Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG:कोयला परिवहन के नाम पर ग्रामीणों की मुसीबत! ओवरलोड गाड़ियों के आरोप, जाम में स्कूली बच्चे और एंबुलेंस तक फंसी!!

    September 23, 2026

    जिस गाड़ी में बजता है ‘गाड़ी वाला आया, कचरा निकाल’,उसी में मुख्यमंत्री की होर्डिंग!यह कैसा सेवा संकल्प?

    September 23, 2026

    लघु फिल्म प्रतियोगिता की अंतिम तिथि बढ़ी~अब 29 सितंबर तक भेज सकेंगे फिल्म, 3 अक्टूबर को परिणाम…SSP शशि मोहन सिंह की साइबर जागृति पहल:शॉर्ट फिल्म से होगा साइबर ठगों के नए खेल का पर्दाफाश!

    September 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    newsmirchi
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • आस्था
    • क्राइम
    • खेल
    • देश-विदेश
    • बड़ी खबर
    • राजनीति
    • रायगढ़
    newsmirchi
    • होम
    • आस्था
    • क्राइम
    • खेल
    • देश-विदेश
    • बड़ी खबर
    • राजनीति
    • रायगढ़
    Home»Blog»पहली पुण्य तिथि पर याद किए गए जननेता रोशन लाल, शहर सहित जिले में हुए विभिन्न कार्यक्रम शहर के 9 स्थानों पर भाजपाई कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने बांटे मास्क व हनुमान चालीसा शहरवासियों ने भी लिया बढ़-चढ़ कर हिस्सा….!
    Blog

    पहली पुण्य तिथि पर याद किए गए जननेता रोशन लाल, शहर सहित जिले में हुए विभिन्न कार्यक्रम शहर के 9 स्थानों पर भाजपाई कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने बांटे मास्क व हनुमान चालीसा शहरवासियों ने भी लिया बढ़-चढ़ कर हिस्सा….!

    Santosh KumarBy Santosh KumarFebruary 1, 20220 Views
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    रायगढ़:पहली पुण्य तिथि पर जिलेवासियों ने जननेता रोशन लाल अग्रवाल को तन-मन से याद किया। इस दिन शहर सहित पूरे जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। शहर के ही प्रमुख 9 स्थानों पर भाजपाई कार्यकर्ताओं व समर्थकों द्वारा मास्क सहित हनुमान चालीसा का वितरण किया गया।पूर्व विधायक व दिवंगत नेता रोशन लाल अग्रवाल हनुमान जी के बहुत बड़े भक्त थे। वे जहां भी जाते थे लोगों को हनुमान चालीसा देते थे। शहर में ही अधिकांश लोगों के पास उनके दिए हुए हनुमान चालीसा आज भी है। मंगलवार के दिन उनकी पहली पुण्य तिथि के अवसर पर शहर के ढिमरापुर चौक, चांदनी चौक, सत्तीगुड़ी चौक, स्टेशन चौक, सुभाष चौक, शहीद चौक, चक्रधर नगर चौक, मिनी माता चौक व कबीर चौक में सुबह 10.30 बजे से कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। यहां शहरवासियों ने अपने नेता को पुष्पांजलि अर्पित कर नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। इस दौरान पूरा शहर रोशन भैया अमर के नारों से गुंजायमान होता रहा।

    न्यूज़ मिर्ची परिवार की ओर से भावभीनी 💐श्रद्धांजलि💐

    वहीं भाजपाइयों व रोशन भैया के समर्थकों द्वारा राहगीरों को मास्क व हनुमान चालीसा का वितरण किया गया। शहीद चौक में भाजपा महिला मोर्चा के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। दोपहर 1 बजे तक शहर में करीब 11 हजार मास्क और हनुमान चालीसा बांटा जा चुका था। जबकि पूरे जिले में 21 हजार के करीब मास्क और हनुमान चालीसा वितरित किया गया।

    जननेता के पोते ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ

    सुभाष चौक में जननेता रोशन लाल अग्रवाल के पोते शौर्य अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर अपने दादा के छायाचित्र में पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद नम आखों से दादा जी को श्रद्धांजलि देकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। फिर वार्ड पार्षद महेश कंकरवाल के नेतृत्व में मास्क और हनुमान चालीसा वितरण शुरू किया गया। यहां जशपुर राजघराने से दिलीप सिंह जूदेव के पुत्र प्रबल प्रताप सिंह भी अपने नेता को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे।

    गौतम अग्रवाल ने दी इन जगहों पर श्रद्धांजलि

    शहर के स्टेशन चौक में आयोजित कार्यक्रम में अपने पिता को श्रद्धांजलि देने उनके पुत्र गौतम अग्रवाल पहुंचे थे। उन्होंने नम आंखों से पुष्पांजलि अर्पित कर अपने पिता को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान गौतम अग्रवाल ने कहा कि एक साल पूर्व उन्होंने अपने पिता को खोया है। उनके इस तरह चले जाने से भाजपा संगठन और आम आदमी सभी को उनकी कमी खल रही है। 10 दिन पहले ही लोगों ने खुद अपना सुझाव दिया था कि रोशन लाल की पहली पुण्यतिथि में पूरे जिले भर में कार्यक्रम आयोजित करेंगे। इसके अलावा गौतम अग्रवाल बाकी स्थानों पर भी पहुंचे थे।

