

(Aaa) नई दिल्ली।दक्षिणी मैक्सिको में शरणार्थियों को ले जा रहा एक मालवाहक ट्रक पलट कर पैदल पार पुल पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे कम से कम 53 लोगों की मौत हो गई और 50 से ज्यादा घायल हो गए। चियापास राज्य के नागरिक सुरक्षा कार्यालय के प्रमुख लुइस मैनुअल मोरेनो ने बताया कि प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, हादसे में 49 लोग मारे गए और 58 अन्य घायल हो गए। घायलों में से 40 की हालत गंभीर है…घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है। यह दर्दनाक हादसा चियापास राज्य की राजधानी जाने वाली सड़क पर हुआ। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मालवाहक ट्रक जैसे ही पुल पर चढ़ा कि ड्राइवर ने अपना नियंत्रण खो दिया। जिससे सड़क किनारे चल रहे लोगों को रौंदते हुए डिवाइडर से टकरा गया। बताया जा रहा है कि मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है।चियापास राज्य नागरिक सुरक्षा कार्यालय के प्रमुख लुइस मैनुअल मोरेनो ने बताया कि मरने वालों और घायलों में ज्यादातर मध्य अमेरिका के अप्रवासी हैं, हालांकि उनकी राष्ट्रीयता की अभी पुष्टि नहीं हुई।














