अवैध डोलोमाइट उत्खनन करने वालों ने लात नाला को पाटकर बनाया रास्ता….शासन-प्रशासन बेखबर…बोंदामुडा़ के पास चल रहा है….अवैध खदान ,माइनिंग विभाग नहीं दे रहा है….ध्यान….पढ़ें न्यूज़ मिर्ची-24


रायगढ़।सरिया क्षेत्र के ग्राम पंचायत कटंगपाली ,सल्हेओना और छेलपोरा में इन दिनों अवैध खदान की बाढ़ सी आ गयी है।वही माइनिंग विभाग मुख दर्शन बनकर बैठा हुआ है।यहां तो नाले को भी नहीं छोड़ रहे है । प्राप्त जानकारी के मुताबिक लात नाला कटंगपाली ,छेलपोरा और छुहीपाली से होते हुए गुजरता है।उसको भी यहां के डोलोमाइट माफिया द्वारा छोड़ा नहीं जा रहा है।इनके द्वारा लात नाला को पाटकर उसमें रास्ता बना कर अवैध तरीके से क्रेशरों में डोलोमाइट की सेलिंग की जा रही है।यहाँ के क्रेशर वाले हैं कि अवैध डोलोमाइट लेकर खुद तो मालामाल हो रहे हैं साथ में वहां के ठेकेदार को भी मालामाल कर दे रहे हैं।
💥बोंदामुडा़ के पास है कई अवैध खदान और शासन-प्रशासन बेखबर💥
बोंदामुडा़ के आसपास कई क्रेशर संचालित हो रहे हैं,और अवैध उत्खनन के सरगना द्वारा यहां अवैध खनन कर सभी क्रेशरों में सेलिंग की जा रही है, जहां आम आदमियों को इस मामले की पूरी जानकारी है…पर शासन और प्रशासन कुंभकरण की नींद में सो रहा है। स्थानीय सूत्र द्वारा बताया गया कि कहीं राजनीतिक दबाव में तो नहीं रायगढ़ खनिज विभाग ,क्योंकि यहां तो तेज तर्रार अधिकारी रहते हैं ,लेकिन कटंगपाली ,बोंदा और सल्हेओना पर अवैध उत्खनन करने वालों पर इतनी इन पर मेहरबानी क्यों….साहब की निगाहें इधर ध्यान क्यों नहीं जा रहा है। वही गांव में चर्चा का माहौल बना है कि कुछ नेता और कार्यकर्ताओं द्वारा अवैध खनन कर शासन को करोड़ों रुपए की चुना लगाने में लगे हुए हैं और शासन-प्रशासन है कि घोड़े बेच कर सो रही है । ऐसा नहीं है कि माइनिंग विभाग कार्यवाही नहीं कर रही है , माइनिंग विभाग तो गाड़ियों में कार्यवाही करने के में महारत हासिल किये हुए हैं , लेकिन जैसे ही कटंगपाली के खदानों की बात आए तो यहां के तेज तर्रार अधिकारी भी सुस्त नजर आ रहे हैं । कहीं सत्ताधारी नेता के दबाव में आकर तो कार्यवाही नहीं की जा रही है ? जैसा कि गांव में चर्चा का माहौल बना हुआ है कि कुछ कार्यकर्ताओं द्वारा यहां अवैध खनन चलाया जा रहा है , जहाँ कोई भी अधिकारी कार्यवाही करने जाते हैं तो वहां पर नेताजी का फोन आ जाता है और माइनिंग विभाग है कि इसमें ध्यान ही नहीं दे रहा है ।
💥💥छुहिपाली और छेलपोरा से भी आ रहा है अवैध डोलोमाइट💥💥
छुहिपाली और छेलपोरा से अगर आपको क्रेशर में पत्थर लेकर आना है तो वहाँ नाला से पार करना होता है । यह लोग नाले को ही पाट कर उसमें रास्ता बनाकर धडक्के के साथ अवैध उत्खनन कर रहे हैं । ना तो इनको स्थानीय प्रशासन का डर है और ना ही माइनिंग विभाग का कोई खौप , बेधड़क होकर चला रहे हैं अवैध खदान । माइनिंग विभाग जागो , कब होगी कार्यवाही ? वैसे तो रायगढ़ कलेक्टर ने हाल ही दिनों में रेत माफियाओं पर कहर बरसाने के लिए विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया था , लेकिन डोलोमाइट के अवैध खनन करने वालों पर कब होगी कार्यवाही ?
💥💥💥💥क्या कहते हैं…सहायक खनिज अधिकारी ए बारीक💥💥💥
जब हमने सहायक खनिज अधिकारी से इस बारे में चर्चा किया तो उन्होंने बताया कि यह गलत है । अगर वहां पर अवैध खनन हो रहा है तो वहाँ के क्षेत्र निरीक्षक को निर्देशित कर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी और जो अवैध उत्खनन का पत्थर ले रहे हैं उन क्रेशरों पर भी कड़ी कार्यवाही की जाएगी ।