Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रायगढ़:5 साल बाद मिला न्याय:ACB में पदस्थ प्रधान आरक्षक व पत्नी पर FIR के आदेश,कोर्ट का सख्त संदेश!!

    March 29, 2026

    रायगढ़ में बागेश्वर धाम सरकार का आगमन:जिंदल एयरपोर्ट पर भक्ति का सैलाब…एसएसपी शशि मोहन सिंह ने लिया आशीर्वाद…देखिए वीडियो!!

    March 28, 2026

    🔥2025 में अखाड़ा…2026 में राममय हुआ रायगढ़🚩🚩🚩🚩🚩🚩

    March 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    newsmirchi
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • आस्था
    • क्राइम
    • खेल
    • देश-विदेश
    • बड़ी खबर
    • राजनीति
    • रायगढ़
    newsmirchi
    • होम
    • आस्था
    • क्राइम
    • खेल
    • देश-विदेश
    • बड़ी खबर
    • राजनीति
    • रायगढ़
    Home»Blog»बुधवार का राशिफल: इस राशि वालों को आज ये मिलेगा…और आज रात 10 बजकर 25 मिनट तक यह रहेगी….जानिये कैसा रहेगा आपका दिन….पढ़ें न्यूज़ मिर्ची-24
    Blog

    बुधवार का राशिफल: इस राशि वालों को आज ये मिलेगा…और आज रात 10 बजकर 25 मिनट तक यह रहेगी….जानिये कैसा रहेगा आपका दिन….पढ़ें न्यूज़ मिर्ची-24

    Santosh KumarBy Santosh KumarFebruary 16, 20220 Views
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    बुधवार का राशिफल:इस राशि वालों को आज ये मिलेगा…और आज रात 10 बजकर 25 मिनट तक यह रहेगी….जानिये कैसा रहेगा आपका दिन….पढ़ें न्यूज़ मिर्ची-24

    रायगढ़।आज माघ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि और बुधवार का दिन है। पूर्णिमा तिथि आज रात 10 बजकर 25 मिनट तक रहेगी। उसके बाद फाल्गुन कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि लग जाएगी। आज माघी पूर्णिमा है। इस पूर्णिमा पर दान-दक्षिणा का बत्तीस गुना फल मिलता है। इसलिए इसे ‘बत्तिसी पूर्णिमा’भी कहते हैं। आज रात 8 बजकर 44 मिनट तक शोभन योग रहेगा। इसके आलावा आज दोपहर 3 बजकर 14 मिनट तक आश्लेषा नक्षत्र रहेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन और किन उपायों से आप उसे बेहतर कर सकते हैं।

    मेष राशि

    आज आपके सकारात्मक व्यवहार से आसपास के लोग प्रसन्न रहेंगे। साथ ही लोगों के नजरों में आपकी अच्छी छवि बनेगी। आज समाज में आपको उचित आदर-सम्मान मिलेगा। ऑफिस का काम आज समय से पूरा करने में सफल होंगे। किसी खास दोस्त की मदद से कोई घरेलू कार्य पूरा कर लेंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी। छात्रों को उनके मेहनत के अनुरूप सफलता मिलेगी। अपने भविष्य को एक बेहतर दिशा देने के लिए अपने शिक्षकों से सलाह लेंगे।

    वृष राशि

    आज आप खुद को एनर्जेटिक महसूस करेंगे। आज आपके परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी, जिससे आपको आनंद की अनुभूति होगी। आज आप पारिवारिक जरूरतों को पूरा करने में सफल होंगे। बच्चें कहीं घूमने की जिद करेंगे। अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न होंगे। जीवनसाथी को सफलता मिलने से पूरे दिन मन प्रसन्न रहेगा। साथ ही परिवार में उत्सव जैसा माहौल बनेगा। भाई-बहनों के साथ रिश्तें बेहतर बने रहेंगे। कुल मिलाकर आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    मिथुन राशि

    आज आपको थोड़ी-सी मेहनत से ही बड़ा मुनाफा होगा। आज शाम को घर पर ही स्वादिष्ट पकवानों का आनंद लेंगे। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। आप दोनों एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करेंगे। बच्चें आज आपका होम वर्क समय से पूरा करने में सफल होंगे। आपको करियर से जुड़ा कोई सुनहरा मौका मिलेगा। आपके कामकाज में बदलाव होने के योग बन रहे हैं। आज आपको कार्यों में परिवारवालों का सहयोग प्राप्त होगा। माता पिता का आशीर्वाद बना रहेगा।

