Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG:कोयला परिवहन के नाम पर ग्रामीणों की मुसीबत! ओवरलोड गाड़ियों के आरोप, जाम में स्कूली बच्चे और एंबुलेंस तक फंसी!!

    September 23, 2026

    जिस गाड़ी में बजता है ‘गाड़ी वाला आया, कचरा निकाल’,उसी में मुख्यमंत्री की होर्डिंग!यह कैसा सेवा संकल्प?

    September 23, 2026

    लघु फिल्म प्रतियोगिता की अंतिम तिथि बढ़ी~अब 29 सितंबर तक भेज सकेंगे फिल्म, 3 अक्टूबर को परिणाम…SSP शशि मोहन सिंह की साइबर जागृति पहल:शॉर्ट फिल्म से होगा साइबर ठगों के नए खेल का पर्दाफाश!

    September 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    newsmirchi
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • आस्था
    • क्राइम
    • खेल
    • देश-विदेश
    • बड़ी खबर
    • राजनीति
    • रायगढ़
    newsmirchi
    • होम
    • आस्था
    • क्राइम
    • खेल
    • देश-विदेश
    • बड़ी खबर
    • राजनीति
    • रायगढ़
    Home»Blog»शिक्षा के व्यवसायीकरण के लिए भाजपा जिम्मेदार कांग्रेस….डॉल्फ़िन और महासमुंद कांड को याद करने की बीजेपी को नसीहत..!
    Blog

    शिक्षा के व्यवसायीकरण के लिए भाजपा जिम्मेदार कांग्रेस….डॉल्फ़िन और महासमुंद कांड को याद करने की बीजेपी को नसीहत..!

