💥 निगम ठेकेदार संजय अग्रवाल के खिलाफ सिटी कोतवाली में FIR दर्ज…💥
💥 निगम ठेकेदार संजय अग्रवाल को काम में अनियमितता बरतने को लेकर निगम रायगढ़ से ब्लैकलिस्टेड कर दिया गया है…💥
रायगढ़।सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के नगर निगम प्रांगण में सब इंजीनियर से निगम के ब्लैक लिस्टेड ठेकेदार द्वारा गाली गलौज का मामला सामने आया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार रायगढ़ नगर निगम के सिविल ठेकेदार संजय अग्रवाल के खिलाफ नगर निगम रायगढ़ में पदस्थ इंजीनियर एन.उपाध्याय के साथ नगर निगम परिसर में ही गाली-गलौज मामलें में कोतवाली पुलिस ने FIR दर्ज कर लिया है…. पीड़ित प्रार्थी की लिखित शिकायत के मुताबिक मामला दो दिन पहले का हैं,जब निगम सब इंजीनियर रोज़मर्रा की तरह अपने कार्यों में व्यस्त थे तभी निगम ठेकेदार संजय अग्रवाल ने बदतमीजी करते हुए उन्हें गाली-गलौच देते हुए देख लेने की धमकी देने लगा।

उस समय नगर निगम कार्यालय में अन्य ठेकेदार राकेश पाण्डेय,आशीष जायसवाल,अली अशरफ एवं नगर निगम के कर्मचारी भी मुन्ना ओझा ,प्रदीप तिवारी इत्यादि खडे थे।इस घटना की जानकारी इंजीनियर उपाध्याय द्वारा निगम आयुक्त जयवर्धने को दी गयी, जिसके बाद कोतवाली थाने में निगम ठेकेदार संजय अग्रवाल के खिलाफ लिखित शिकायत दी गई थी।जिस पर बीते मंगलवार को कोतवाली पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आईपीसी की धारा 294 व 506 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है..




