यहां लगे भूकंप के झटके…हिली धरती… मची खलबली,अपने अपने घरों से बाहर निकले लोग….जानिये किसने किया ट्वीट…पढ़ें न्यूज़ मिर्ची-24 पर
(Aaa)नईदिल्ली 5 फरवरी 2022. कश्मीर, नोएडा और अन्य इलाकों में शनिवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 5.7 मापी गई। आज सुबह 9:45 बजे आए भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान सीमा क्षेत्र में रहा।आज ही दिल्ली, नोएडा समेत जम्मू-कश्मीर में भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये. एहतियातन लोग घरों से बाहर निकल गए. भूकंप की तीव्रता 5.9 बताया जा रहा है। कश्मीर, नोएडा और अन्य इलाकों में भूकंप के झटके आने के बाद लोग घरों से बाहर की ओर दौड़े. भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान स्थित हिंदू कुश बताया जा रहा है।
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने ट्वीट किया कि अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान सीमा क्षेत्र में सुबह 9:45 बजे 5.7 तीव्रता का भूकंप आया. भूकंप की गहराई 181 किलोमीटर थी। दिल्ली में लोगों ने ट्वीट किया कि उन्होंने झटके महसूस किए. दिल्ली से सटे शहर के निवासी शशांक सिंह ने कहा, “मुझे लगा कि मेरा सिर घूम रहा है और मैंने अपनी आंखें बंद करना शुरू कर दिया, जब अचानक मैंने पंखे की तरफ देखा और महसूस किया कि यह भूकंप है। नोएडा में लगभग 25-30 सेकंड के लिए जोरदार झटके महसूस किए गए।