Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रायगढ़ में एनटीपीसी की प्रेस कॉन्फ्रेंस: बिजली उत्पादन, उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से दी जानकारी

    March 27, 2026

    रायगढ़ में बड़ी कार्रवाई: 4.35 लाख बकाया पर रामाधीन पेट्रोल पंप सील
    🔴निगम का सख्त रुख,बड़े बकायेदारों पर लगातार कार्रवाई…निगम कमिश्नर का स्पष्ट संदेश!!

    March 27, 2026

    🌸आस्था और श्रद्धा का संगम:अष्टमी पर एसएसपी शशि मोहन सिंह ने मां बंजारी मंदिर में टेका शीश🌸

    March 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    newsmirchi
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • आस्था
    • क्राइम
    • खेल
    • देश-विदेश
    • बड़ी खबर
    • राजनीति
    • रायगढ़
    newsmirchi
    • होम
    • आस्था
    • क्राइम
    • खेल
    • देश-विदेश
    • बड़ी खबर
    • राजनीति
    • रायगढ़
    Home»छत्तीसगढ़»कमलम परिवार द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन, युवा ब्रांड युद्धवीर सिंह जूदेव किए गए याद भाजपा प्रदेश महामंत्री गिरधर गुप्ता हुए शामिल, शोकाकुल जनों ने मौन धारण कर नम आंखों से दी विनम्र श्रद्धांजलि
    छत्तीसगढ़

    कमलम परिवार द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन, युवा ब्रांड युद्धवीर सिंह जूदेव किए गए याद भाजपा प्रदेश महामंत्री गिरधर गुप्ता हुए शामिल, शोकाकुल जनों ने मौन धारण कर नम आंखों से दी विनम्र श्रद्धांजलि

    Santosh KumarBy Santosh KumarSeptember 28, 20210 Views
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    रायगढ़।प्रदेश भाजपा में कद्दावर नेता की परिपाटी को सींचने वाले चन्द्रपुर विधानसभा के विधायक रहे युवा ब्रांड युद्धवीर सिंह जूदेव को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक सभा का आयोजन कमलम परिवार द्वारा किया गया था। जिसमें प्रदेश भाजपा महामंत्री गिरधर गुप्ता भी शामिल हुए। इस दौरान उपस्थित लोगों ने मौन रख उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि दी एवं स्वर्गीय युद्धवीर सिंह की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।



    स्वर्गीय युद्धवीर सिंह जूदेव ने अपने पिता केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव के गुणों को आत्मसात करते हुए अपने क्षेत्र व प्रदेश के लोगों के लिए आवाज बुलंद रखने की प्रथा हमेशा निभाई। यही कारण है कि उन्हें चन्द्रपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने न केवल दो बार विधायक का पद सौंपा बल्कि उन्हें अपने परिवार का हिस्सा माना। जशपुर राज परिवार के कुमार युद्धवीर सिंह भाजपा से युवा ब्रांड के रूप में देखे और दुलारे गए। यही कारण है कि उनके असमय ही संसार से विदा कर जाने पर प्रदेश भाजपा को एक बड़ा आघात लगा है। जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती, लेकिन स्वर्गीय युद्धवीर सिंह हमेशा एक युवा के रूप मे प्रेरणा स्त्रोत बने रहेंगे। उनके चिर परिचित अपनत्व व योगदान को याद करते हुए कमलम परिवार रायगढ़ ने मंगलवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। संध्या 5 बजे जनकर्म परिसर स्थित कमलम कार्यालय रायगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में जिले व प्रदेश से कई हस्तियां शामिल हुए। इस दौरान कार्यक्रम का संचालन सूर्यकांत त्रिपाठी द्वारा किया गया।

    गिरधर गुप्ता, प्रदेश महामंत्री भाजपा
    ओम शान्ति! हम सभी बेहद भारी मन से इस शोकसभा में आए हैं। विगत 35 वर्ष से युद्धवीर सिंह के परिवार से मेरे संबंध रहे हैं। उनके चन्द्रपुर में चुनाव के समय से ही मैं जानता हूं कि वे बेहद निर्भीक बेबाक वक्ता रहे हैं। स्वर्गीय रोशन लाल अग्रवाल के साथ भी उनका रिश्ता बहुत मधुर था। वहीं रोशन के पुत्र गौतम द्वारा इस शोक सभा का आयोजन करना बहुत अच्छा रहा। युद्धवीर के पिता दिलीप सिंह जूदेव मूछों पर ताव देकर चुनाव जीतने वाले व्यक्ति थे और अब उनके पुत्र को श्रद्धांजलि देना बेहद दुखद है। मैं उनकी आत्मा की शांति के लिए और उनके परिवार को दुख सहन करने की शक्ति भगवान दे ऐसी प्रार्थना करता हंू।

