Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    शराब प्रेमियों को राहत: मनपसंद ब्रांड चुनने की आज़ादी, दुकानदार नहीं वसूल पाएंगे मनमाना दाम!!

    February 12, 2026

    एमआईसी बैठक में 17 करोड़ 18 लाख रुपए के विकास कार्यों को मिली मंजूरी!!

    February 11, 2026

    गांधी गंज से श्याम मंदिर तक आस्था का सैलाब”1500 से अधिक निशानों के साथ श्री श्याम लखदातार सेवा समिति का “कृतार्थ-4” आयोजन!!

    February 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    newsmirchi
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • आस्था
    • क्राइम
    • खेल
    • देश-विदेश
    • बड़ी खबर
    • राजनीति
    • रायगढ़
    newsmirchi
    • होम
    • आस्था
    • क्राइम
    • खेल
    • देश-विदेश
    • बड़ी खबर
    • राजनीति
    • रायगढ़
    Home»Blog»काम की खबर: आज से बदलने जा रहे है ये नियम…बैंक के अलावा माचिस की डिब्बी भी इस रेट में मिलेगी…पढ़े पूरी खबर
    Blog

    काम की खबर: आज से बदलने जा रहे है ये नियम…बैंक के अलावा माचिस की डिब्बी भी इस रेट में मिलेगी…पढ़े पूरी खबर

    Santosh KumarBy Santosh KumarDecember 1, 20210 Views
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    (Aaa)नई दिल्ली 1दिसंबर 2021।देश में 1 दिसंबर से बैंकिंग, बीमा, ईपीएफओ और अंतरराष्ट्रीय यात्राओं से जुड़े नियमों में अहम बदलाव हो रहे हैं. कर्मचारियों के लिए जरूरी यूएएन-आधार लिंकिंग, पेंशनर्स के लिए जीवन प्रमाण पत्र से जुड़े नियम भी शामिल हैं. एसबीआई क्रेडिट कार्ड से ईएमआई पर खरीदारी भी महंगी हो रही है. ऐसे नियमों के बारे में आप भी जान लें ताकि आपको भी कोई असुविधा न हो. एक दिसंबर से कई सेवाएं महंगी भी हो रही हैं. ऐसे में आपके लिए यह जानना भी जरूरी है. वहीं विदेश यात्रियों के भारत आने पर आरटीपीसीआर टेस्ट समेत कई जरूरी नियम भी लागू हो रहे हैं.

    uan-adhar linking : अगर आपने अभी तक अपने यूनीवर्सल अकाउंट नंबर (यूएएन) को आधार से लिंक नहीं कराया है तो आज आपके के लिए आखिरी मौका है. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने यूएएन (UAN) और आधार की लिंकिंग के लिए 30 नवंबर की समयसीमा तय की है. ऐसा नहीं करने पर आप पीएफ से पैसा निकालने जैसे सभी अहम काम नहीं कर पाएंगे. PF subscribers का आपका अंशदान खाते में नहीं हो पाएगा. अगर ऐसा नहीं किया तो अंशधारक 7 लाख रुपये का बीमा (employees deposit linked insurance) भी खो देगा, जो उसे ईपीएफओ से मिलता है.

    पेंशनधारियों के लिए जीवन प्रमाणपत्र (Pensioners life certificate) जमा करने का 30 नवंबर को आखिरी मौका है. सरकारी कार्यालयों के पेंशनधारकों को हर साल ये लाइफ सर्टिफिकेट देना होता है. अगर ये नहीं किया तो पेंशन रुक जाएगी. पेंशनधारक (government pensioners) डाकघर या ऑनलाइन तरीके से भी ये जीवन पत्र प्राप्त कर सकते हैं और उसे जमा कर सकते हैं.

    1 दिसंबर से जियो के प्रीपेड रिचार्ज प्लान बदलने वाले हैं, जिनमें 20 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है. अगर आप आज रिचार्ज कर लेते हैं तो 500 रुपये तक की बचत कर सकते हैं. दरअसल, जियो के प्लान में 31 से 480 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है. जियोफोन के विशेष 75 रुपये के प्लान का रेट तो अब 91 रुपये होगा. अनलिमिटेड प्लान का 129 रुपये वाला प्लान अब 155 में मिलेगा. 1 साल की वैलेडिटी का प्लान सबसे ज्यादा महंगा हो गया है. पहले ये प्लान 2399 रुपये में प्रीपेड कस्टमर को मिलता था, लेकिन अब इसके लिए कस्टमर को 2879 रुपये देने पड़ेंगे.

    SBI EMI की खरीदारी महंगी होगी
    एसबीआई क्रेडिट कार्ड (sbi credit card) की सेवाएं भी 1 दिसंबर से महंगी हो रही हैं. एक दिसंबर से एसबीआई क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर बनने वाली ईएमआई ज्यादा ब्याज दरों के कारण महंगी हो जाएगी. EMI पर आपको प्रोसेसिंग फीस (processing fees) भी देनी होगी. ऐसे में अन्य बैंकों की तुलना में ज्यादा पैसे चुकाने होंगे.

    2 रुपये में मिलेगी माचिस की डिब्बी
    अगर आप किचन में गैस चूल्हा जलाने के लिए माचिस की डिब्बी का इस्तेमाल करते हैं तो 1 दिसंबर से आपको दोगुनी कीमत चुकानी होगी. माचिस के दाम में 14 साल बाद बढ़ोतरी है. 1 दिसंबर 2021 से माचिस की डिब्बी 1 रुपये की जगह 2 रुपये खर्च करने होंगे. वर्ष 2007 में माचिस की कीमत 50 पैसे से बढ़ाकर 1 रुपये किए जा रहे हैं.

