Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG:कोयला परिवहन के नाम पर ग्रामीणों की मुसीबत! ओवरलोड गाड़ियों के आरोप, जाम में स्कूली बच्चे और एंबुलेंस तक फंसी!!

    September 23, 2026

    जिस गाड़ी में बजता है ‘गाड़ी वाला आया, कचरा निकाल’,उसी में मुख्यमंत्री की होर्डिंग!यह कैसा सेवा संकल्प?

    September 23, 2026

    लघु फिल्म प्रतियोगिता की अंतिम तिथि बढ़ी~अब 29 सितंबर तक भेज सकेंगे फिल्म, 3 अक्टूबर को परिणाम…SSP शशि मोहन सिंह की साइबर जागृति पहल:शॉर्ट फिल्म से होगा साइबर ठगों के नए खेल का पर्दाफाश!

    September 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    newsmirchi
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • आस्था
    • क्राइम
    • खेल
    • देश-विदेश
    • बड़ी खबर
    • राजनीति
    • रायगढ़
    newsmirchi
    • होम
    • आस्था
    • क्राइम
    • खेल
    • देश-विदेश
    • बड़ी खबर
    • राजनीति
    • रायगढ़
    Home»Blog»खरसिया के दो उठाईगिरी के आरोपियों को पकड़ने में खरसिया पुलिस को मिली सफलता…● उठाईगिरी में शामिल नट गिरोह के दो शातिर आरोपी गिरफ्तार….●गिरफ्तार दोनों आरोपी SBI खरसिया और अपेक्स बैंक के बाहर उठाईगिरी को दिये थे अंजाम….●बैंकों के बाहर रैकी कर घटना को देते थे अंजाम, आज फिर वारदात की फिराक में पहुंचे थे खरसिया, आये पुलिस के हाथ….●आरोपीगण अपने दो अन्य साथियों के साथ महासमुंद के बसना में उठाईगिरी और लैलूंगा स्टेट बैंक में ग्रिल तोड़कर चोरी में थे शामिल….●गिरफ्तार दो आरोपियों से दोनों उठाईगिरी में प्राप्त 76 हजार रूपये और घटना में प्रयुक्त बाइक की जप्ती….●एसपी अभिषेक मीना गैंग में शामिल दो फरार आरोपियों के जल्द गिरफ्तार होने के दिये संकेत, पतासाजी में जुटी विशेष टीम….!
    Blog

    खरसिया के दो उठाईगिरी के आरोपियों को पकड़ने में खरसिया पुलिस को मिली सफलता…● उठाईगिरी में शामिल नट गिरोह के दो शातिर आरोपी गिरफ्तार….●गिरफ्तार दोनों आरोपी SBI खरसिया और अपेक्स बैंक के बाहर उठाईगिरी को दिये थे अंजाम….●बैंकों के बाहर रैकी कर घटना को देते थे अंजाम, आज फिर वारदात की फिराक में पहुंचे थे खरसिया, आये पुलिस के हाथ….●आरोपीगण अपने दो अन्य साथियों के साथ महासमुंद के बसना में उठाईगिरी और लैलूंगा स्टेट बैंक में ग्रिल तोड़कर चोरी में थे शामिल….●गिरफ्तार दो आरोपियों से दोनों उठाईगिरी में प्राप्त 76 हजार रूपये और घटना में प्रयुक्त बाइक की जप्ती….●एसपी अभिषेक मीना गैंग में शामिल दो फरार आरोपियों के जल्द गिरफ्तार होने के दिये संकेत, पतासाजी में जुटी विशेष टीम….!

    Santosh KumarBy Santosh KumarJanuary 25, 20220 Views
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    ● रायगढ़।पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीना के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी लखन पटले, एसडीओपी खरसिया निमिषा पांडेय के मार्गदर्शन पर खरसिया पुलिस को खरसिया क्षेत्र में हुई दो उठाईगिरी के आरोपियों को पकड़ने में पुलिस को सफलता मिली है..प्राप्त जानकारी के मुताबिक दोपहर खरसिया के अपेक्स बैंक से रूपये निकालकर कुछ दूर खरीददारी करने गये वृद्ध के मोटर सायकल की डिक्की से अज्ञात आरोपीगण 56 हजार रूपये चोरी कर फरार हो गये थे!