    सुगन चंद फरमानिया, वरिष्ठ भाजपा नेता
    मुझे श्रद्धांजलि मिलने की उम्र में मुझे युवा युद्धवीर सिंह को श्रद्धांजलि देनी पड़ रही है, इससे अधिक दुख की बात क्या हो सकती है। उनके दादा भी बेहद गौरवशील व्यक्तित्व के धनी थे। मैं युद्धवीर सिंह को अपनी ओर से विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

    गुरूपाल भल्ला प्रदेश कार्यकारिणी समिति सदस्य जशपुर संगठन
    युद्धवीर सिंह एक हिंदु कुलदीपक व हिंदु रक्षक थे। उनमें और उनके काम में दम था। उनके पिता के गुण उनमें पूरी तरह थे। दोनों में ही काम पूरा करने वालों में से थे। यह प्रदेश भाजपा की बड़ी हानि है। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि उन्हें श्रीचरणों मे स्थान दे व परिवार को संबल मिले।

    गौतम अग्रवाल, भाजपा युवा ब्रिगेड युद्धवीर सिंह के जाने से भाजपा युवाओं को एक बड़ा नुकसान हुआ है। उनकी प्रेरणा से युवा भाजपा के साथ ही लोगों के लिए काम करें, यह उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

    गुरविंदर सिंह घई पूर्व जिला महामंत्री हमारे बीच अब युद्धवीर सिंह नहीं रहे, जो कि हमारे लिए बड़ी क्षति है। उनके रूप में हमारा एक मार्गदर्शक अब हमसे दूर हो गया है। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि उन्हें श्रीचरणों मे स्थान मिले।

    मंजुल दिक्षित, वरिष्ठ भाजपा नेता
    युद्धवीर सिंह के बारे में बोलना रोशनी को दिया दिखाने के समान है। उनकी तबियत के लिए बाबा सत्यनारायण से भी प्रार्थना किए लेकिन किस्मत ऐसी थी कि उन्हें भगवान ने अपने पास बुलवा लिया। उनका सपना है कि उनकी पत्नी चंद्र पुर से विधायक बने, जिसके लिए हमें काम करना है।

    सुषमा खलखो पूर्व प्रदेश मंंत्री महिला मोर्चा‌ युद्धवीर सिंह के जाने पर जशपुर व रायगढ़ दुख मेंं डूब चुके हैं। उनके जाने का समय नहीं था लेकिन किस्मत के आगे किसी की नहीं चलती। भगवान से प्रार्थना करती हूं कि परिवार को पीड़ा सहन करने की क्षमता दे। प्रभु उनकी आत्मा को शांति दे, इतना कहते हुए मैं उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करती हूं।


    महेंद्र सिंह चौहथा पूर्व महापौर
    युद्धवीर सिंह का जाना हम सभी को हतप्रभ कर गया है। भाजपा के लिए उन्होंने बड़ी भूमिका निभाई। इससे रायगढ़ के साथ ही पूरे प्रदेश को हानि हुई है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे एवं उनके परिवार को दुख सहन करने की शक्ति दे।

    सुभाष पांडे पूर्व नगर निगम सभापति स्वर्गीय युद्धवीर सिंह जी को श्रद्धांजलि देते हुए उनके पिता स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव जी को भी हमें याद करना होगा। जिन्होंने छत्तीसगढ़ व मध्यप्रदेश में परिवर्तन रैली के माध्यम से भाजपा को खड़ा करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। युद्धवीर सिंह में भी बिल्कुल उन्हीं की छाया थी, जिस कारण उनकी बेबाक बातों की चर्चा कांग्रेस के लोग भी करते थे।

    श्रीकांत सोमावार सदस्य राष्ट्रीय कार्यकारिणी अनुसूचित जाति मोर्चा‌ यह दुखद है कि हमें युवा नेता युद्धवीर सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित करना पड़ रहा है। उन्होंने जो चुनाव लड़े, उस दौरान उनकी डिक्शनरी में कभी हार का शब्द नहीं था। वे सही बातों के लिए जिद करने में अपने पिता दिलीप सिंह जूदेव की तरह ही थे।