    पंजाब नेशनल बैंक की ब्याज दर में बदलाव
    पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने खाताधारकों के बचत खातों पर ब्याज दरों में कटौती का फैसला किया है. सेविंग अकाउंट की ब्याज दर 2.90 फीसदी से 0.10 फीसदी घटाकर 2.80% कर दी गई हैं. ये नई ब्याज दरें 1 दिसंबर से लागू हो जाएंगी.

    कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वैरिएंट (omicron variant) के खतरे को देखते हुए सरकार ने विदेश यात्रियों (international passenger flights) के लिए नियम बदल दिए हैं. बाहर से भारत आने वाले हवाई यात्रियों को 14 दिनों की ट्रैवल हिस्ट्री ब्योरा देना होगा. साथ ही आरटीपीसीआऱ की निगेटिव (negative rtpcr report) रिपोर्ट देनी होगी. ऐसे में अगर आपका कोई अपना विदेश से बाहर आ रहा है तो उसे ये सूचना दे दें. निगेटिव रिपोर्ट एय़र सुविधा पोर्टल (air suvidha portal) पर अपलोड करनी होगी. यह टेस्ट भी तीन दिन से ज्यादा पुराना नहीं होना चाहिए. जोखिम श्रेणी में रखे गए देशों का भारत आने पर भी रैंडम आरटीपीसीआर टेस्ट हो सकता है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Santosh Kumar
    • Website

    News Mirchi 24 Editorial Team is a dedicated group of professional journalists and editors. The team delivers accurate, fast, and unbiased Hindi news across politics, education, business, technology, and entertainment.

    Related Posts

    शराब प्रेमियों को राहत: मनपसंद ब्रांड चुनने की आज़ादी, दुकानदार नहीं वसूल पाएंगे मनमाना दाम!!

    February 12, 2026

    एमआईसी बैठक में 17 करोड़ 18 लाख रुपए के विकास कार्यों को मिली मंजूरी!!

    February 11, 2026

    गांधी गंज से श्याम मंदिर तक आस्था का सैलाब”1500 से अधिक निशानों के साथ श्री श्याम लखदातार सेवा समिति का “कृतार्थ-4” आयोजन!!

    February 11, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    CG:टपरिया बॉर्डर बना रणक्षेत्र,रायगढ़ के ट्रांसपोर्टरों को बनाया बंधक!सतीश चौबे,आशीष यादव समेत इतने लोगों की पिटाई…🚨इन धाराओं के तहत्~बंटी समेत इतने लोगों पर हुई नामजद fir दर्ज!!

    January 19, 20261,514 Views

    तमनार:महिला पुलिसकर्मी से शर्मनाक हरकत…मुख्य आरोपी को जूते की माला पहनाकर पैदल मार्च पुलिस ने निकाला~देखिए वीडियो

    January 5, 20261,262 Views

    एक ऐसा होटल~जो बिना~ID के कपल को रूम देता है…कोतरा रोड क्षेत्र का मामला~फेसबुक में पोस्ट वायरल होते ही क्या लिखा भाजपा नेता ने !!

    January 14, 20261,177 Views
    Don't Miss

    शराब प्रेमियों को राहत: मनपसंद ब्रांड चुनने की आज़ादी, दुकानदार नहीं वसूल पाएंगे मनमाना दाम!!

    By Santosh KumarFebruary 12, 2026

    रायगढ़ शहर व जिले की छोटी-बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें~98279-50350 रायगढ़।आबकारी विभाग की सचिव…

    एमआईसी बैठक में 17 करोड़ 18 लाख रुपए के विकास कार्यों को मिली मंजूरी!!

    February 11, 2026

    गांधी गंज से श्याम मंदिर तक आस्था का सैलाब”1500 से अधिक निशानों के साथ श्री श्याम लखदातार सेवा समिति का “कृतार्थ-4” आयोजन!!

    February 11, 2026

    अडाणी की रेल लाइन पर बवाल, विरोध करने वाले ग्रामीणों को प्रशासन का नोटिस…देखिए काफी!!

    February 10, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    Top Trending
    Demo
    About
    Santosh Kumar Purushwani
    Editor
    Mobile : +91 98279 50350
    Email : santoshpurushwani345@gmail.com
    Address : Beladula Road, Raigarh, Chhattisgarh (C.G.)
    Most Popular

    CG:टपरिया बॉर्डर बना रणक्षेत्र,रायगढ़ के ट्रांसपोर्टरों को बनाया बंधक!सतीश चौबे,आशीष यादव समेत इतने लोगों की पिटाई…🚨इन धाराओं के तहत्~बंटी समेत इतने लोगों पर हुई नामजद fir दर्ज!!

    January 19, 20261,514 Views

    तमनार:महिला पुलिसकर्मी से शर्मनाक हरकत…मुख्य आरोपी को जूते की माला पहनाकर पैदल मार्च पुलिस ने निकाला~देखिए वीडियो

    January 5, 20261,262 Views

    एक ऐसा होटल~जो बिना~ID के कपल को रूम देता है…कोतरा रोड क्षेत्र का मामला~फेसबुक में पोस्ट वायरल होते ही क्या लिखा भाजपा नेता ने !!

    January 14, 20261,177 Views
    Categories
    • Blog (524)
    • आस्था (23)
    • घरघोड़ा (17)
    • छत्तीसगढ़ (952)
    • तमनार (7)
    • देश-विदेश (117)
    • पुसौर (6)
    • बड़ी खबर (12)
    • राजनीति (63)
    • रायगढ़ (190)
    • शिक्षा (18)
    • हादसा (3)
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    © 2026 News Mirchi 24. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.