36गढ़।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ बेमेतरा में कार्यक्रम अटेंड करने के बाद विधायक आशीष छाबड़ा के दिल्ली रवाना होने की खबर है। इससे पहले रविवार को सुबह भिलाई विधायक देवेंद्र यादव, नवागढ़ विधायक गुरुदयाल बंजारे और नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं। इन सबको मिलाकर विधायकों की संख्या 30 पहुंच चुकी है। इधर, दिल्ली में विधायकों के जमावड़े पर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि 90 में से 70 की सरकार कभी अस्थिर नहीं हो सकती और ना ही होगी। सबको यह मान लेना चाहिए, समझ जाना चाहिए 70 के 70 कांग्रेस पक्ष के विधायक हैं, सब हाईकमान के साथ हैं। कोई आधा इंची ना इधर जाएंगे, ना उधर जाएंगे। सब हाईकमान के अधीन हैं और उनके अधीन रहकर काम करते रहेंगे।