रायगढ़।कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी अनुसार शहर के सिविल लाइन क्षेत्र स्थित राधिका लॉज में कोंडागांव निवासी छात्र युवक इंद्रेश नरेटी पिता रामदीन नरेटी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया है। बताया जा रहा है कि इंद्रेश का पिता शिक्षक है और बिलासपुर में रहकर बीई का कोचिंग करता था, इंद्रेश 9 सितंबर को रायगढ़ आया था और 10 तारीख को वापस चला गया था। इसके बाद वह फिर से बीती 11 सितंबर को रायगढ़ आया और राधिका लॉज के कमरा नंबर 4 में रुका था। 12 सितंबर को लॉज के कर्मचारी ने कमरे का दरवाजा खटखटाया तो उसने नहीं खोला। वह सोया होगा सोचकर वापस चल दिया,लेकिन 13 सितंबर को भी जब यही सिलसिला रहा तो लॉज कर्मचारी ने खिड़की से कमरे में झांक कर देखा तो वह पंखे से वह फांसी से लटका हुआ मिला। इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को मिलते ही टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। इधर घटना की सूचना मिलते ही मृतक का परिजन रायगढ़ के लिए रवाना हो गया हैं। उनके आने के बाद आज मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

राधिका लाॅज के रूम नंबर 4 में कोंडागांव के बीई के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में फासी पर लटकती लाश बरामद की गई है, घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। उनके परिजनों को रायगढ़ बुलाया गया है प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीक हो रहा है।फिर भी पुलिस सच खंगालने में जुटी है।