







रायगढ़।जूटमिल चौकी क्षेत्र अंतर्गत मटन मार्केट में स्थित शराब दुकान के विरोध में स्थानीय मोहल्ले वासियों ने आज जमकर हल्ला बोला।विरोध कर्ताओं का कहना है कि पहके तो शहर के ढिमरापुर क्षेत्र की मदिरा दुकान को जूटमिल क्षेत्र में गलत ढंग से संचालित किया जा रहा है। दूसरा इस क्षेत्र में मदिरा दुकान के अलावा चखना सेंटर संचालित होने की वजह से मटन मार्केट का कारोबार बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। मदिरा दुकान में आने जाने वाले शराबियों और असमाजिक तत्वों की वजह से बार-बार यहां विवादित स्थिति निर्मित हो जाती है। अतः प्रशासन हमारी समस्याओं को ध्यान में रखते हुये,अविलंब इस स्थान में सन्चालित मदिरा दुकान को बंद करवाये।अपनी मांग को लेकर बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने जिला कलेक्टर के नाम लिखित ज्ञापन सौंपा। स्थानीय लोगों ने मीडिया को बताया कि पूर्व में मध्यप्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह जब रायगढ़ आए हुए थे.तब उनके द्वारा जारी निर्देश में यह कहा गया था,कि जूटमिल क्षेत्र में स्थित देशी मदिरा दुकान को तत्काल स्थाई तौर पर हटाया जाए। शराब दुकान को हटाए जाने की मांग कर रहे लोगों का कहना है कि यहां पूर्व बस स्टैंड से होते हुए बड़ी संख्या में स्थानीय छात्र-छात्राएं स्कूल कालेज आना-जाना करते हैं। इस समय शराब दुकान से निकलने वाले शराबियों के द्वारा हमेशा अकारण उनसे वाद-विवाद व छेड़खानी भी किया जाता है। यही नही शराब दुकान की वजह से क्षेत्र की महिलाओं को घर से बाहर निकलने में भी काफी मुश्किल होती है। इस वजह से हम मोहल्ले वासी ने कलेक्टर साहब भीम सिंह को लिखित ज्ञापन देकर मांग की है कि वे तत्काल हमारे आवेदन पर विचार करते हुए अवैध शराब दूकान समेत चखना दुकान को भी हटवाएं ! इन दोनों दुकानों के खुलने की वजह से इस क्षेत्र में अपराध काफी बढ़ गया है। असामाजिक तत्वों का डेरा हो गया है। आये दिन पॉकेटमारी, छिनताई और छेड़खानी की घटना होते रहती है। इन्ही वजहों से स्थानीय जनता में यहां शराब और चखना दूकान के संचालन को लेकर भारी आक्रोश व्याप्त है।