रायगढ़ : ससुराल(अमेरी)में जली नवविवाहिता गर्भवती महिला की देर रात इलाज के दौरान मौत…
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बीते दिनों सरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अमेरी में ब्याही गई सेमलिया ( उड़ीसा) की रहने वाली नवविवाहिता गर्भवती युवती की इलाज के दौरान बीती रात दर्दनाक मौत हो गई। घर वालो ने बताया कि डॉक्टरों ने दो दिन ही पूर्व ही उसके गर्भ में पल रहे मृत बच्चे को शरीर से बाहर निकाला गया था। परन्तु डॉक्टरों के लाख प्रयास के बावजूद लगभग 75 प्रतिशत जल चुकी युवती को बचाया नही जा सका।
युवती के परिजन ससुराल वालों पर जला कर मारने का आरोप लगा रहे है। थोड़ी देर बाद पोस्टमार्टम के लिए जिंदल अस्पताल प्रबन्धन युवती का शव परिजनों को सौंपेगा। वही सेमलिया गांव से युवती का शव लेने आये परिजन युवती की मौत की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक से मिलने की बात कह रहे है…
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
ब्रेकिंग रायगढ़ : ससुराल(अमेरी)में जली नवविवाहिता गर्भवती महिला की देर रात इलाज के दौरान मौत…!!
Santosh Kumar
News Mirchi 24 Editorial Team is a dedicated group of professional journalists and editors. The team delivers accurate, fast, and unbiased Hindi news across politics, education, business, technology, and entertainment.
Related Posts
Add A Comment