    खरसिया पुलिस अज्ञात आरोपियों की पतासाजी में मौका वारदात के अलावा विभिन्न स्थानों के फुटेज निकाल कर अज्ञात आरोपियों की पतासाजी में जुटी थी।इसी बीच संदेही आज दिनांक 25.01.2022 को पुन: उठाईगिरी/लूट को अंजाम देने की फिराक में खरसिया टाऊन में देखे गये, जिन्हें मुखबिर सूचना पर पुलिस द्वारा धर दबोचा गया।गिरफ्तार आरोपीगण खरसिया के दो उठाईगिरी में तथा अपने दो अन्य साथियों के साथ इसी माह लैलूंगा स्टेट बैंक में ग्रिल तोड़कर रूपयों की चोरी करना एवं अक्टूबर 2021 को महासमुंद जिले के बसना थानाक्षेत्र में महिला से 2 लाख रूपये लूट की वारदात को अंजाम देना बताये हैं।आज दिनांक 25.01.2022 के सुबह पेट्रोलिंग पर रवाना हुये खरसिया टीआई एस.आर. साहू को अपेक्स उठाईगिरी के संदेही युवकों को SBI खरसिया बैंक के बाहर टाऊन में बाइक पर देखे जाने की सूचना मुखबिर द्वारा दी गई।थाना प्रभारी खरसिया द्वारा पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी खरसिया को अवगत कराकर उनके निर्देशन पर बैंक के बाहर स्टाफ लगाकर उन्हें अलर्ट किया गया । पुलिस स्टाफ द्वारा SBI खरसिया के आगे दोनों संदेही युवकों को हिरासत में लेकर चौकी खरसिया लाया गया । संदेहियों के हुलिये सुभाष चौक अम्बिका ज्वेलर्स के सामने घटित उठाईगिरी में वांछित आरोपियों से हू-बहू मिलान होने पर संदेहियों से पूछताछ में अपना नाम आकाश नटराज एवं सोनू नट दोनों निवासी पत्थलगांव का होना बताये, कड़ी पूछताछ पूछताछ आरोपी खरसिया के SBI बैंक के बाहर एवं अम्बिका ज्वेलर्स के सामने खड़ी बाइक से रूपये चोरी में शामिल होना बताये।आरोपीगण अपने मेमोरेंडम कथन पर बताये कि दोनों नवम्बर 2021 में *एचीवर बाइक* से उठाईगिरी करने खरसिया आये थे । दोनों खरसिया स्टेट बैंक के बाहर खड़े होकर आने-जाने वालों पर नजर रखे हुये थे । लूना लेकर रूपये निकालने आये व्यक्ति के लूना के चाबी लगाने वाले स्थान पर लकड़ी डाल दिये थे । जब व्यक्ति रूपये निकालकर बैंक से बाहर निकला और चाबी डालकर लूना स्टार्ट करने वाला था तो चोबी होल में नहीं जाने पर रूपयों से भरा थैला को लूना में टांगकर पेचकस लेने गया तो मौका देखकर थैला लेकर फरार हो गये जिसमें 20,000 रूपये, बैंक पासबुक, पर्ची, ATM मिला था त । दोनों 10-10 हजार रूपये बांट लिये और पासबुक, एटीएम, पर्ची, थैला को पत्थलगांव जाते समय ऐडु पुल के नदी में फेंक देना बताए।आरोपीगण द्वारा 21 जनवरी 2022 को खरसिया अपेक्स बैंक से रूपये लेकर बाहर निकले वृद्ध व्यक्ति का पीछा कर अम्बिका ज्वेलर्स के सामने उनके मोटर सायकल का डिक्की को मौका देखकर तोड़कर 56,000 रूपये, पासबुक को लेकर बाइक से फरार हो जाना बताए और आरोपीगण 28-28000 रूपये आपस में बांट लेना और पासबुक को ऐडु पुल के नदी में फेंक देना बताए । आरोपियों के मेमोरेंडम पर दोनों उठाईगिरी में प्राप्त ₹76,000 नकदी, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल की बरामदगी कर जब्ती की गई है।आरोपीगण से अन्य वारदातों के संबंध में कड़ी पूछताछ करने पर अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर महासमुंद जिले के बसना में महिला से ₹200000 की लूट तथा 6 जनवरी की रात लैलूंगा स्टेट बैंक में ग्रिल तोड़कर रकम चोरी करना स्वीकार किए है।गिरफ्तार आरोपी (1) आकाश नटराज पिता रोशनलाल नटराज उम्र 27 वर्ष निवासी शिवपुर थाना पत्थलगांव जिला जशपुर (2) सोनू उर्फ नट उर्फ अर्जुन पिता शिव प्रसाद नट उम्र 29 साल निवासी झक्कडपुर थाना पत्थलगांव जिला जशपुर को SBI खरसिया के बाहर उठाईगिरी के संबंध में दर्ज अप.क्र. 683/2021 धारा 379 IPC एवं सुभाष चौक अम्बिका ज्वेलर्स के सामने हुये उठाईगिरी में दर्ज अप.क्र. 32/2022 धारा 379, 34 IPC में रिमांड पर भेजा गया।पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीना द्वारा फरार आरोपियों की पतासाजी,गिरफ्तारी के लिये एसडीओपी खरसिया को विशेष टीम बनाकर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये दबिश देने निर्देशित किया गया है…!

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Santosh Kumar
    • Website

    News Mirchi 24 Editorial Team is a dedicated group of professional journalists and editors. The team delivers accurate, fast, and unbiased Hindi news across politics, education, business, technology, and entertainment.

