रायगढ़। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पूर्वांचल के पूर्व अध्यक्ष दिवंगत विद्याधर पटेल के परिजनों से मुलाक़ात कर रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक ने उन्हें ढांढ़स बंधाया।बुधवार की शाम विधायक श्री नायक स्व.पटेल के निवास स्थल ग्राम भुइयांपाली पहुँचे।यहाँ उन्होंने स्व.पटेल के परिजनों से मुलाक़ात की और कहा कि यह बहुत ही दुखद घटना है।जब मुझे उनके मौत की खबर मिली तो मुझे एकबारगी यकीन नहीं हुआ।विधायक ने कहा कि विद्याधर पटेल पूर्वांचल क्षेत्र के बहुत ही सक्रिय व समर्पित कार्यकर्ता थे।उनके निधन से पार्टी को बड़ी क्षति पहुँची है।उनकी कमी किसी भी हाल में भरपाई नहीं कि जा सकती।इस मौक़े पर उन्होंने दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दीं।इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्वांचल क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता वासु प्रधान,सचिन मिश्रा व युवराज चौधरी मौजूद थे।