Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
Author: Santosh Kumar
News Mirchi 24 Editorial Team is a dedicated group of professional journalists and editors. The team delivers accurate, fast, and unbiased Hindi news across politics, education, business, technology, and entertainment.
रायगढ़।छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदेश में आगामी नगरीय निकाय निर्वाचन के मद्देनजर 23 नवंबर मंगलवार को महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया जा रहा है. निर्वाचन आयुक्त ठाकुर राम सिंह ने बताया कि 10 जिलों के 15 नगरीय निकायों में आम चुनाव कराए जाने हैं.बैठक में नगरीय निकायों में आम निर्वाचन के दौरान आदर्श आचरण संहिता, प्रशासनिक, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था और कोविड 19 गाइडलाइन के परिपालन के संबंध में चर्चा की जाएगी उन्होंने बताया कि बैठक में सामान्य प्रशासन विभाग,नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग,राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के सचिवों तथा दस जिलों…
रायगढ़/छत्तीसगढ़/सरकार में आने से पहले चुनाव के दौरान कांग्रेस ने चिटफंड कंपनी के पीड़ितों को राहत दिलाने का वादा किया था. अपने इस वादे पर अमल करते हुए भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार कल चिटफंड में पैसे डूबाने वाले निवेशकों को 2 करोड़ 36 लाख रुपए वापस करेगी.पिछले कुछ महीनों से इसकी प्रक्रिया पूरे प्रदेश में शुरू हुई थी. जिसके तहत गृह मंत्रालय से निवेशकों का ब्यौरा एकत्र करने के निर्देश दिए गए थे. पूरे प्रदेश में ठगी का शिकार हुए लोगों का आवेदन लिया जा रहा था.हालांकि निवेशकों को ये उम्मीद नहीं थी कि इस बार भी…
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के वन तथा विधि-विधायी मंत्री मोहम्मद अकबर और सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम से आज हुई चर्चा के उपरांत छत्तीसगढ़ सहकारी समिति कर्मचारी संघ द्वारा हड़ताल समाप्त कर दिया गया है। इस दौरान मंत्री द्वय द्वारा बताया गया कि राज्य सरकार ने सहकारी समितियों की मांगों को ध्यान में रखते हुए आज मंत्रि-परिषद की बैठक में अहम निर्णय लिया है। इसके तहत धान उपार्जन वर्ष 2020-21 में कोरोना संकट के कारण सहकारी समितियों को धान उपार्जन में हुए नुकसान से बचाने के लिए तथा उन्हें आर्थिक रूप सुदृढ़ करने हेतु एकमुश्त क्षतिपूर्ति सहायता राशि प्रदान करने का…
रायगढ़।प्रदेश के 17 जिला अस्पतालों में कीमोथेरेपी की सुविधा विकसित कर ली गई है। डे-केयर कीमोथेरेपी (Day-Care Chemotherapy) की सुविधा वाले इन 17 अस्पतालों में से आठ बस्तर और सरगुजा जैसे दूरस्थ अंचल में हैं। इससे प्रदेश के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों और आदिवासी अंचलों के कैंसर मरीजों को एक जरूरी सुविधा मिल रही है। कोरोना काल में लॉक-डाउन के चलते जब सार्वजनिक परिवहन की सुविधाएं बंद थीं,उस समय अलग-अलग जिलों में संचालित, स्थानीय स्तर पर मौजूद इस सुविधा ने कैंसर के मरीजों को बड़ी राहत दी थी। निःशुल्क कीमोथेरेपी की सुविधा ने कैंसर के इलाज में होने वाले बड़े खर्च…
रायगढ 22 नवंबर : नगर के अग्रसमाज के प्रतिष्ठित आयकर अधिवक्ता के 12 वर्षीय पुत्र लव्य मोदी की सड़क हादसे में मृत्यु से शहर के अग्र बन्धु शोकाकुल है।आज रामनिवास टाकीज के निकट श्री अग्रसेन चौक पर अग्रबन्धु एकत्र हुए और कैंडल जला कर मास्टर लव्य के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन धारण किया और मास्टर लव्य को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।इस घटना पर आज समाजसेवी सुनील (लेन्ध्रा) ने मृतात्मा की शांति हेतु प्रार्थना करते हुए घटना को दुःखद बताया और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोके जाने के लिए जमीनी प्रयास की आवश्यकता भी…
