Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG:कोयला परिवहन के नाम पर ग्रामीणों की मुसीबत! ओवरलोड गाड़ियों के आरोप, जाम में स्कूली बच्चे और एंबुलेंस तक फंसी!!

    September 23, 2026

    जिस गाड़ी में बजता है ‘गाड़ी वाला आया, कचरा निकाल’,उसी में मुख्यमंत्री की होर्डिंग!यह कैसा सेवा संकल्प?

    September 23, 2026

    लघु फिल्म प्रतियोगिता की अंतिम तिथि बढ़ी~अब 29 सितंबर तक भेज सकेंगे फिल्म, 3 अक्टूबर को परिणाम…SSP शशि मोहन सिंह की साइबर जागृति पहल:शॉर्ट फिल्म से होगा साइबर ठगों के नए खेल का पर्दाफाश!

    September 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    newsmirchi
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • आस्था
    • क्राइम
    • खेल
    • देश-विदेश
    • बड़ी खबर
    • राजनीति
    • रायगढ़
    newsmirchi
    • होम
    • आस्था
    • क्राइम
    • खेल
    • देश-विदेश
    • बड़ी खबर
    • राजनीति
    • रायगढ़
    Home»Blog»गुरूवार का राशिफल:ये राशिवाले के लिए… अच्छी खबर….सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना आपके लिये बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है….देखिये अन्य राशि के लोगों का आज का दिन कैसे रहेगा…..पढ़ें न्यूज़ मिर्ची-24
    Blog

    गुरूवार का राशिफल:ये राशिवाले के लिए… अच्छी खबर….सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना आपके लिये बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है….देखिये अन्य राशि के लोगों का आज का दिन कैसे रहेगा…..पढ़ें न्यूज़ मिर्ची-24

    Santosh KumarBy Santosh KumarFebruary 10, 20220 Views
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    गुरूवार का राशिफल:ये राशिवाले के लिए… अच्छी खबर….सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना आपके लिये बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है….देखिये अन्य राशि के लोगों का आज का दिन कैसे रहेगा…..पढ़ें न्यूज़ मिर्ची-24

    रायगढ़ 10 फ़रवरी।आज माघ शुक्ल पक्ष की उदया तिथि नवमी और गुरुवार का दिन है। नवमी तिथि आज दोपहर पहले 11 बजकर 8 मिनट तक रहेगी। उसके बाद दशमी तिथि लग जायेगी। आज शाम 6 बजकर 50 मिनट तक इन्द्र योग रहेगा। साथ ही आज का पूरा दिन पार कर देर रात 3 बजकर 32 मिनट तक रोहिणी नक्षत्र रहेगा। आज श्री महानन्दा नवमी है। नन्दा, देवी दुर्गा का ही एक रूप हैं। आज मां नन्दा की विशेष रूप से उपासना की जाती है।

    मेष राशि

    आज पूरे दिन आपका मन आनंदित रहेगा। इस राशि के जो लोग कपड़े का बिजनेस करते हैं आज आपको उम्मीद से ज्यादा लाभ होगा। लम्बे समय से चली आ रही स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का अंत होगा। जो छात्र लॉ की पढ़ाई करना चाहते हैं उन्हें किसी बड़े संस्थान में दाखिला लेने का अवसर प्राप्त होगा। आपको किसी धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने का मौका मिलेगा। आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। उधार के लेन-देन से बचे।
    वृष राशि

    आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। जो लोग जूतों का बिजनेस करते हैं आज उनके बिजनेस का विस्तार होगा। इस राशि के जो छात्र कॉमर्स फील्ड से हैं उन्हें आज कुछ नया सीखने को मिलेगा। किसी टॉपिक को समझने में शिक्षकों का सहयोग मिलेगा। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को कोई नई जिम्मेदारी मिलेगी, जिसे पूरा करने में आप सफल होंगे। अविवाहित जातकों को विवाह के अच्छे प्रस्ताव आयेंगे। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

    मिथुन राशि

    आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। कार्यक्षेत्र में आज आपको कोई बड़ी सफलता मिलेगी। जिससे सहकर्मी आपको बधाई देंगे। बिजनेसमैन को आर्थिक लाभ होने के योग बन रहे हैं, किसी नयी डील में पैसा लगाने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना बेहतर रहेगा। आज घर के कार्यों में बड़े भाई का सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में और मजबूती आयेगी। लवमेट्स को उपहार मिलेगा, साथ ही कहीं बहार घूमने का प्लान भी बनायेंगे।

    कर्क राशि

    आज का दिन मिला-जुला परिणाम देने वाला रहेगा। रुके हुए कार्यों को पूरा करने में किसी से ली गयी सलाह कारगर साबित होगी। दाम्पत्य जीवन में नयी-नयी खुशियां आयेंगी। बेरोजगार लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। छात्रों के लिए सफलता के नए दरवाजे खुले नजर आयेंगे। बच्चों के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा। लोहे का बिज़नेस करने वालों के व्यापार में बढ़ोतरी होगी। लवमेट्स की तरफ से आपके मन पसंद का कुछ उपहार मिलेगा।

