श्रीमती सावित्री देवी के निधन पर व्यक्त की गहरी संवेदना, शोकाकुल परिवार को दुःख सहने की शक्ति देने की ईश्वर से की प्रार्थना
रायगढ़। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी श्रीमती सावित्री देवी के निधन पर छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओपी चौधरी ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए अपनी शोक संवेदनाएं प्रकट की हैं। उन्होंने इस दुःखद घटना को परिवार के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए दिवंगत पुण्यात्मा को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्री ओपी चौधरी ने कहा कि मां का जाना जीवन की ऐसी क्षति है, जिसकी भरपाई कभी संभव नहीं है। मां के आशीर्वाद, संस्कार और स्नेह से ही व्यक्ति को जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा और शक्ति मिलती है। उनका सानिध्य और मार्गदर्शन जीवन की सबसे अनमोल धरोहर होता है।
उन्होंने कहा कि दुःख की इस कठिन घड़ी में उनकी गहरी संवेदनाएं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी और उनके समस्त परिवार के साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति और संबल दें।