रायगढ़। शहर के सभी घरों से कचरा लेने वाले स्वच्छता दीदी सफाई कामगार स्वच्छता कर्मी और शहरवासियों के सहयोग से ही स्वच्छता सर्वेक्षण में बेहतर परिणाम मिला है। इससे ही रायगढ़ 3 से 10 लाख की जनसंख्या देश में में 13वां सबसे स्वच्छ शहर और प्रदेश में दूसरा सबसे स्वच्छ शहर बन पाया है।सोमवार को मेयर श्रीमती जानकी अमृत काटजू के निगम कार्यालय पहुंचने पर एमआईसी सदस्यों व जनप्रतिनिधियों ने आतिशी स्वागत किया। इस दौरान कुछ फूलमाला पहनाकर बधाई दिया। इसके बाद मेयर श्रीमती जानकी अमृत काटजू ने कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सभी स्वच्छता दीदी, सफाई कामगार,…
रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक सहित नायक परिवार तथा क्षेत्रवासी कार्यक्रम में हुए शामिलरायगढ़।जिले के बरमकेला से लगे ग्राम नावापाली में सोमवार को आयोजित शिव मंदिर के रत्नमुध(कुंम्भभराई गर्भादान)के कार्यक्रम में काफी भीड़ रहीं।दिवंगत पूर्व मंत्री डॉ.शक्राजीत नायक के शिव मंदिर निर्माण के संकल्प को पूरा करने के लिए उनके सुपुत्र रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक व जिला पंचायत सदस्य कैलाश नायक सहित नायक परिवार तथा क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।ज्ञात रहे कि दिवंगत पूर्व मंत्री डॉ.शक्राजीत नायक ने अपने गृहग्राम नावापाली में शिव मंदिर बनाने का संकल्प लिया था।यहाँ 5 वर्षों तक हरियज्ञ मेला का आयोजन…
(Aaa)नईदिल्ली 22 नवम्बर 2021. टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल के प्रीपेड ग्राहकों के लिए बड़ी खबर है. देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने 26 नवंबर, 2021 से अपने प्रीपेड टैरिफ को संशोधित करने का फैसला किया है. एयरटेल ने प्रीपेड प्लान पर टैरिफ दरों में 25 फीसदी का इजाफा किया है. एयरटेल की ओर से घोषित की गई नई टैरिफ दरें 26 नवंबर से लागू होंगी. कंपनी ने कहा, भारती एयरटेल ने हमेशा यह सुनिश्चित किया है कि प्रति यूजर मोबाइल एवरेज रेवेन्यू 200 रुपये होना चाहिए. अब यह 300 पर होना चाहिए ताकि कैपटिल पर उचित रिटर्न…
रायगढ़।अंबिकापुर,21 नवंबर 2022।सरगुजा संभाग के शिवबहरा गाँव में क़रीब सात हाथी अचेत होकर गिरे हुए हैं। ग्रामीणों की सूचना है कि जंगल के भीतर कई हाथी अचेत हैं। हाथियों का वीडियो भी आया है जिसमें हाथी उठने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन उठ नहीं पा रहे है। बीते कल तीस हाथियों का दल मध्यप्रदेश उत्तरप्रदेश की सरहद से लगे इलाक़े में प्रवेश कर सक्रिय था। इस दल ने रात को कुछ ग्रामीणों के घर को तोड़ा और खेत तथा घरो में रखा अनाज खाया है…आशंका जताई गई है कि घर में रखे अनाज और खेत की फसल को खाने…
रायगढ़:भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व जशपुर जिले के संगठन प्रभारी गुरूपाल भल्ला जी का 72 वा जन्मदिवस हर्षोल्लास कर साथ मनाया गया,आज दोपहर को रायगढ़ लोकसभा की लोकप्रिय सांसद श्रीमती गोमती साय ने आज जिले के व्यस्त दौरे से समय निकालकर वरिष्ठ भाजपा के साथियों के साथ गुरूपाल भल्ला से के निवास जॉकर उनको जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी और वहां से रायगढ़ शहर के कार्यक्रमो को करने के पश्चात संध्या 6 बजे भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्त्ताओ की उपस्थिति में केक काटकर जन्मदिवस को मनाया गया,इस गरिमामयी कार्यक्रम में उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल, सुभाष पाण्डेय, श्रीकान्त सोमावार, ज्योति पटेल,अरुण…