभी पूरा हो सकता है, जब देश के जनजातीय समाज को विकास की मुख्यधारा में समान भागीदारी मिले। उन्होंने कहा कि आज जनजातीय समाज केवल विकास योजनाओं का लाभार्थी नहीं, बल्कि देश के नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

    उन्होंने कहा कि देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद राष्ट्रपति सहित विभिन्न राज्यों के नेतृत्व में जनजातीय समाज की भागीदारी इस बात का प्रमाण है कि समाज के लोगों को आगे बढ़ने के अवसर मिल रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जनजातीय समाज को अधिकार, सम्मान और विकास के नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में अनेक प्रयास किए गए हैं।

    2026 तक नक्सलवाद समाप्त करने का संकल्प
    नक्सलवाद के मुद्दे पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि वर्ष 2026 तक नक्सलवाद को जड़ से समाप्त करना केवल सुरक्षा का विषय नहीं, बल्कि जनजातीय समाज के सम्मान, सुरक्षा और उज्ज्वल भविष्य से भी जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़, ओडिशा, तेलंगाना और झारखंड जैसे राज्यों से नक्सलवाद समाप्त करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

    उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा बस्तर के जंगलों में जाकर जवानों और सुरक्षाबलों के साथ दीपावली मनाने का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे यह संदेश गया है कि सरकार नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक संकल्प के साथ खड़ी है। नितिन नवीन ने कहा कि जिस बस्तर की पहचान कभी बंदूकों और नक्सली गतिविधियों से होती थी, आज वहां बस्तर ओलंपिक और खेल प्रतियोगिताओं की चर्चा हो रही है।

    यह बदलाव जनजातीय युवाओं के लिए नए अवसरों और संभावनाओं का प्रतीक है।
    जनजातीय नायकों का इतिहास नई पीढ़ी तक पहुंचाना जरूरी
    नितिन नवीन ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का जीवन संघर्ष, साहस और स्वाभिमान का प्रतीक है। उनका उलगुलान आंदोलन केवल एक ऐतिहासिक विद्रोह नहीं, बल्कि अन्याय और शोषण के विरुद्ध जनजातीय समाज की अस्मिता की लड़ाई था।ऐसे महान नायकों के जीवन और बलिदान से नई पीढ़ी को परिचित कराना आवश्यक हे।ताकि देश के इतिहास में उनके योगदान को उचित स्थान मिल सके।उन्होंने कहा कि जनजातीय समाज की संस्कृति, परंपराएं, लोककला और सामाजिक विरासत भारत की विविधता और सांस्कृतिक पहचान को समृद्ध बनाती हैं। इन परंपराओं का संरक्षण करते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं का विस्तार करना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

    छत्तीसगढ़ सरकार भी जनजातीय विकास के लिए प्रतिबद्ध
    नितिन नवीन ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली छत्तीसगढ़ सरकार के प्रयासों का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य सरकार जनजातीय समाज के सर्वांगीण विकास, शिक्षा,स्वास्थ्य,वन अधिकारों के संरक्षण और मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर कार्य कर रही है।उन्होंने कहा कि जनजातीय अंचलों में विकास की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन समाज को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

    छठ पर्व बिहार की संस्कृति को दे रहा वैश्विक पहचान
    अपने संबोधन में नितिन नवीन ने लोक आस्था के महापर्व छठ का भी उल्लेख किया। उन्होंने छठ व्रतियों को नमन करते हुए बिहार के 14 करोड़ निवासियों और देशभर के श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं।उन्होंने कहा कि अनुशासन,शुद्धता,पवित्रता और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का संदेश देने वाला छठ पर्व विश्वभर में बिहार की सांस्कृतिक पहचान को मजबूत कर रहा है।
    उन्होंने कहा कि बिहार की संस्कृति में उगते और डूबते दोनों सूर्य को नमन करने की परंपरा जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण का संदेश देती है। बिहार आज विकास के नए मार्ग पर आगे बढ़ रहा है और अपने गौरवशाली इतिहास को पुनः स्थापित करने की दिशा में प्रयासरत है।

    भारतीय क्रिकेट टीम की सफलता पर दी बधाई
    नितिन नवीन ने अपने संबोधन के अंतिम हिस्से में भारतीय क्रिकेट टीम की शानदार सफलता का उल्लेख करते हुए खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के विरुद्ध भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन और दसवीं बार कप जीतने की उपलब्धि ने देशवासियों को गौरवान्वित किया है। उन्होंने पूरी टीम को इस सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।

    अंत में नितिन नवीन ने कहा कि जनजातीय समाज का गौरवशाली इतिहास भारत की राष्ट्रीय चेतना का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

    भगवान बिरसा मुंडा जैसे महान क्रांतिकारियों के संघर्ष और बलिदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Santosh Kumar
    • Website

    News Mirchi 24 Editorial Team is a dedicated group of professional journalists and editors. The team delivers accurate, fast, and unbiased Hindi news across politics, education, business, technology, and entertainment.

