Blog

वित्त मंत्रालय पहुंचीं निर्मला,आज इतने बजे पेश करेंगी आम बजट…इन सेक्टर को मिल सकती है…? पढ़ें न्यूज़ मिर्ची-24

वित्त मंत्रालय पहुंचीं निर्मला, इतने बजे पेश करेंगी आम बजट…इन सेक्टर को मिल सकती है…? पढ़ें न्यूज़ मिर्ची-24

(Aaa)नई दिल्ली 1 फरवरी 2022। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज देश का आम बजट पेश करने वाली हैं। इस बजट में मध्य वर्ग को टैक्स में कितनी राहत मिलेगी और किसानों के लिए क्या सौगात रहेगी। इस पर सभी की नजरें होंगी। इसके अलावा महिलाओं और युवाओं के लिए भी बजट में क्या प्रावधान होंगे, यह भी अहम होगा। कोरोना की तीसरी लहर के बीच आ रहे इस बजट से इकॉनमी को भी बूस्टर डोज दिए जाने की उम्मीद की जा रही है।

वित्त मंत्रालय पहुंचीं निर्मला सीतारमण। आज 11 बजे लोकसभा में पेश करेंगी आम बजट। उससे पहले कैबिनेट की मीटिंग में दी जाएगी बजट को मंजूरी। 10:10 बजे कैबिनेट की मीटिंग में होगा बजट पर फैसला।

आम बजट से पहले देश को जीएसटी कलेक्शन के मामले में गुड न्यूज मिली है। जनवरी महीने में 1.38 लाख करोड़ रुपये का जीएसटी कलेक्शन हुआ है। बीते साल जनवरी के मुकाबले यह आंकड़ा 15 फीसदी ज्यादा है। यह लगातार चौथा महीना है, जब जीएसटी का कलेक्शन 1.30 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा है। अब तक सबसे ज्यादा जीएसटी कलेक्शन 1.39 लाख करोड़ रुपये अप्रैल, 2021 में हुआ था।

आम बजट में सामाजिक क्षेत्र की प्राथमिकता बनी रहने के संकेत हैं। कोरोना महामारी के दौरान केंद्र और राज्य सरकारों का सामाजिक सेवा क्षेत्र में खर्च अनुमान से ज्यादा हुआ है। वित्त वर्ष 2021-22 में सरकार ने इन क्षेत्रों में 71.61 करोड़ रुपए खर्च किए। जबकि, पिछले वित्तीय वर्ष में सामाजिक सेवा क्षेत्र में 65.24 लाख करोड़ के खर्च का अनुमान था। यह खर्च अनुमान से 9.8 फीसदी अधिक रहा। स्वास्थ्य क्षेत्र मे करीब 73 फीसदी तक खर्च बढ़ा है। आर्थिक सर्वेक्षण 2021-22 के अनुसार, केंद्र ने करीब सात वर्ष में सामाजिक क्षेत्र पर बजटीय खर्च काफी बढ़ाया है। स्वास्थ्य क्षेत्र में होने वाली बढ़ोतरी कोरोना के खिलाफ लड़ाई के लिए जरूरी खर्च की वजह से भी आई है। पिछले दो वर्षों में इस क्षेत्र के खर्च में दो लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है। 2019-20 में स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए बजटीय आवंटन 2.73 लाख करोड़ था, जो 2021-22 में बढ़कर 4.72 लाख करोड़ रुपए पहुंच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!