Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कार्मल स्कूल में कलावा और तिलक पर कथित प्रतिबंध का मामला गरमाया, एबीवीपी ने सौंपा ज्ञापन,आंदोलन की दी चेतावनी…रूचि!!

    June 20, 2026

    🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ मिर्ची 🚨
    रायगढ़ निगम में एल्डरमैन की सुगबुगाहट तेज, भाजपा की संभावित सूची में कई चर्चित चेहरे~संगठन में चर्चाओं का दौर तेज!!

    June 17, 2026

    गायों के नाम पर लाखों का खर्च, फिर भी चारा-पानी को तरस रहीं गौमाताएं?दूध देने वाली गायें VIP, बाकी भगवान भरोसे! रायगढ़ चक्रधर गौशाला पर गंभीर आरोप!!

    June 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    newsmirchi
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • आस्था
    • क्राइम
    • खेल
    • देश-विदेश
    • बड़ी खबर
    • राजनीति
    • रायगढ़
    newsmirchi
    • होम
    • आस्था
    • क्राइम
    • खेल
    • देश-विदेश
    • बड़ी खबर
    • राजनीति
    • रायगढ़
    Home»Blog»ब्रेकिंग:छत्तीसगढ़ यहां पर इस कारखाने में Central GST और Excise का छापा,टैक्स चोरी सहित भ्रष्टाचार की हैं ढेरों शिकायतें,दफ्तर भी….? पढ़ें न्यूज़ मिर्ची-24 पर
    Blog

    ब्रेकिंग:छत्तीसगढ़ यहां पर इस कारखाने में Central GST और Excise का छापा,टैक्स चोरी सहित भ्रष्टाचार की हैं ढेरों शिकायतें,दफ्तर भी….? पढ़ें न्यूज़ मिर्ची-24 पर

    Santosh KumarBy Santosh KumarFebruary 18, 20220 Views
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    ब्रेकिंग:छत्तीसगढ़ यहां पर इस कारखाने में Central GST और Excise का छापा,टैक्स चोरी सहित भ्रष्टाचार की हैं ढेरों शिकायतें,दफ्तर भी….? पढ़ें न्यूज़ मिर्ची-24 पर

    ✍️छत्तीसगढ़ के सूरजपुर से न्यूज़ मिर्ची-24 की रिपोर्ट

    रायगढ़।छत्तीसगढ़ के सूरजपुर। यहां के ग्राम केरता स्थित माँ महामाया शक्कर कारखाने में सेंट्रल जीएसटी और एक्साइज टीम के संयुक्त छापे से हड़कंप मचा हुआ है। यहां सालों से की जा रही गड़बड़ियों की जांच तब शुरू की गई जब सांसद रामविचार नेताम ने यह मुद्दा राजयसभा में उठाया।

    कारखाने को सील कर शुरू की जांच

    केरता स्थित शक्कर कारखाने में इन दिनों किसान वाहनों में अपना गन्ना लेकर पहुँच रहे हैं। इसी दौरान सेंट्रल जीएसटी और एक्साइज की टीम यहां पहुंची और पूरे कारखाने को सील कर जांच की कार्रवाई शुरू की। यहां सभी अधिकारी-कर्मचारियों को अंदर ही रोक दिया गया और इनके मोबाइल बंद करवा दिए गए। इससे यहां अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया, क्योकि अंदर क्या हो रहा है, इसकी खबर बाहर तक नहीं पहुँच रही थी। चूँकि कारखान चारों तरफ से सील कर दिया गया था इसलिए यहां वाहनों का जाम लग गया, हालांकि इससे हो रही परेशानी को देखते हुए शाम के वक्त एक तरफ का द्वार खोला गया तब जाकर गन्नों की अनलोडिंग शुरू हो सकी।

    सांसद नेताम ने राज्यसभा में उठाया था मुद्दा

    संसद के पिछले सत्र में राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम ने मां महामाया सहकारी शक्कर कारखाना मर्यादित, केरता में व्यापक पैमाने पर भ्रष्टाचार किये जाने सम्बन्धी मुद्दा राज्यसभा में उठाया था। उन्होंने बताया कि शक्कर कारखाने में व्यापक भ्रष्टाचार किया जा रहा है, जिसके चलते किसानों को भारी आर्थिक क्षति हो रही है तथा कारखाने को भी चपत लगाया जा रहा है।