    सिंह राशि

    आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। आज आप अपने सोचे हुये कार्यों को जल्दी पूरा कर लेंगे। इस राशि के वकील वर्ग के लोगों को किसी पुराने क्लाइंट से धन लाभ होगा। कार्यों मे बड़े भाई का सहयोग मिलता रहेगा। इस राशि की महिलाएं अपना कार्य समय से पहले पूरा करने में सफल होंगी, जिससे उन्हें रिलेक्स महसूस होगा। आज माता-पिता के आशीर्वाद से किये गये कार्य में सफलता मिलेगी। आज अपनी वाणी पर जहां तक हो सके संयम रखें, किसी के बीच में बोलने से बचना होगा। आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

    कन्या राशि

    आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। जो लोग राजनीति में हैं उन्हें कोई बड़ा पद मिलेगा। लोगों के बीच आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। छोटे स्तर पर व्यापार करने वाले लोगों को उम्मीद से अधिक धन लाभ होगा। लवमेट के लिये आज का दिन रिश्तों में मिठास भरने वाला रहेगा। आज आप अपने जीवनसाथी को किसी धार्मिक स्थल पर ले जायेंगे। इस राशि के जो लोग प्रॉपर्टी का काम करते हैं, उन्हें आज किसी जमीन से अच्छा मुनाफा होगा। ऑफिस में आपके कार्यों की तारीफ होगी। साथ ही इन्क्रीमेंट भी मिल सकता है।

    तुला राशि

    आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आपका व्यापार उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। अगर लम्बे समय से किसी बात को लेकर परेशान हैं तो जीवनसाथी के साथ शेयर करेंगे, इससे आपको सुकून मिलेगा। आज पैसों से जुड़े लेन-देन करने से बचना होगा। किसी को बिना सोचे-समझे पैसा उधार देने से बचे। इस राशि के छात्रों को शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। विरोधी पक्ष पर हाबी होने में आज आप सफल होंगे। साथ की किसी कोर्ट केस का फैसला आपके पक्ष में आयेगा।

    वृश्चिक राशि

    आज आपका दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। आज आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। इस राशि के जो लोग थियेटर और फिल्म लाइन में काम करते हैं आज उन्हें नई उपलब्धियां प्राप्त होगी। अविवाहित जातकों को विवाह के अच्छे प्रस्ताव आयेंगे। लवमेट्स के लिये आज का दिन शानदार रहने वाला है। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों की बॉस आज तारीफ करेंगे। नौकरी में प्रमोशन भी मिल सकता है। आज शाम को बच्चों के साथ खेलने में थोड़ा समय बिता सकते हैं। अगर आप किसी यात्रा पर जा रहे हैं तो उसमे सफलता प्राप्त होगी।

    धनु राशि

    आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज हर किसी को साथ लेकर चलने की कोशिश करेंगे। इस राशि के जो लोग वकील हैं आज आपको किसी पुराने केस में सफलता प्राप्त होगी। कार्यक्षेत्र में आपको जूनियर्स का सहयोग मिलेगा। जो लोग जमीन खरीदना चाहते हैं उन्हें आज फायदे का सौदा मिल सकता है। आज घरवालों के साथ किसी धार्मिक आयोजन में जाने का मौका मिलेगा। सोशल मीडिया पर दोस्तों की लिस्ट में इजाफा होगा।

    मकर राशि

    आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। जीवन में आपको नया मुकाम प्राप्त होगा। इस राशि के जो लोग फैशन डिजाइनर है आज उन्हें अच्छे काम के लिए सम्मानित किया जायेगा। साथ ही जो लोग संगीत और गायन के क्षेत्र से जुड़े हैं समाज में उन्हें प्रसद्धि मिलेगी। आपको किसी बड़ी म्यूजिक कंपनी से ऑफर भी मिल सकता है। जो लोग नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं उनके लिए आज का दिन बहुत बढ़िया है, सफलता अवश्य मिलेगी।

    कुंभ राशि

    आज का दिन सुनहरा रहने वाला है। पूरे दिन आपके चेहरे पर प्रसन्नता बनी रहेगी। इस राशि के जो लोग सरकारी नौकरी करते हैं, ऑफिस में आज उन्हें सहयोगियों की मदद मिलेगी। जो लोग प्रॉपर्टी का कारोबार करते हैं आज उन्हें अधिक धन लाभ होनें की उम्मीद हैं। आज आपको किसी पारिवारिक कार्य की वजह से दूसरे शहर की यात्रा करनी पड़ेगी। लवमेट के लिए आज का दिन काफी अच्छा है। जो युवक नौकरी की तलाश कर रहें हैं उन्हें आज अच्छी नौकरी मिलने की उम्मीद है।

    मीन राशि

    आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। इस राशि के लेखकों का किसी समारोह सम्मान होगा, आपकी लेखनी की तारीफ हर जगह होगी।आज सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना आपके लिये बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। आज आपकी मुलाकात किसी पुराने दोस्त से होगी आप दोनों बचपन की यादें ताजी करेंगे। सामाजिक संगठन से जुड़े लोगों के पद और प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। आज पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग बना रहेगा…!

