शोक संदेश:कमरीश सिंह लंबे समय तक कांग्रेस सेवा दल से जुड़े रहे….आज उनका गृह निवास में हुआ निधन
रायगढ़। लंबी बीमारी के बीच आज मंगलवार की शाम कमरीश सिंह गोंड़ का चांदनी चौक धोबी पारा स्थित गृह निवास में निधन हो गया। वें 74 वर्ष के थे, वे अपने पीछे तीन पुत्रियों व एक पुत्र सहित नाती-पोतों से भरा पूरा परिवार छोड़ गए। कमरीश सिंह लंबे समय तक कांग्रेस सेवा दल से जुड़े रहे। वें राजनीति में सदा सक्रिय रहे, बीते कुछ वर्षों से वें राजनीति से दूर हो गए। रायगढ़ जिले के अलग अलग चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अक्सर चुनावी समर में चर्चा का केन्द्र बने रहे। वें लंबे अरसे से बीमार थे। आज मंगलवार की शाम साढ़े 6 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। ज्येष्ठ पुत्री श्रद्धा सिंह वर्तमान में जगदलपुर में सिविल जज के पद पदस्थ हैं। पुत्री क्षमा सिंह जगतपुर शासकीय स्कूल में प्रधानपाठिका व पुत्री श्वेता सिंह शा. माध्यमिक स्कूल लाखा में शिक्षिका के पद पर है। पुत्र निशांत सिंह शासकीय नटवर स्कूल में शिक्षक के पद पर हैं। स्व. कमरीश सिंह का अंतिम संस्कार कल बुधवार को सुबह ११ बजे सर्किट हाउस चांदमारी में होगा।