    खेमराज नायक जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि युद्धवीर सिंह का जाना एक अत्यंत दुखद घटना है। वे कभी भी पहचान के मोहताज नहीं रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं के लिए भी पूरे प्रदेश में संघर्ष किया। हमें उनके नक्शे कदम पर चलने का प्रयास करना चाहिए।गोपिका गुप्ता जिला पंचायत सदस्य पुसौर
    युद्धवीर सिंह की कमी को कोई पूरा नहीं कर सकता। लेकिन उनके आदर्शों का पालन करना उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। युद्धवीर सिंह व जूदेव परिवार के योगदान को किसी पहचान की जरूरत नहीं है। भगवान उनके परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति दे।विजय अग्रवाल, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष किरोड़ीमल नगर युद्धवीर सिंह को बचपन से हमने देखा। वे सात आठ साल से ही बेहद निर्भीक और साहसी थे। दिलीप सिंह जूदेव के जाने के बाद उन्हें देखकर तसल्ली होती थी। लेकिन अब उनके खालीपन को भरने में मुश्किल होगी।वकील संजय तामस्कर
    मृत्यु अवश्यंभावी प्रक्रिया है। इसके आगे सभी को नतमस्तक होना पड़ता है लेकिन असमय मृत्यु दिल को झकझोर देता है। युद्धवीर सिंह एक युवा व कुशल नेता थे। जो कि हिंदुओं के लिए समर्पित रहे। अब उनके निर्देशों को फलीभूत करना विनम्र श्रद्धांजलि होगी।

    इन्होंने दी श्रद्धांजलि
    भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने स्वर्गीय जूदेव को अश्रुपूरित नेत्रों से श्रद्धांजलि दी और 2 मिनट का मौन रखकर उनके लिए ईश्वर से प्रार्थना की। कार्यक्रम में रमेश छपारिया, विकास के?िया, प्रमोद गुप्ता, महेश कंकरवार, आलोक सिंह,अय्यूब अली, मनीष सोलंकी, किशन अग्रवाल, सूरज अग्रवाल, श्रवण केजरीवाल, दिबेश सोलंकी, सुशांत सिंह राजपूत, सरबजीत सिंह, अरुण सिंह, मो आवेश, अनुराग मित्तल, गगन कातोरे, रोहित साव, आकाश गुप्ता, संजय सिंह, ललित गुप्ता, गौरांग साव, हिमांशु चौहान, विमल चौधरी, ईश्वर गुप्ता, जगन्नाथ प्रधान, घनश्याम पटेल, संदीप पंडा, दुर्गेश मालाकार, ईश्वर साहू, गजपति नायक, मनीष अग्रवाल,सूर्यमणि त्रिपाठी, सतीश मिश्रा, प्रताप साव, विजय पंडा, शरद गुप्ता, प्रेमशंकर पंडा, शुभम गुप्ता, परितोष गुप्ता, प्रफुल पंडा, देव चौधरी, अशोक गुप्ता, शिशुपाल भोय, दुखनाशन गुप्ता, अभिनाश गुप्ता, विवेक गुप्ता, गयातीर्थ मिर्धा, अभिषेक गुप्ता, पल्लु बेरीवाल, राकेश रात्रे, मो फिरोज, श्रीमती लक्ष्मी वैष्ण,श्रीमती शोभा शर्मा, श्रीमती मंजुलता नायक, श्रीमती मालती सिंह, श्रीमती गीतादास, श्रीमती मेघा जाटवर, श्रीमती वीना चौहथा, श्रीमती सुशीला आवडे, आशिया बानो, वंदना केशरवानी, रेखा राजवंत, मंजू अग्रवाल, शशिकला पांडेय, अहिल्या, संयुक्ता टाडी, शकुंतला रतेरिया, गिरधारी गुप्ता, महेश गुप्ता, अनिल कटियार चुन्नू, मनीष पालीवाल, ऐश अग्रवाल, पालु राठौर, अमित दुबे, अभिलाष कछवाहा, शशीभूषण चौहान, अंकित मिश्रा, भोलाराम चौहान, रमेश चौहान, देवराज, सुजीत लहरे, साहिल मनियार , रामजाने भारद्वाज, कैलाश अग्रवाल, गोवर्धन सारथी, विक्की दुबे, भीम देवांगन, रमेश बंसल, रणवीर यादव, राजु हिंदुजा, ज्ञानु मोदी, सोनू रतेरिया, मोनु दुबे, सुजीत लहरे, सरोज सरकार, विष्णु मेहनी, जितेन्द्र निषाद, ओंकार तिवारी, आकाश शर्मा, अमन शर्मा, अभिषेक शर्मा, शान्तनु दुबे, प्रकाश निषाद, सूरज जायसवाल, निकुंज शर्मा, अनिल केडिया, प्रदीप खलखो, पप्पु यादव, किशोर गुप्ता, प्रिंस आहूजा, बाबू खान, बबलु गुप्ता, अमन साव, कुमार यादव, हरमेश पटेल, जगदीश सिदार, अजय साव, रूपेश पंडा, विनय अग्रवाल आदि कार्यकर्ता विनम्रतापूर्वक श्रद्धाजंलि दिए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Santosh Kumar
    • Website

    News Mirchi 24 Editorial Team is a dedicated group of professional journalists and editors. The team delivers accurate, fast, and unbiased Hindi news across politics, education, business, technology, and entertainment.