    Santosh KumarBy Santosh KumarFebruary 15, 20220 Views
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    रायगढ़-प्रदेश सरकार पर हिंदी माध्यम के विद्यालयों को बंद करने और अराजक माहौल निर्मित करने संबंधी भाजपा नेताओं के बयान के जवाब मे कांग्रेस ने पलटवार करते हुये शिक्षा के बाजारीकररण के डॉ.रमन सरकार को जिम्मेदार बताया है।जिला कांग्रेस की ओर से वरिष्ठ प्रवक्ता हरेराम तिवारी ने बीजेपी नेताओं के बयान का जवाब देते हुये कहा कि भाजपा के असरदार नेताओं को भी यह भलीभांति मालूम है कि प्रदेश मे शिक्षा को व्यापार किस सरकार ने बनाया। तिवारी ने कहा कि रायगढ मे भी शिक्षा के कारोबार मे मुनाफा खोजते डंपर पार्टी के कारोबारी चेहरे आज उस सरकार पर ऊंगली उठा रहे हैं जो वंचित वर्ग को भी वैश्विक शिक्षा के स्तर से जोड़ रही है।आत्मानंद इंग्लिश मीडियम का मॉडल पूरे देश की शासकीय शिक्षा मे परिवर्तन का क्रांतिकारी कदम है,और यह कदम निश्चित रुप से विश्व रिकार्ड के लायक है।कांग्रेस प्रवक्ता हरेराम तिवारी ने कहा कि बीजेपी के गालबजाऊ नेता अपने शासन काल के रिकार्ड देखेंगें तो मालूम होगा कि पूरे प्रदेश मे सबसे ज्यादा सरकारी स्कूल रमन सरकार मे बंद हुये।शिक्षा के बाजारीकररण को लेकर पूर्ववर्ती सरकार ने कुकुरमुत्तों की तरह स्कूल और कालेज खोलने की अनुमति देते हुये डिग्री बेचने के कारोबार को लूट की खुली छूट दे रखी थी।यहां तक कि पालकों के बारंबार मांग के बावजूद फीस नियामक आयोग तक बनाने के लिए तत्कालीन सरकार ने मना कर दिया।जिसका नतीजा यह हुआ कि कभी नर्सिंग और फायर कालेज तो कभी डाल्फिन जैसी कथित इंटरनेशनल स्कूल के संचालक करोडों लूटकर रफूचक्कर हुये।भाजपा शासन काल मे बीजेपी नेताओं ने भी स्कूल और कालेज खोलकर मुनाफा लूटने मे देर न लगाई। आज जब भूपेश बघेल की कोशिशों से सरकारी स्कूल के बच्चे मॉडल स्कूलों की तरह शिक्षा देने की तैयारी मे हैं और शिक्षा का व्यापार करने वालों की दुकानों पर इसका प्रभाव दिखना शुरु हो गया है तो धंधा बचाने के लिए हर तरह के हथकंडे अपनाये जा रहे हैं।तिवारी ने कहा कि जिस सरकार के मुखिया एक हजार से अधिक बार बेगुनाह जवानों की शहादत पर श्रद्धांजलि देने का विश्व रिकार्ड बना चुके हैं,उस दल के नेता आज देश के सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री के विजन पर तंज कसते हुये हास्यास्पद बयानबाजी कर रहे हैं। हरेराम तिवारी ने कहा कि सत्ता मद मे चूर होकर रायगढ मे एक पत्रकार से मारपीट और महासमुंद मे तत्कालीन विधायक की पुलिसिया पिटाई का कारनामा भुलाकर आज बीजेपी के मुद्दाविहीन नेता प्रदेश मे अराजक माहौल होने का प्रलाप कर रहे हैं, जबकि प्रदेश समृद्धि की दिशा मे नित नये सोपान तय कर रहा है। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा सरकार के पूर्व गृहमंत्री अराजक सत्ता की परिभाषा बेहतर तरीके से बयां कर चुके हैं जिन्होने अपने दल की सत्ता और पावर के रहते भयभीत होकर मौन धर लिया था और सत्ता परिवर्तन होते ही अपने कुशासन का पुलिंदा लेकर भूपेश सरकार के पास पंहुच गये। तिवारी ने कहा कि इक्के दुक्के अफसरों को वरदहस्त देकर पूरी प्रशासनिक मशीनरी का भयादोहन व शोषण डेढ़ दशक तक करने वाली बीजेपी सरकार के नेता व्यवस्था सुधार के रास्ते मे कंटक बनने पर आमादा हैं,जिसकी खीझ उनके बयानो मे नजर आती है।हरेराम तिवारी ने कहा कि व्यवसायिक नीति और रीति पर काम करने वाली बीजेपी सरकार के शिक्षा के कारोबार पर असर पड़ता देख ऐसे फूल छाप नेता जल्दबाजी मे सरकार पर मिथ्यारोप लगाने की कोशिश कर रहे हैं जिन्होने अपनी पार्टी का जिला कार्यालय बनाने के दौरान ही अपने चाल तथा चरित्र की मिसाल पूरे भाजपा संगठन मे जाहिर कर खूब असरदार प्रभाव डाला और नाम कमाया है। तिवारी ने कहा कि प्रदेश मे भूपेश बघेल की बढ़ती लोकप्रियता का भय पूरे प्रदेश मे बीजेपी नेताओं मे अनर्गल बयानबाजी के तौर पर सामने आ रहा है जिसके चुनाव का समय नजदीक आते आते और बढ़ने के आसार हैं,लेकिन जनता के विश्वास के आगे भाजपा के सभी फायर ब्राण्ड नेता और बयान कागजी शेर से ज्यादा प्रभावी नहीं होंगे…!

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Santosh Kumar
    • Website

    News Mirchi 24 Editorial Team is a dedicated group of professional journalists and editors. The team delivers accurate, fast, and unbiased Hindi news across politics, education, business, technology, and entertainment.

    Related Posts

    CG:कोयला परिवहन के नाम पर ग्रामीणों की मुसीबत! ओवरलोड गाड़ियों के आरोप, जाम में स्कूली बच्चे और एंबुलेंस तक फंसी!!

    September 23, 2026

    जिस गाड़ी में बजता है ‘गाड़ी वाला आया, कचरा निकाल’,उसी में मुख्यमंत्री की होर्डिंग!यह कैसा सेवा संकल्प?

    September 23, 2026

    लघु फिल्म प्रतियोगिता की अंतिम तिथि बढ़ी~अब 29 सितंबर तक भेज सकेंगे फिल्म, 3 अक्टूबर को परिणाम…SSP शशि मोहन सिंह की साइबर जागृति पहल:शॉर्ट फिल्म से होगा साइबर ठगों के नए खेल का पर्दाफाश!

