





भाजपा के पितृ पुरुष लखीराम की 89 वीं जयंती स्टेशन चौक पर स्थित मूर्ति पर माल्यार्पण कर मनाई गई
प्रदेश भाजपा मंत्री ओपी चौधरी मूर्ति पर माल्यार्पण कर किया नमन…भाजपा के पितृपुरुष लखीराम अग्रवाल के गृहनगर खरसिया में जननेता लखीराम अग्रवाल की 89 वीं जयंती उत्साह पूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर स्थानीय लखीराम चौक में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। समस्त कार्यकर्ताओं ने आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर हृदय की गहराइयों से लखीराम को याद किया। वही प्रदेश भाजपा मंत्री ओपी चौधरी, गिरधर गुप्ता सहित सभी ने लखीराम अमर रहें, रोशन भैया अमर रहें, अटल बिहारी अमर रहें, दीनदयाल उपाध्याय अमर रहें जैसे गगनचुंबी नारों के साथ अपने वरिष्ठजनों को याद किया। वहीं प्रतिमा परिसर में लखीराम के सुपुत्र बजरंग अग्रवाल एवं सुपौत्र ऋषभ अग्रवाल द्वारा विशाल भंडारा का आयोजन किया गया। इस पूरे कार्यक्रम की सुव्यवस्था हनुमान अग्रवाल एवं राजेश घंसू के द्वारा की गई।