    Related Posts

    रायगढ़ में बड़ी कार्रवाई: 4.35 लाख बकाया पर रामाधीन पेट्रोल पंप सील
    🔴निगम का सख्त रुख,बड़े बकायेदारों पर लगातार कार्रवाई…निगम कमिश्नर का स्पष्ट संदेश!!

    March 27, 2026

    🌸आस्था और श्रद्धा का संगम:अष्टमी पर एसएसपी शशि मोहन सिंह ने मां बंजारी मंदिर में टेका शीश🌸

    March 27, 2026

    💥डिजिटल लोन का मायाजाल: रायगढ़ में कर्ज, दूर राज्यों में केस से बढ़ी परेशानी…एस.के. घोष
    अधिवक्ता

    March 25, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    CG:टपरिया बॉर्डर बना रणक्षेत्र,रायगढ़ के ट्रांसपोर्टरों को बनाया बंधक!सतीश चौबे,आशीष यादव समेत इतने लोगों की पिटाई…🚨इन धाराओं के तहत्~बंटी समेत इतने लोगों पर हुई नामजद fir दर्ज!!

    January 19, 20261,564 Views

    तमनार:महिला पुलिसकर्मी से शर्मनाक हरकत…मुख्य आरोपी को जूते की माला पहनाकर पैदल मार्च पुलिस ने निकाला~देखिए वीडियो

    January 5, 20261,328 Views

    एक ऐसा होटल~जो बिना~ID के कपल को रूम देता है…कोतरा रोड क्षेत्र का मामला~फेसबुक में पोस्ट वायरल होते ही क्या लिखा भाजपा नेता ने !!

    January 14, 20261,254 Views
    Don't Miss

    रायगढ़ में एनटीपीसी की प्रेस कॉन्फ्रेंस: बिजली उत्पादन, उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से दी जानकारी

    By Santosh KumarMarch 27, 2026

    रायगढ़ शहर व जिले की छोटी-बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें~98279-50350 रायगढ़।NTPC Limited द्वारा आज…

    रायगढ़ में बड़ी कार्रवाई: 4.35 लाख बकाया पर रामाधीन पेट्रोल पंप सील
    🔴निगम का सख्त रुख,बड़े बकायेदारों पर लगातार कार्रवाई…निगम कमिश्नर का स्पष्ट संदेश!!

    March 27, 2026

    🌸आस्था और श्रद्धा का संगम:अष्टमी पर एसएसपी शशि मोहन सिंह ने मां बंजारी मंदिर में टेका शीश🌸

    March 27, 2026

    रामनवमी पर रायगढ़ बनेगा ‘राममय’, 60 से अधिक समाजों की भव्य शोभायात्रा कल!!

    March 26, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    Top Trending
    Demo
    About
    Santosh Kumar Purushwani
    Editor
    Mobile : +91 98279 50350
    Email : santoshpurushwani345@gmail.com
    Address : Beladula Road, Raigarh, Chhattisgarh (C.G.)
    Most Popular

    CG:टपरिया बॉर्डर बना रणक्षेत्र,रायगढ़ के ट्रांसपोर्टरों को बनाया बंधक!सतीश चौबे,आशीष यादव समेत इतने लोगों की पिटाई…🚨इन धाराओं के तहत्~बंटी समेत इतने लोगों पर हुई नामजद fir दर्ज!!

    January 19, 20261,564 Views

    तमनार:महिला पुलिसकर्मी से शर्मनाक हरकत…मुख्य आरोपी को जूते की माला पहनाकर पैदल मार्च पुलिस ने निकाला~देखिए वीडियो

    January 5, 20261,328 Views

    एक ऐसा होटल~जो बिना~ID के कपल को रूम देता है…कोतरा रोड क्षेत्र का मामला~फेसबुक में पोस्ट वायरल होते ही क्या लिखा भाजपा नेता ने !!

    January 14, 20261,254 Views
    Categories
    • Blog (579)
    • आस्था (24)
    • खरसिया (41)
    • खेल (23)
    • घरघोड़ा (18)
    • छत्तीसगढ़ (998)
    • छाल (4)
    • तमनार (7)
    • देश-विदेश (117)
    • पुसौर (7)
    • बड़ी खबर (13)
    • राजनीति (65)
    • रायगढ़ (190)
    • लैलूंगा (10)
    • शिक्षा (18)
    • हादसा (3)
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    © 2026 News Mirchi 24. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.