    Related Posts

    CG:कोयला परिवहन के नाम पर ग्रामीणों की मुसीबत! ओवरलोड गाड़ियों के आरोप, जाम में स्कूली बच्चे और एंबुलेंस तक फंसी!!

    September 23, 2026

    जिस गाड़ी में बजता है ‘गाड़ी वाला आया, कचरा निकाल’,उसी में मुख्यमंत्री की होर्डिंग!यह कैसा सेवा संकल्प?

    September 23, 2026

    लघु फिल्म प्रतियोगिता की अंतिम तिथि बढ़ी~अब 29 सितंबर तक भेज सकेंगे फिल्म, 3 अक्टूबर को परिणाम…SSP शशि मोहन सिंह की साइबर जागृति पहल:शॉर्ट फिल्म से होगा साइबर ठगों के नए खेल का पर्दाफाश!

    September 23, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    वेदांता पावर प्लांट में भीषण हादसा: बॉयलर फटने से मचा हड़कंप, 3 की मौत, कई गंभीर

    April 14, 20263,291 Views

    💥..ब्रेकिंग न्यूज मिर्ची..💥
    स्टेशन चौक के इटली संचालक गोविंदा की मौत~परिजन कर सकते हैं~पुलिस में शिकायत~जानिए क्या है मामला!!

    September 9, 20261,864 Views

    CG:टपरिया बॉर्डर बना रणक्षेत्र,रायगढ़ के ट्रांसपोर्टरों को बनाया बंधक!सतीश चौबे,आशीष यादव समेत इतने लोगों की पिटाई…🚨इन धाराओं के तहत्~बंटी समेत इतने लोगों पर हुई नामजद fir दर्ज!!

    January 19, 20261,613 Views
    Don't Miss

    CG:कोयला परिवहन के नाम पर ग्रामीणों की मुसीबत! ओवरलोड गाड़ियों के आरोप, जाम में स्कूली बच्चे और एंबुलेंस तक फंसी!!

    By Santosh KumarSeptember 23, 2026

    रायगढ़ शहर व जिले की छोटी-बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें~98279-50350 बिंजकोट/रायगढ़। शारदा एनर्जी एंड…

    जिस गाड़ी में बजता है ‘गाड़ी वाला आया, कचरा निकाल’,उसी में मुख्यमंत्री की होर्डिंग!यह कैसा सेवा संकल्प?

    September 23, 2026

    लघु फिल्म प्रतियोगिता की अंतिम तिथि बढ़ी~अब 29 सितंबर तक भेज सकेंगे फिल्म, 3 अक्टूबर को परिणाम…SSP शशि मोहन सिंह की साइबर जागृति पहल:शॉर्ट फिल्म से होगा साइबर ठगों के नए खेल का पर्दाफाश!

    September 23, 2026

    चक्रधर समारोह में ‘बीड़ी जलाई ले’ और ‘जुम्मा-चुम्मा’ का तड़का! भड़के सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह, कार्यक्रम छोड़कर लौटे…और न्यूज़ मिर्ची से कहा विश्वासघात हुआ है~हमारे साथ!

    September 22, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    Top Trending
    Demo
    About
    Santosh Kumar Purushwani
    Editor
    Mobile : +91 98279 50350
    Email : santoshpurushwani345@gmail.com
    Address : Beladula Road, Raigarh, Chhattisgarh (C.G.)
    Most Popular

    वेदांता पावर प्लांट में भीषण हादसा: बॉयलर फटने से मचा हड़कंप, 3 की मौत, कई गंभीर

    April 14, 20263,291 Views

    💥..ब्रेकिंग न्यूज मिर्ची..💥
    स्टेशन चौक के इटली संचालक गोविंदा की मौत~परिजन कर सकते हैं~पुलिस में शिकायत~जानिए क्या है मामला!!

    September 9, 20261,864 Views

    CG:टपरिया बॉर्डर बना रणक्षेत्र,रायगढ़ के ट्रांसपोर्टरों को बनाया बंधक!सतीश चौबे,आशीष यादव समेत इतने लोगों की पिटाई…🚨इन धाराओं के तहत्~बंटी समेत इतने लोगों पर हुई नामजद fir दर्ज!!

    January 19, 20261,613 Views
    Categories
    • Blog (665)
    • आस्था (26)
    • क्राइम (18)
    • खरसिया (41)
    • खेल (23)
    • घरघोड़ा (19)
    • छत्तीसगढ़ (1,096)
    • छाल (5)
    • तमनार (7)
    • देश-विदेश (117)
    • धरमजयगढ़ (4)
    • पुसौर (7)
    • बड़ी खबर (13)
    • राजनीति (66)
    • रायगढ़ (190)
    • लैलूंगा (11)
    • शिक्षा (19)
    • हादसा (3)
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    © 2026 News Mirchi 24. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.