रायगढ़। तहसीलदार का फर्जी हस्ताक्षर करने के मामले में तमनार तहसील के पटवारी जितेंद्र पन्ना को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। घरघोड़ा अनुविभागीय अधिकारी ने तमनार तहसील के पटवारी हल्का नंबर 16 में पदस्थ पटवारी जितेंद्र पन्ना के द्वारा किसानों को प्रदाय की जाने वाली किसान-किताब में

तहसीलदार का हस्ताक्षर न करा कर स्वयं हल्का पटवारी द्वारा तहसीलदार तमनार का फर्जी हस्ताक्षर कर किसानों को किसान-किताब प्रदाय करने पर यह कार्रवाई किया है। बताया गया है कि पटवारी द्वारा 12 किसान-किताब मे तहसीलदार तमनार का फर्जी हस्ताक्षर किया गया है। जिस पर कलेक्टर भू- अभिलेख शाखा रायगढ़ की ओर उनके विरुद्ध उचित कार्यवाही करने व FIR दर्ज करने की अनुमति दिए जाने हेतु उल्लेखित करते हुए अनुविभागीय अधिकारी घरघोड़ा को प्रतिलिपि दिया गया है।