    कर्क राशि

    आज बिजनेस में रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना है। आपको किसी विशेष काम में दूसरे लोगों की मदद भी मिलेगी। साथ ही परिवार के लोग आपके हर फैसले के साथ होंगे। आज ऑफिस में आपको नया प्रोजेक्ट मिलेगा, जिसे पूरा करने में आप सफल भी होंगे। आज आपके सेहत में सुधार आएगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आप जो भी काम शुरू करेंगे उसे समय से पूरा कर लेंगे।

    सिंह राशि

    आज आप सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। ऑफिस में आपको कोई नया काम मिलेगा, जिसमें आप अपनी मेहनत से सफल होंगे। परिवार से जुड़े किसी काम के लिए थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ेगी। कोर्ट-संबंधी किसी काम के लिये आपको अपने सीनियर्स की मदद मिलेगी। आज पैसों का लेन-देन करते समय सतर्क रहना चाहिए। घर में नन्हें मेहमान आने के योग बन रहे हैं। छात्र आज अपना प्रोजेक्ट पूरा करने में सफल होंगे। दाम्पत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा।

    कन्या राशि

    आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आपके मित्रों की संख्या में बढ़ोतरी होगी। आपके दाम्पत्य जीवन में चल रही अनबन समाप्त होगी। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। पारिवारिक रिश्ते और बेहतर बनेंगे। संतान पक्ष से आज आपको कोई शुभ समाचार मिलेगा। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आपके कामकाज की क्षमता बढ़ेगी,जिससे कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ने के योग हैं। आज लाभ के कई मौके प्राप्त होंगे।

    तुला राशि

    आज नौकरीपेशा लोगों को नया प्रोजेक्ट मिलेगा। आगे चलकर ये प्रोजेक्ट आपको फायदा दिलायेगा। इस राशि के साइंस स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। मेहनत के बल पर ही आपको अपने करियर में सफलता हासिल होगी। ऑफिस में एक साथ कई तरह के काम करने से आप उलझन में पड़ सकते हैं। कुछ कार्यों में ओवर कॉन्फिडेंस की स्थिति से आपको बचना चाहिए। कार्यों को पूरा करने में जूनियर की मदद मिलेगी।

    वृश्चिक राशि

    आज जीवन में तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे। आज ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। बॉस आपको कुछ जरूरत की चीज उपहार स्वरूप देंगे। आज आप अपने दिनचर्या में बदलाव करेंगे। ये बदलाव आपके लिए बेहतर साबित होंगे। आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। साथ ही किसी पुरानी स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या से छुटकारा मिलेगा। अगर आप किसी तरह का निवेश करने की सोच रहे हैं, तो किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेना अच्छा रहेगा।

    धनु राशि

    आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। किसी दोस्त से फोन पर बात होगी। बात के दौरान कुछ पुरानी यादें ताजा होंगी। आज आपके अधूरे काम पूरे हो जायेंगे। बिजनेस में नए एग्रीमेंट होने की सम्भावना है | संपत्ति बढ़ाने की कोई योजना सफल रहेगी। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। छात्र कोई नया कोर्स ज्वॉइन करने का मन बनायेंगे। आज आपको बड़े भाई का सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ भी बेहतर तालमेल बना रहेगा।

    मकर राशि

    आज जीवनसाथी के साथ आपको बातचीत में थोड़ी नरमी बरतनी चाहिए। धैर्य रखने पर आपके रिश्ते मधुर होंगे। आज कुछ कार्यों में आपको अधिक समय लग सकता है, लेकिन काम में सफलता जरूर मिलेगी। किसी की राय आपके लिये कारगर साबित होगी। दूसरों के सामने अपनी बात रखने की पूरी कोशिश करेंगे। आमदनी बढ़ाने के लिए कोई नया प्लान आपके दिमाग में आयेगा। लवमेट्स को सरप्राइज मिलेगा। कुल मिलाकर आज आपका दिन बेहतर रहेगा।

    कुंभ राशि

    आज आपको बिजनेस के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आपका सामाजिक जीवन भी आज हर तरह से बेहतर बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको काम के लिए वाह-वाही मिलेगी। आर्थिक स्थिति में प्रगति होगी। आप खुद को सही साबित करने में सफल रहेंगे। किसी काम को पूरा करने के लिए आपके दिमाग में कोई नया आइडिया आयेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। अचानक धन लाभ होगा। राजनीति से जुड़े लोगों को आज कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी।

    मीन राशि

    आज आपको तरक्की के कुछ नये साधन मिलेंगे। आपको बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आज पूरे दिन आपका मूड काफी अच्छा रहेगा। आज आप घर पर छोटी-सी पार्टी का आयोजन करेंगे। बिजनेस में सब कुछ सामान्य रूप से बना रहेगा। दाम्पत्य रिश्तों में एक बार फिर से ताजगी भरने के लिये आज का दिन बढ़िया है। आप कुछ नयी उमंगों के साथ अपना कोई खास काम शुरू कर सकते हैं। आपके आत्मविश्वास में भी बढ़ोतरी होगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Santosh Kumar
    • Website

    News Mirchi 24 Editorial Team is a dedicated group of professional journalists and editors. The team delivers accurate, fast, and unbiased Hindi news across politics, education, business, technology, and entertainment.