    जिला भाजपा कार्यालय में नम आखों से दी गई श्रद्धांजलि

    जिला भाजपा कार्यालय में दोपहर 12 बजे रायगढ़ के पूर्व विधायक स्वर्गीय रोशनलाल अग्रवाल जी की प्रथम पुण्यतिथि पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर नम आंखों से श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेतागण, भारतीय जनता युवा मोर्चा एवं समस्त मोर्चा, प्रकोष्ठ के नेता एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

    ट्रैफिक के जवान ने निभाया कर्तव्य

    सुभाष चौक पर तैनात ट्रैफिक के जवान राजेश जायसवाल को लोग उस वक्त एकटक देखते रहे जब वे काम करने के दौरान ही अपने नेता रोशन लाल अग्रवाल को श्रद्धांजलि देने पहुंच गए। जहां उन्होंने रोशन लाल के ईमानदारी, दमखम और लोगों के प्रति उनके व्यवहा को लेकर तारीफों के पुल बांधने लगे। इसके बाद राजेश ने अपने नेता को पुष्पांजलि अर्पित कर टेबल से मास्क उठाए और लोगों को दिशा दिखाने के साथ-साथ मास्क का भी वितरण करने लगे। उनके इस काम की लोग खूब प्रशंसा कर रहे थे।

    खरसिया में भी वृहद कार्यक्रम आयोजित
    रायगढ़. भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व रायगढ़ विधानसभा के पूर्व विधायक स्व. रोशनलाल अग्रवाल जी की प्रथम पुण्यतिथि पर खरसिया भाजपा कार्यालय में नगर मण्डल एवं महका मण्डल के सैकड़ों कार्यकर्ताओ द्वारा नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद सभी भाजपा कार्यकर्ता स्व रोशन अग्रवाल के प्रिय सखा एवम वरिष्ठ नेता गिरधर गुप्ता जी के साथ रोशन भैया अमर रहे के नारों के साथ सिविल हॉस्पिटल खरसिया पहुंचे। वहां भर्ती मरीजों एवम उनके परिजनों को प्रभारी डॉक्टर डीपी पटेल की उपस्थिति में मास्क एव फल का वितरण किया गया।
    ——————
    *इन स्थानों पर दी गई श्रद्धांजलि*
    जिला भाजपा कार्यालय में दोपहर 12 बजे पुष्पांजलि अर्पित कर जननेता के जीवन पर प्रकाश डाला गया, जिससे कार्यकर्ताओं को प्रेरणा मिली। इसके अलावा सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1 बजे तक धरमजयगढ़, कापू, लैलूंगा, तमनार, घरघोड़ा, खरसिया, किरोड़ीमलनगर, महापल्ली, जामगांव, दर्रामुड़ा, एकताल, गढ़उमरिया, कोड़ातराई, पुसौर, नवापारा, कोड़पाली, सरिया चौक, बरमकेला व सारंगढ़ में रोशन लाल को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान मास्क, हनुमान चालीसा और फल का वितरण किया गया।
    ————
    हनुमान चालीसा का पाठ लोगों ने बढ़-चढ़ कर लिया हिस्सा
    श्री महालक्ष्मी मंदिर पंडरीपानी पूर्व में सुन्दर काण्ड व हनुमान चालीसा का पाठ सुबह 10 बजे शुरू हुआ और दोपहर 1 बजे पूर्णाहुति व प्रसाद वितरण किया गया। इसी तरह हनुमान चालीसा पाठ शाम 6 बजे सुभाष चौक स्थित हनुमान मंदिर, पहाड़ मंदिर, पंचमुखी हनुमान मंदिर, ढिमरापुर चौक, चांदमारी माइंस, लेबर कॉलोनी हनुमान मंदिर, मंदिर बैकुंठपुर भुज बंधान तालाब, एचपी गैस के सामने चक्रधरनगर हनुमान मंदिर, रामनिवास टॉकीज हनुमान मंदिर, एफसीआई गोदाम हनुमान मंदिर, बाजपेई टेंट हाउस के पास शिव मंदिर, कोड़ातराई मंदिर, पुसौर हनुमान मंदिर, सरिया हनुमान मंदिर, महापल्ली हनुमान मंदिर सहित सैकड़ों मंदिरों में किया गया। इस दौरान सभी मदिरों में सभी कार्यकर्ताओं, समर्थकों, गणमान्य नागरिकों व आमजनों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया…!
    —————–

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Santosh Kumar
    • Website

    News Mirchi 24 Editorial Team is a dedicated group of professional journalists and editors. The team delivers accurate, fast, and unbiased Hindi news across politics, education, business, technology, and entertainment.