    शक्कर और मोलसिस की बिना टेंडर कम कीमत पर बिक्री

    सांसद रामविचार नेताम ने बताया कि छत्तीसगढ़ के दूसरे शक्कर कारखानों में मोलासीस को 6500/- से लेकर 7000/- प्रति टन के दर से विक्रय किया गया है, मगर मां महामाया शक्कर कारखाने में बिना निविदा आमंत्रित किए 5500/- की दर से अपने चहेते फर्म को मोलासीस बेच कर भ्रष्टाचार किया गया। इसी तरह केंद्र सरकार द्वारा 33/- किलो की दर से शक्कर बेचने का दर तय किया गया है, मगर इस कारखाने में बगैर निविदा के 31/- किलो की दर से शक्कर बेच दिया गया है। यहां बिना वैकेंसी के सैकड़ों नियुक्तियां की गई हैं और उसमे से ज्यादातर कर्मचारी फैक्टरी में कार्यरत ही नहीं है और उनका वेतन उनके खाते में जमा किया जा रहा है। गन्ना परिवहन के निविदा में भी व्यापक पैमाने पर भ्रष्टाचार किया गया है, जिसकी जांच कर दोषियों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही करने की मांग उन्होंने की थी।

    मशीनों की कई गुना ज्यादा कीमत पर खरीदी

    मां महामाया शक्कर कारखाने में हो रही गड़बड़ियों की लम्बे समय से शिकायत करते आ रहे अंबिकापुर के भाजपा नेता रविंद्र तिवारी ने TRP न्यूज़ को बताया कि शक्कर कारखाने में आने वाली मशीनों और उपकरण की सही दर से कई गुना ज्यादा कीमत पर खरीदी दिखाई गई। वहीं इस गड़बड़ी के दौरान GST के पैसे भी बचाये गए और ऐसा करके करोड़ों का खेल किया गया।

    अतिरिक्त शक्कर बचा कर खुले में बेचा

    दरअसल गन्ने के वजन के हिसाब से शक्कर के उत्पादन की मात्रा लगभग तय होती है। महामाया शक्कर कारखाने में प्रति क्विंटल गन्ने के मुकाबले शक्कर का उत्पादन लगभग साढ़े 11 प्रतिशत होता है, मगर उसे यहां 2 प्रतिशत कम करके बताया गया। ऐसा करके कारखाने में करोड़ों के शक्कर बचा लिए गए और उसे टेंडर करने की बजाय चोरी छिपे बेच दिया गया। इससे जहां एक और सरकार को नुकसान हुआ वहीं दूसरी ओर एक्साइज़ टैक्स की भी चोरी की गई।

    37 सेकंड में एक ट्रक गन्ने की अनलोडिंग..!

    महामाया शक्कर कारखाने में ट्रांसपोर्टिंग के नाम परभारी गड़बड़ी की गई। किसान अपने गांव से जो गन्ना ट्रक में 10 हजार रूपये में लाते थे, उसे कारखाना संचालकों द्वारा जबरिया अपने टेंडर वाले ट्रकों में ढुलवाया गया और दुगुना भाड़ा वसूला गया। इसके अलावा इनके द्वारा हर रोज फर्जी तरीके से ज्यादा मात्रा में गन्ना लाना दिखाया जाता। इनकी यह चोरी तब पकड़ी गई जब किसानों ने दिन भर में गन्ना लेकर आये वाहनों का आंकड़ा निकाला तब पता चला कि संख्या के मुताबिक यहां 37 सेकंड में एक ट्रक गन्ने की अनलोडिंग हुई थी, ऐसा कैसे संभव हो सकता है।

    राज्य की टीम ने भी मारा था छापा

    बता दें कि महामाया शक्कर कारखाना, केरता में गड़बड़ियों की लगातार शिकायतों के चलते गन्ना आयुक्त यशवंत कुमार ने भी राज्य स्तर पर एक टीम बनाकर यहां की जांच के लिए भेजा था। बताया जाता है कि यहां मोलसिस में की गई गड़बड़ी पकड़ में आयी है, मगर खबर यह भी है कि राजनैतिक दबाव के चलते यह टीम आधी-अधूरी जांच करके यहां से रवाना हो गई। हालांकि गन्ना आयुक्त ने मीडिया से चर्चा में बताया कि वे छुट्टी पर हैं और उन्हें अभी तक जांच रिपोर्ट नहीं मिली है।फिलहाल महामाया शक्कर कारखाने में Central GST और excise की टीम की कार्रवाई जारी है। उम्मीद की जा रही है कि यहां वर्षों से की जा रही गड़बड़ियों का खुलासा हो सकेगा…!

