💥पुलिस को मिली सफलता:48 घंटे में सुलझाई मर्डर मिस्ट्री💥
रायगढ़।गोरखा में नेपाल मूल
की महिला मीरा गुरुंग की नृशंस हत्या की पेचीदी गुत्थी सुलझ गई है। कातिल कोई और नहीं, बल्कि मृतिका के छोटी बहन का पति ही निकला हत्यारा सूत्र द्वारा बताया गया कि पारिवारिक रंजिश के चलते वारदात को अंजाम देने के
बाद वह चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के नवापाली में अपने भांचे यहां चल दिया!पुलिस ने मुल्जिम को धरदबोचने में अहम कामयाबी हासिल की है।रायगढ़ एसपी अभिषेक मीणा के निर्देश और एडिशनल एसपी लखन पटले पवार तथा सीएसपी योगेश कुमार पटेल के मार्गदर्शन में कोतरा रोड थाना प्रभारी चमन सिन्हा ने गोरखा में पुरानी बस्ती निवासी मीरा गुरुंग पति हिम बहादुर (45 वर्ष) के
घर घुसकर विगत सोमवार शाम हुए अंधेकत्ल का पर्दाफाश
कर दिया है।नेपाल मूल की मीरा का कातिल कोई और
नहीं, बल्कि उसके परिवार का ही निकला। पुलिस ने 48 घंटे के अंदर इस बहुचर्चित मर्डर मिस्ट्री का सस्पेंस खत्म कर आरोपी को भी अपने हत्थे चढ़ाने में सफलता पाई है।चूंकि,मृतिका का सियूरिटी गार्ड पति हिम बहादुर गुरुंग घटना के कुछ रोज पहले अपनी छोटी बेटी
संतोषी को लेकर अपने गृहग्राम नेपाल निकला है तो जिंदल में ठेकेदार के मातहत काम करने वाला बेटा सूरज गुरुंग ड्यूटी में गया था। वहीं, पेट्रोल पंप में काम करने वाली बड़ी बेटी डॉली गुरुंग जब चंद्रपुर मंदिर से देवी दर्शन कर देर
शाम वापस घर लौटी तो अपनी मां की लाश को जमीन में खून से लथपथ पड़े देख लोगों को सूचना दी। पुलिस ने फोरेंसिक एसपर्ट के साथ डॉग स्क्वॉयड की भी मदद ली, लेकिन हत्यारे का कोई सुराग
नहीं मिल सका था।
इस बीच पुलिस ने परिवारिक पृष्ठभूमि को खंगाला तो पता चला कि मीरा की छोटी बहन शादी नवापाली में हुई थी,लेकिन बहन दामाद पुरना जयपुरिया अपने ससुराल में रहता है। पुलिस को यह भी भनक लगी कि कुछ दिनों पहले ही मीरा और सूरज का पुरना के साथ घरेलू विवाद हुआ तो उसने देख लेने की धमकी दी थी। यही कारण रही कि शक की सुई घूमने पर पुलिस जब रायगढ़ के समीप नवापाली और बोईरडीह में जाकर पुरना के रिश्तेदारों से पूछताछ की तो खुलासा हुआ कि वह अपने करीबी नातेदार के घर ठहरा है।फिर या, हरकत में आई पुलिस ने नवापाली में ही योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर जब पुरना को अपने हत्थे चढ़ाया तो उसके इकबाल-ए-जुर्म करते ही सारी कहानी सामने आ गई। बताया जाता है कि पुरना का उसकी डेढ़ सास मीरा के साथ नहीं जमता था,इसलिए वह उससे बदला लेने के लिए घात लगाए था। जब 11अटूबर को घर में मीरा अकेली थी तो पुरना ने लोहे के हथियार से हमला कर उसकी हत्या की और चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के नवापाली भाग गया,मगर पुलिस के आगे उसकी सारी चालाकी धरी की धरी रह गई और वह पकड़ा गया।
हत्या के मामले में जेल की हवा खा चुका है…आरोपी
विश्वसनीय सूत्रों के दावे पर यकीन करें तो पुरना जयपुरिया बेहद चालाक और शातिर ही नहीं, बल्कि पहले भी मर्डर कर चुका है। बताते हैं कि हत्या के एक मामले में पुरना
गिरफ्तार हो चुका है और वह 12-13 बरस तक जेल की हवा भी खा चुका है।जेल से रिहाई के बाद नवापाली में मेहमान बनके रह रहा था! सजायाता मुजरिम की आदत नहीं सुधरी और अब अपनी साली के कत्ल के इल्जाम में पुलिस इसे फिर जेल भेजेगी…!
💥रायगढ़ पुलिस कप्तान अभिषेक मीणा इस हत्याकांड का एसपी ऑफिस में करेंगे खुलासा💥