    Related Posts

    CG:कोयला परिवहन के नाम पर ग्रामीणों की मुसीबत! ओवरलोड गाड़ियों के आरोप, जाम में स्कूली बच्चे और एंबुलेंस तक फंसी!!

    September 23, 2026

    जिस गाड़ी में बजता है ‘गाड़ी वाला आया, कचरा निकाल’,उसी में मुख्यमंत्री की होर्डिंग!यह कैसा सेवा संकल्प?

    September 23, 2026

    लघु फिल्म प्रतियोगिता की अंतिम तिथि बढ़ी~अब 29 सितंबर तक भेज सकेंगे फिल्म, 3 अक्टूबर को परिणाम…SSP शशि मोहन सिंह की साइबर जागृति पहल:शॉर्ट फिल्म से होगा साइबर ठगों के नए खेल का पर्दाफाश!

    September 23, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    वेदांता पावर प्लांट में भीषण हादसा: बॉयलर फटने से मचा हड़कंप, 3 की मौत, कई गंभीर

    April 14, 20263,291 Views

    💥..ब्रेकिंग न्यूज मिर्ची..💥
    स्टेशन चौक के इटली संचालक गोविंदा की मौत~परिजन कर सकते हैं~पुलिस में शिकायत~जानिए क्या है मामला!!

    September 9, 20261,864 Views

    CG:टपरिया बॉर्डर बना रणक्षेत्र,रायगढ़ के ट्रांसपोर्टरों को बनाया बंधक!सतीश चौबे,आशीष यादव समेत इतने लोगों की पिटाई…🚨इन धाराओं के तहत्~बंटी समेत इतने लोगों पर हुई नामजद fir दर्ज!!

    January 19, 20261,613 Views
    Don't Miss

    CG:कोयला परिवहन के नाम पर ग्रामीणों की मुसीबत! ओवरलोड गाड़ियों के आरोप, जाम में स्कूली बच्चे और एंबुलेंस तक फंसी!!

    By Santosh KumarSeptember 23, 2026

    रायगढ़ शहर व जिले की छोटी-बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें~98279-50350 बिंजकोट/रायगढ़। शारदा एनर्जी एंड…

    जिस गाड़ी में बजता है ‘गाड़ी वाला आया, कचरा निकाल’,उसी में मुख्यमंत्री की होर्डिंग!यह कैसा सेवा संकल्प?

    September 23, 2026

    लघु फिल्म प्रतियोगिता की अंतिम तिथि बढ़ी~अब 29 सितंबर तक भेज सकेंगे फिल्म, 3 अक्टूबर को परिणाम…SSP शशि मोहन सिंह की साइबर जागृति पहल:शॉर्ट फिल्म से होगा साइबर ठगों के नए खेल का पर्दाफाश!

    September 23, 2026

    चक्रधर समारोह में ‘बीड़ी जलाई ले’ और ‘जुम्मा-चुम्मा’ का तड़का! भड़के सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह, कार्यक्रम छोड़कर लौटे…और न्यूज़ मिर्ची से कहा विश्वासघात हुआ है~हमारे साथ!

    September 22, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    Top Trending
    Demo
    About
    Santosh Kumar Purushwani
    Editor
    Mobile : +91 98279 50350
    Email : santoshpurushwani345@gmail.com
    Address : Beladula Road, Raigarh, Chhattisgarh (C.G.)
    Most Popular

    वेदांता पावर प्लांट में भीषण हादसा: बॉयलर फटने से मचा हड़कंप, 3 की मौत, कई गंभीर

    April 14, 20263,291 Views

    💥..ब्रेकिंग न्यूज मिर्ची..💥
    स्टेशन चौक के इटली संचालक गोविंदा की मौत~परिजन कर सकते हैं~पुलिस में शिकायत~जानिए क्या है मामला!!

    September 9, 20261,864 Views

    CG:टपरिया बॉर्डर बना रणक्षेत्र,रायगढ़ के ट्रांसपोर्टरों को बनाया बंधक!सतीश चौबे,आशीष यादव समेत इतने लोगों की पिटाई…🚨इन धाराओं के तहत्~बंटी समेत इतने लोगों पर हुई नामजद fir दर्ज!!

    January 19, 20261,613 Views
    Categories
    • Blog (665)
    • आस्था (26)
    • क्राइम (18)
    • खरसिया (41)
    • खेल (23)
    • घरघोड़ा (19)
    • छत्तीसगढ़ (1,096)
    • छाल (5)
    • तमनार (7)
    • देश-विदेश (117)
    • धरमजयगढ़ (4)
    • पुसौर (7)
    • बड़ी खबर (13)
    • राजनीति (66)
    • रायगढ़ (190)
    • लैलूंगा (11)
    • शिक्षा (19)
    • हादसा (3)
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    © 2026 News Mirchi 24. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.