    Related Posts

    जनजातीय गौरव दिवस पर भाजपा का बड़ा संदेश:मोदी सरकार ने जनजातीय समाज को दिया सम्मान,बिरसा मुंडा की गाथा नई पीढ़ी को देगी प्रेरणा~ओपी

    November 15, 2026

    धरमजयगढ़ में आज भाजपा का शक्ति प्रदर्शन”जनजातीय गौरव दिवस पर स्मृति ईरानी सहित जुटेंगे दिग्गज नेता!!

    November 14, 2026

    धरमजयगढ़ बनेगा नया जिला? व्यापारियों की एकजुटता से तेज हुई मुहिम, CM के सामने रखेंगे प्रस्ताव!

    November 14, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    वेदांता पावर प्लांट में भीषण हादसा: बॉयलर फटने से मचा हड़कंप, 3 की मौत, कई गंभीर

    April 14, 20263,300 Views

    💥..ब्रेकिंग न्यूज मिर्ची..💥
    स्टेशन चौक के इटली संचालक गोविंदा की मौत~परिजन कर सकते हैं~पुलिस में शिकायत~जानिए क्या है मामला!!

    September 9, 20261,901 Views

    CG:टपरिया बॉर्डर बना रणक्षेत्र,रायगढ़ के ट्रांसपोर्टरों को बनाया बंधक!सतीश चौबे,आशीष यादव समेत इतने लोगों की पिटाई…🚨इन धाराओं के तहत्~बंटी समेत इतने लोगों पर हुई नामजद fir दर्ज!!

    January 19, 20261,626 Views
    Don't Miss

    बिरसा मुंडा के उलगुलान से राष्ट्र निर्माण तक जनजातीय समाज का योगदान अतुलनीय–नितिन नवीन!

    By Santosh KumarNovember 16, 2026

    रायगढ़ शहर व जिले की छोटी-बड़ी खबरों के लिए संपर्क रें~98279-50350 भगवान बिरसा मुंडा का…

    जनजातीय गौरव दिवस पर भाजपा का बड़ा संदेश:मोदी सरकार ने जनजातीय समाज को दिया सम्मान,बिरसा मुंडा की गाथा नई पीढ़ी को देगी प्रेरणा~ओपी

    November 15, 2026

    धरमजयगढ़ में आज भाजपा का शक्ति प्रदर्शन”जनजातीय गौरव दिवस पर स्मृति ईरानी सहित जुटेंगे दिग्गज नेता!!

    November 14, 2026

    वासुदेव यादव के बड़े भाई बलराम यादव का निधन,किसान नेता लल्लू सिंह ने जताया गहरा शोक, वाहेगुरु जी से की अरदास

    November 14, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    Top Trending
    Demo
    About
    Santosh Kumar Purushwani
    Editor
    Mobile : +91 98279 50350
    Email : santoshpurushwani345@gmail.com
    Address : Beladula Road, Raigarh, Chhattisgarh (C.G.)
    Most Popular

    वेदांता पावर प्लांट में भीषण हादसा: बॉयलर फटने से मचा हड़कंप, 3 की मौत, कई गंभीर

    April 14, 20263,300 Views

    💥..ब्रेकिंग न्यूज मिर्ची..💥
    स्टेशन चौक के इटली संचालक गोविंदा की मौत~परिजन कर सकते हैं~पुलिस में शिकायत~जानिए क्या है मामला!!

    September 9, 20261,901 Views

    CG:टपरिया बॉर्डर बना रणक्षेत्र,रायगढ़ के ट्रांसपोर्टरों को बनाया बंधक!सतीश चौबे,आशीष यादव समेत इतने लोगों की पिटाई…🚨इन धाराओं के तहत्~बंटी समेत इतने लोगों पर हुई नामजद fir दर्ज!!

    January 19, 20261,626 Views
    Categories
    • Blog (694)
    • आस्था (26)
    • क्राइम (21)
    • खरसिया (41)
    • खेल (23)
    • घरघोड़ा (20)
    • छत्तीसगढ़ (1,127)
    • छाल (5)
    • तमनार (7)
    • देश-विदेश (117)
    • धरमजयगढ़ (4)
    • पुसौर (7)
    • बड़ी खबर (13)
    • राजनीति (66)
    • रायगढ़ (190)
    • लैलूंगा (11)
    • शिक्षा (19)
    • हादसा (3)
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    © 2026 News Mirchi 24. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.