    Related Posts

    रायगढ़:5 साल बाद मिला न्याय:ACB में पदस्थ प्रधान आरक्षक व पत्नी पर FIR के आदेश,कोर्ट का सख्त संदेश!!

    March 29, 2026

    रामनवमी पर रायगढ़ बनेगा ‘राममय’, 60 से अधिक समाजों की भव्य शोभायात्रा कल!!

    March 26, 2026

    रेल लाइन विवाद गरमाया:ग्रामीणों का थाने के बाहर हल्ला बोल—“हमारे आदमी को छोड़ो या हमें भी करो गिरफ्तार…देखिए वीडियो

    March 21, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    CG:टपरिया बॉर्डर बना रणक्षेत्र,रायगढ़ के ट्रांसपोर्टरों को बनाया बंधक!सतीश चौबे,आशीष यादव समेत इतने लोगों की पिटाई…🚨इन धाराओं के तहत्~बंटी समेत इतने लोगों पर हुई नामजद fir दर्ज!!

    January 19, 20261,564 Views

    तमनार:महिला पुलिसकर्मी से शर्मनाक हरकत…मुख्य आरोपी को जूते की माला पहनाकर पैदल मार्च पुलिस ने निकाला~देखिए वीडियो

    January 5, 20261,328 Views

    एक ऐसा होटल~जो बिना~ID के कपल को रूम देता है…कोतरा रोड क्षेत्र का मामला~फेसबुक में पोस्ट वायरल होते ही क्या लिखा भाजपा नेता ने !!

    January 14, 20261,255 Views
    Don't Miss

    रायगढ़:5 साल बाद मिला न्याय:ACB में पदस्थ प्रधान आरक्षक व पत्नी पर FIR के आदेश,कोर्ट का सख्त संदेश!!

    By Santosh KumarMarch 29, 2026

    रायगढ़ शहर व जिले की छोटी-बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें~98279-50350 रायगढ़।पांच साल पुराने एक…

    रायगढ़ में बागेश्वर धाम सरकार का आगमन:जिंदल एयरपोर्ट पर भक्ति का सैलाब…एसएसपी शशि मोहन सिंह ने लिया आशीर्वाद…देखिए वीडियो!!

    March 28, 2026

    🔥2025 में अखाड़ा…2026 में राममय हुआ रायगढ़🚩🚩🚩🚩🚩🚩

    March 28, 2026

    रायगढ़ में एनटीपीसी की प्रेस कॉन्फ्रेंस: बिजली उत्पादन, उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से दी जानकारी

    March 27, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    Top Trending
    Demo
    About
    Santosh Kumar Purushwani
    Editor
    Mobile : +91 98279 50350
    Email : santoshpurushwani345@gmail.com
    Address : Beladula Road, Raigarh, Chhattisgarh (C.G.)
    Most Popular

    CG:टपरिया बॉर्डर बना रणक्षेत्र,रायगढ़ के ट्रांसपोर्टरों को बनाया बंधक!सतीश चौबे,आशीष यादव समेत इतने लोगों की पिटाई…🚨इन धाराओं के तहत्~बंटी समेत इतने लोगों पर हुई नामजद fir दर्ज!!

    January 19, 20261,564 Views

    तमनार:महिला पुलिसकर्मी से शर्मनाक हरकत…मुख्य आरोपी को जूते की माला पहनाकर पैदल मार्च पुलिस ने निकाला~देखिए वीडियो

    January 5, 20261,328 Views

    एक ऐसा होटल~जो बिना~ID के कपल को रूम देता है…कोतरा रोड क्षेत्र का मामला~फेसबुक में पोस्ट वायरल होते ही क्या लिखा भाजपा नेता ने !!

    January 14, 20261,255 Views
    Categories
    • Blog (579)
    • आस्था (24)
    • खरसिया (41)
    • खेल (23)
    • घरघोड़ा (18)
    • छत्तीसगढ़ (1,000)
    • छाल (4)
    • तमनार (7)
    • देश-विदेश (117)
    • पुसौर (7)
    • बड़ी खबर (13)
    • राजनीति (65)
    • रायगढ़ (190)
    • लैलूंगा (10)
    • शिक्षा (18)
    • हादसा (3)
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    © 2026 News Mirchi 24. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.