    September 23, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    वेदांता पावर प्लांट में भीषण हादसा: बॉयलर फटने से मचा हड़कंप, 3 की मौत, कई गंभीर

    April 14, 20263,291 Views

    💥..ब्रेकिंग न्यूज मिर्ची..💥
    स्टेशन चौक के इटली संचालक गोविंदा की मौत~परिजन कर सकते हैं~पुलिस में शिकायत~जानिए क्या है मामला!!

    September 9, 20261,864 Views

    CG:टपरिया बॉर्डर बना रणक्षेत्र,रायगढ़ के ट्रांसपोर्टरों को बनाया बंधक!सतीश चौबे,आशीष यादव समेत इतने लोगों की पिटाई…🚨इन धाराओं के तहत्~बंटी समेत इतने लोगों पर हुई नामजद fir दर्ज!!

    January 19, 20261,613 Views
    Don't Miss

    CG:कोयला परिवहन के नाम पर ग्रामीणों की मुसीबत! ओवरलोड गाड़ियों के आरोप, जाम में स्कूली बच्चे और एंबुलेंस तक फंसी!!

    By Santosh KumarSeptember 23, 2026

    रायगढ़ शहर व जिले की छोटी-बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें~98279-50350 बिंजकोट/रायगढ़। शारदा एनर्जी एंड…

    जिस गाड़ी में बजता है ‘गाड़ी वाला आया, कचरा निकाल’,उसी में मुख्यमंत्री की होर्डिंग!यह कैसा सेवा संकल्प?

    September 23, 2026

    लघु फिल्म प्रतियोगिता की अंतिम तिथि बढ़ी~अब 29 सितंबर तक भेज सकेंगे फिल्म, 3 अक्टूबर को परिणाम…SSP शशि मोहन सिंह की साइबर जागृति पहल:शॉर्ट फिल्म से होगा साइबर ठगों के नए खेल का पर्दाफाश!

    September 23, 2026

    चक्रधर समारोह में ‘बीड़ी जलाई ले’ और ‘जुम्मा-चुम्मा’ का तड़का! भड़के सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह, कार्यक्रम छोड़कर लौटे…और न्यूज़ मिर्ची से कहा विश्वासघात हुआ है~हमारे साथ!

    September 22, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    Top Trending
    Demo
    About
    Santosh Kumar Purushwani
    Editor
    Mobile : +91 98279 50350
    Email : santoshpurushwani345@gmail.com
    Address : Beladula Road, Raigarh, Chhattisgarh (C.G.)
    Most Popular

    वेदांता पावर प्लांट में भीषण हादसा: बॉयलर फटने से मचा हड़कंप, 3 की मौत, कई गंभीर

    April 14, 20263,291 Views

    💥..ब्रेकिंग न्यूज मिर्ची..💥
    स्टेशन चौक के इटली संचालक गोविंदा की मौत~परिजन कर सकते हैं~पुलिस में शिकायत~जानिए क्या है मामला!!

    September 9, 20261,864 Views

    CG:टपरिया बॉर्डर बना रणक्षेत्र,रायगढ़ के ट्रांसपोर्टरों को बनाया बंधक!सतीश चौबे,आशीष यादव समेत इतने लोगों की पिटाई…🚨इन धाराओं के तहत्~बंटी समेत इतने लोगों पर हुई नामजद fir दर्ज!!

    January 19, 20261,613 Views
    Categories
    • Blog (665)
    • आस्था (26)
    • क्राइम (18)
    • खरसिया (41)
    • खेल (23)
    • घरघोड़ा (19)
    • छत्तीसगढ़ (1,096)
    • छाल (5)
    • तमनार (7)
    • देश-विदेश (117)
    • धरमजयगढ़ (4)
    • पुसौर (7)
    • बड़ी खबर (13)
    • राजनीति (66)
    • रायगढ़ (190)
    • लैलूंगा (11)
    • शिक्षा (19)
    • हादसा (3)
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    © 2026 News Mirchi 24. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.