इस बार जीत धन बल की नहीं जन बल की होगी….इस चुनाव में दोनों राष्ट्रीय पार्टियों को पसीना छूट जाएगा…आशीष उपाध्याय जिलाअध्यक्ष








जनता कांग्रेस जे के दोनों घोषित प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया….दल-बल के साथ पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता पर्चा दाखिल करने कलेक्ट्रेट पहुंचे
रायगढ़-नगर निगम के 9 और 25 दोनों वार्डों में होने वाले उप चुनाव के मद्देनजर नामांकन दाखिल के अंतिम दिन जोगी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर दोनों वार्डों के अपने प्रत्याशियों के साथ पर्चा दाखिल किया।पार्टी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में अपने प्रत्याशियों के साथ पर्चा दाखिल करने कलेक्ट्रेट पहुंचे। रैली में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ (जे) रायगढ के जिला अध्यक्ष आशीष उपाध्याय सहित जनता जोगी कांग्रेस के कई कार्यकर्ता जिनमें महिला पदाधिकारी भी शामिल थी पूरे उत्साह के साथ अपने प्रत्याशियों के नामांकरण दाखिल होने तक वही मौजूद रहे।इस दौरान मीडिया से रूबरू होकर जोगी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ने कहा कि जनता भाजपा के 15 सालों के
कार्यकाल को देख चुकी है और कांग्रेस के इस ढाई साल के कार्यकाल को भी, शहर के वार्ड अब तक लोग विकास को तरस रहे हैं। हमें पूरा भरोसा है कि इस बार जनता जोगी कांग्रेस पर भरोसा करेगी.आप को बता दें कि जोगी कांग्रेस की ओर से वार्ड नंबर 9 के लिए असलम खान उर्फ डब्बू और वार्ड 25 के लिए सरस्वती यादव ने नामांकन दाखिल किया है। दोनों प्रत्याशी अपने-अपने क्षेत्र के सामाजिक कार्यों में बेहद सक्रिय रहे हैं। इसी वजह से क्षेत्र में रहने वाले आम लोगों के बीच इनकी अच्छी पैठ भी है। जनता कांग्रेस अजीत जोगी युवा मोर्चा के जिलाध्क्ष जय प्रकाश सोनी ने कहा कि इस बार जीत धन बल की नहीं बल्कि जन बल की होगी। हमारे प्रत्याशी नगरीय उप चुनाव में दोनों राष्ट्रीय पार्टियों के घोषित प्रत्याशियों को न केवल कड़ी टक्कर देंगे बल्कि बड़े मतान्तरों से जीत भी हासिल करेंगे।