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Santosh Kumar
    • Website

    News Mirchi 24 Editorial Team is a dedicated group of professional journalists and editors. The team delivers accurate, fast, and unbiased Hindi news across politics, education, business, technology, and entertainment.

    Related Posts

    CG:कोयला परिवहन के नाम पर ग्रामीणों की मुसीबत! ओवरलोड गाड़ियों के आरोप, जाम में स्कूली बच्चे और एंबुलेंस तक फंसी!!

    September 23, 2026

    जिस गाड़ी में बजता है ‘गाड़ी वाला आया, कचरा निकाल’,उसी में मुख्यमंत्री की होर्डिंग!यह कैसा सेवा संकल्प?

    September 23, 2026

    लघु फिल्म प्रतियोगिता की अंतिम तिथि बढ़ी~अब 29 सितंबर तक भेज सकेंगे फिल्म, 3 अक्टूबर को परिणाम…SSP शशि मोहन सिंह की साइबर जागृति पहल:शॉर्ट फिल्म से होगा साइबर ठगों के नए खेल का पर्दाफाश!

    September 23, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    वेदांता पावर प्लांट में भीषण हादसा: बॉयलर फटने से मचा हड़कंप, 3 की मौत, कई गंभीर

    April 14, 20263,291 Views

    💥..ब्रेकिंग न्यूज मिर्ची..💥
    स्टेशन चौक के इटली संचालक गोविंदा की मौत~परिजन कर सकते हैं~पुलिस में शिकायत~जानिए क्या है मामला!!

    September 9, 20261,864 Views

    CG:टपरिया बॉर्डर बना रणक्षेत्र,रायगढ़ के ट्रांसपोर्टरों को बनाया बंधक!सतीश चौबे,आशीष यादव समेत इतने लोगों की पिटाई…🚨इन धाराओं के तहत्~बंटी समेत इतने लोगों पर हुई नामजद fir दर्ज!!

    January 19, 20261,613 Views
    Don't Miss

    CG:कोयला परिवहन के नाम पर ग्रामीणों की मुसीबत! ओवरलोड गाड़ियों के आरोप, जाम में स्कूली बच्चे और एंबुलेंस तक फंसी!!

    By Santosh KumarSeptember 23, 2026

    रायगढ़ शहर व जिले की छोटी-बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें~98279-50350 बिंजकोट/रायगढ़। शारदा एनर्जी एंड…

    जिस गाड़ी में बजता है ‘गाड़ी वाला आया, कचरा निकाल’,उसी में मुख्यमंत्री की होर्डिंग!यह कैसा सेवा संकल्प?

    September 23, 2026

    लघु फिल्म प्रतियोगिता की अंतिम तिथि बढ़ी~अब 29 सितंबर तक भेज सकेंगे फिल्म, 3 अक्टूबर को परिणाम…SSP शशि मोहन सिंह की साइबर जागृति पहल:शॉर्ट फिल्म से होगा साइबर ठगों के नए खेल का पर्दाफाश!

    September 23, 2026

    चक्रधर समारोह में ‘बीड़ी जलाई ले’ और ‘जुम्मा-चुम्मा’ का तड़का! भड़के सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह, कार्यक्रम छोड़कर लौटे…और न्यूज़ मिर्ची से कहा विश्वासघात हुआ है~हमारे साथ!

    September 22, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    Top Trending
    Demo
    About
    Santosh Kumar Purushwani
    Editor
    Mobile : +91 98279 50350
    Email : santoshpurushwani345@gmail.com
    Address : Beladula Road, Raigarh, Chhattisgarh (C.G.)
    Most Popular

    वेदांता पावर प्लांट में भीषण हादसा: बॉयलर फटने से मचा हड़कंप, 3 की मौत, कई गंभीर

    April 14, 20263,291 Views

    💥..ब्रेकिंग न्यूज मिर्ची..💥
    स्टेशन चौक के इटली संचालक गोविंदा की मौत~परिजन कर सकते हैं~पुलिस में शिकायत~जानिए क्या है मामला!!

    September 9, 20261,864 Views

    CG:टपरिया बॉर्डर बना रणक्षेत्र,रायगढ़ के ट्रांसपोर्टरों को बनाया बंधक!सतीश चौबे,आशीष यादव समेत इतने लोगों की पिटाई…🚨इन धाराओं के तहत्~बंटी समेत इतने लोगों पर हुई नामजद fir दर्ज!!

    January 19, 20261,613 Views
    Categories
    • Blog (665)
    • आस्था (26)
    • क्राइम (18)
    • खरसिया (41)
    • खेल (23)
    • घरघोड़ा (19)
    • छत्तीसगढ़ (1,096)
    • छाल (5)
    • तमनार (7)
    • देश-विदेश (117)
    • धरमजयगढ़ (4)
    • पुसौर (7)
    • बड़ी खबर (13)
    • राजनीति (66)
    • रायगढ़ (190)
    • लैलूंगा (11)
    • शिक्षा (19)
    • हादसा (3)
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    © 2026 News Mirchi 24. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.