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Santosh Kumar
    • Website

    News Mirchi 24 Editorial Team is a dedicated group of professional journalists and editors. The team delivers accurate, fast, and unbiased Hindi news across politics, education, business, technology, and entertainment.

    Related Posts

    कार्मल स्कूल में कलावा और तिलक पर कथित प्रतिबंध का मामला गरमाया, एबीवीपी ने सौंपा ज्ञापन,आंदोलन की दी चेतावनी…रूचि!!

    June 20, 2026

    पेलमा ओपन कास्ट कोल माइन परियोजना की लोक सुनवाई संपन्न, बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने की भागीदारी!!

    June 9, 2026

    {रायगढ़} अन्दर पढ़िए 5 खबरें~और देखिए वीडियो…📹

    June 7, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    वेदांता पावर प्लांट में भीषण हादसा: बॉयलर फटने से मचा हड़कंप, 3 की मौत, कई गंभीर

    April 14, 20263,271 Views

    CG:टपरिया बॉर्डर बना रणक्षेत्र,रायगढ़ के ट्रांसपोर्टरों को बनाया बंधक!सतीश चौबे,आशीष यादव समेत इतने लोगों की पिटाई…🚨इन धाराओं के तहत्~बंटी समेत इतने लोगों पर हुई नामजद fir दर्ज!!

    January 19, 20261,590 Views

    तमनार:महिला पुलिसकर्मी से शर्मनाक हरकत…मुख्य आरोपी को जूते की माला पहनाकर पैदल मार्च पुलिस ने निकाला~देखिए वीडियो

    January 5, 20261,386 Views
    Don't Miss

    कार्मल स्कूल में कलावा और तिलक पर कथित प्रतिबंध का मामला गरमाया, एबीवीपी ने सौंपा ज्ञापन,आंदोलन की दी चेतावनी…रूचि!!

    By Santosh KumarJune 20, 2026

    रायगढ़ शहर व जिले की छोटी-बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें~98279-50350 रायगढ़ के कार्मल विद्यालय…

    🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ मिर्ची 🚨
    रायगढ़ निगम में एल्डरमैन की सुगबुगाहट तेज, भाजपा की संभावित सूची में कई चर्चित चेहरे~संगठन में चर्चाओं का दौर तेज!!

    June 17, 2026

    गायों के नाम पर लाखों का खर्च, फिर भी चारा-पानी को तरस रहीं गौमाताएं?दूध देने वाली गायें VIP, बाकी भगवान भरोसे! रायगढ़ चक्रधर गौशाला पर गंभीर आरोप!!

    June 17, 2026

    फेसबुक दोस्ती के बाद महिला को 6 साल तक ब्लैकमेल कर किया दुष्कर्म, इतने लाख रुपये और जेवर ऐंठने वाला आरोपी गिरफ्तार!!

    June 13, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    Top Trending
    Demo
    About
    Santosh Kumar Purushwani
    Editor
    Mobile : +91 98279 50350
    Email : santoshpurushwani345@gmail.com
    Address : Beladula Road, Raigarh, Chhattisgarh (C.G.)
    Most Popular

    वेदांता पावर प्लांट में भीषण हादसा: बॉयलर फटने से मचा हड़कंप, 3 की मौत, कई गंभीर

    April 14, 20263,271 Views

    CG:टपरिया बॉर्डर बना रणक्षेत्र,रायगढ़ के ट्रांसपोर्टरों को बनाया बंधक!सतीश चौबे,आशीष यादव समेत इतने लोगों की पिटाई…🚨इन धाराओं के तहत्~बंटी समेत इतने लोगों पर हुई नामजद fir दर्ज!!

    January 19, 20261,590 Views

    तमनार:महिला पुलिसकर्मी से शर्मनाक हरकत…मुख्य आरोपी को जूते की माला पहनाकर पैदल मार्च पुलिस ने निकाला~देखिए वीडियो

    January 5, 20261,386 Views
    Categories
    • Blog (638)
    • आस्था (25)
    • क्राइम (17)
    • खरसिया (41)
    • खेल (23)
    • घरघोड़ा (18)
    • छत्तीसगढ़ (1,045)
    • छाल (5)
    • तमनार (7)
    • देश-विदेश (117)
    • धरमजयगढ़ (4)
    • पुसौर (7)
    • बड़ी खबर (13)
    • राजनीति (65)
    • रायगढ़ (190)
    • लैलूंगा (10)
    • शिक्षा (19)
    • हादसा (3)
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    © 2026 News Mirchi 24. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.