कलेक्टर भीम सिंह के मार्गदर्शन में एवं सहायक आयुक्त आबकारी प्रकाश पाल के निर्देश पर उड़नदस्ता टीम द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध मुहिम जारी है..
आज दिनांक 21-10- 2021 को आबकारी उड़नदस्ता प्रभारी रंजीत गुप्ता को गस्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली की सारंगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम आमझर निवासी फुलसाय चौहान अपने घर से भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब की बिक्री कर रहा है.. मुखबिर की सूचना की विश्वसनीयता पर आबकारी टीम द्वारा फुलसाय चौहान के घर दबिश दी गई..घर की तलाशी में संतोष चौहान के घर से 25 लीटर महुआ शराब जप्त कर आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क) 34(2) एवं 59( क) के तहत गैर जमानती अपराध करने पर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल दाखिल का आदेश प्राप्त हुआ।।
उक्त कार्यवाही उड़नदस्ता प्रभारी रंजीत गुप्ता द्वारा की गई..हमराह स्टाफ में आबकारी आरक्षक प्रभुवन बघेल एवं नगर सैनिक निर्मल साव अजय कशेर धर्मेंद्र साहू एवं महिला सैनिक उर्सेला एक्का एवं सरोज कँवर शामिल रहे।।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
उड़नदस्ता टीम की लगातार कार्यवाही जारी- 25 लीटर महुआ शराब के साथ फुलसाय चौहान गिरफ्तार जेल दाखिल
Santosh Kumar
News Mirchi 24 Editorial Team is a dedicated group of professional journalists and editors. The team delivers accurate, fast, and unbiased Hindi news across politics, education, business, technology, and entertainment.
Related Posts
Add A Comment