रायगढ़ / 75 वे अमृत महोत्सव के तहत अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि पुलिस नोडल अधिकारी डीएसपी पुष्पेंद्र बघेल जी , विशेष अतिथि श्री शिशुपाल मिश्रा एवम पंडरी पानी पूर्व की सरपंच श्रीमति पूर्णिमा उराव जी थे।इस अवसर पर उपस्थित सभी बुजुर्गों का सम्मान क्लब के सदस्यों द्वारा किया गया। बड़े बुजुर्गों के पास जब भी बैठो कुछ न कुछ सीखने को ही मिलता है। क्योंकि वे जिंदगी के मुस्किल राहों को आसानी से पार करने के लिए अपने अनुभव से हमें सरल रास्ता बताते हैं …वहीं ये हमारे जीवन के आधार स्तंभ है। बुजुर्ग तो एक खुली किताब के जैसे होते है जिनके मन में किसी के लिए भी प्रेम की भावना होती ही है



35 बुजुर्ग महिला एवम पुरुषो का सम्मान करने का सुअवसर रोटरी क्लब को प्राप्त हुआ। प्रेम और आदर के साथ बुजुर्गों का पैर धोकर, माला शॉल/ साड़ी एवम भेंट देकर सम्मानित किया गया।
बड़े बुजुर्गों ने भी अपना आशीर्वाद व प्रेम सजल नेत्रों एवं गदगद मन से क्लब सदस्यों को भरपूर दीया
तथा इस सराहनीय कार्यक्रम में शामिल होने मुख्य अतिथि के रुप में पुलिस के नोडल अधिकारी डीएसपी पुष्पेंद्र भी आए, जहां उनका मोती की माला और दुशाला से सम्मान किया गया। बघेल जी ने वृद्धजनों को आश्वासन दिया है कि उनके जीवन में किसी भी प्रकार की दुख तकलीफ होने पर वह तुरंत ही संबंधित थाना में संपर्क कर सकते हैं तत्काल ही उनकी समस्याओं का निराकरण किया जाएगा।


पुलिस उनके दूसरे पुत्र के समान है अपनी किसी भी परेशानी को बता सकते है। पुलिस तो हमेशा से ही आम लोगों की मदद के लिए आगे रहती हैं। चाहे वो कोरोना काल हो या कैसी भी परिस्थिति। इस आयोजन में अध्यक्ष रोटेरियन अजय बेरीवाल सचिव उमेश थवाईत कोषाध्यक्ष संजय अग्रवाल पुरुषोत्तम अग्रवाल अशोक अग्रवाल नरेश अग्रवाल राजेश अग्रवाल सूरज अग्रवाल रोशन अग्रवाल अशोक मित्तल अजय केडिया विजय अग्रवाल सहित कई सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत से अंत तक महालक्ष्मी मंदिर के अध्यक्ष एवम दिव्यशक्ति प्रमुख कविता बेरीवाल एवम रितिका बेरीवाल का अपार सहयोग प्राप्त हुआ। तथा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पंडित रवि भूषण जी महालक्ष्मी मंदिर के सभी पद अधिकारियों ने भरपूर सहयोग प्रदान किया और कार्यक्रम को ऊंचे स्तर पहुंचाने में हमारा सहयोग किया।