Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG:कोयला परिवहन के नाम पर ग्रामीणों की मुसीबत! ओवरलोड गाड़ियों के आरोप, जाम में स्कूली बच्चे और एंबुलेंस तक फंसी!!

    September 23, 2026

    जिस गाड़ी में बजता है ‘गाड़ी वाला आया, कचरा निकाल’,उसी में मुख्यमंत्री की होर्डिंग!यह कैसा सेवा संकल्प?

    September 23, 2026

    लघु फिल्म प्रतियोगिता की अंतिम तिथि बढ़ी~अब 29 सितंबर तक भेज सकेंगे फिल्म, 3 अक्टूबर को परिणाम…SSP शशि मोहन सिंह की साइबर जागृति पहल:शॉर्ट फिल्म से होगा साइबर ठगों के नए खेल का पर्दाफाश!

    September 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    newsmirchi
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • आस्था
    • क्राइम
    • खेल
    • देश-विदेश
    • बड़ी खबर
    • राजनीति
    • रायगढ़
    newsmirchi
    • होम
    • आस्था
    • क्राइम
    • खेल
    • देश-विदेश
    • बड़ी खबर
    • राजनीति
    • रायगढ़
    Home»छत्तीसगढ़»मिश्रा चेम्बर की पहल बनी मिसाल,पीड़ित को मिली बड़ी राहत”
    छत्तीसगढ़

    मिश्रा चेम्बर की पहल बनी मिसाल,पीड़ित को मिली बड़ी राहत”

    Santosh KumarBy Santosh KumarNovember 27, 20254 Views
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    रायगढ़ शहर व जिले की छोटी-बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें~98279-50350

    घरघोड़ा के पूर्व एसडीएम पर एफआईआर दर्जघरघोड़ा के पूर्व एसडीएम पर एफआईआर दर्ज

    रायगढ़. वर्ष 2018 में घरघोड़ा में एस0डी0एम0 के रूप में पदस्थ अशोक कुमार मार्बल और पटवारी परमेश्वर नेताम सहित दो अन्य के विरुद्ध भारतीय दण्ड विधान की धारा 420, 419, 467, 468, 471 एवं 120 बी का अपराध दर्ज कर विवेचना करने का आदेश न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम श्रेणी घरघोड़ा माननीय दामोदर प्रसाद चन्द्रा द्वारा थाना प्रभारी लैलुंगा को दिया गया है ।

    यह आदेश लैलुंगा निवासी अशोक कुमार अग्रवाल की ओर से दायर क्रीमिनल कम्पलेन्ट फाइलिंग नंबर 714/2024 में उनके वकील की हैसियत से मिश्रा चेम्बर रायगढ़ के सीनियर एडवोकेट अशोक कुमार मिश्रा-आशीष कुमार मिश्रा का तर्क सुनने के बाद अदालत ने पारित किया ।

    इस मामले का संक्षिप्त विवरण यह है कि एस0डी0एम0 अशोक कुमार मार्बल एवं पटवारी परमेश्वर नेताम ने ग्राम-झींकाबहाल में जिन्दल पावर एण्ड स्टील लिमिटेड की भूमि खसरा नंबर 208 रकबा 0.773 हेक्टेयर के संबंध में राजस्व रेकार्ड में हेराफेरी और कूटरचना करके इस भूमि का स्वामी बिहारी पटेल को दर्शाते हुए ऋण पुस्तिका क्रमांक P-1318403 तैयार किया एवं खसरा, बी-।

    में भी बिहारी पटेल को मालिक होना दर्शाया जिसके बाद इन फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बिहारी पटेल ने दिनांक 23/01/2018 को 11,84,000/-रू. में उक्त जमीन लैलुंगा के व्यापारी अशोक कुमार अग्रवाल के पक्ष में बेच दिया जिसकी रजिस्ट्री भी उक्त फर्जी कागजातों के आधार पर हो गई!

    आश्चर्य की बात है कि खरीददार अशोक कुमार अग्रवाल के पक्ष में जमीन बिक जाने पर उसके नाम पर इन राजस्व अधिकारियों ने फर्जी नामातंरण भी कर दिया और फर्जी ऋण पुस्तिका नंबर P-2551631 जारी कर दिया

    खरीददार अशोक कुमार अग्रवाल ने दिनांक 15/09/2023 को जब आनलाइन दस्तावेज निकाला, तब उक्त भूमि वेणूधर वल्द ईश्वर के नाम पर दर्ज होना दिखाई दी।इसके बाद जब खरीददार ने और भी बारीकी से छान-बीन किया, तब उसे पता चला कि वर्ष 2017 के खसरा में उक्त जमीन जिन्दल पावर लिमिटेड के नाम पर दर्ज है तथा विक्रेता बिहारी पटेल के नाम पर यह जमीन कभी भी दर्ज नहीं रही है लेकिन एस0डी0एम0 मार्बल और पटवारी परमेश्वर ने फर्जी खसरा-बी,

    एवं फर्जी ऋण पुस्तिका बनाकर बिहारी पटेल को इस जमीन का मालिक होना दर्शाकर उससे यह जमीन खरीददार अशोक अग्रवाल को ठगने के लिये बिकवा दिया एवं अशोक अग्रवाल को ठगने के लिये उसके नाम पर फर्जी नामातंरण करते हुए फर्जी ऋण पुस्तिका भी बना दिया!

    जब इस मामले की रिपोर्ट थाना लैलुंगा में की गई और एस0पी0 रायगढ़ से की गई, तो अपराधियों के विरुद्ध F.I.R. करने में पुलिस विभाग के हाथ पांव फूल गए क्योंकि अपराधियों का मास्टरमाइंड अशोक मार्बल खुद ही एक प्रशासनिक अधिकारी है लिहाजा पीड़ित खरीददार न्याय की आस लगाकर अपनी फरियाद लेकर न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम श्रेणी,

    घरघोड़ा माननीय दामोदर प्रसाद चन्द्रा की अदालत में गया, जहां पीड़ित को न्याय दिलाने के लिये मिश्रा चेम्बर रायगढ़ के सीनियर वकील अशोक कुमार-आशीष कुमार मिश्रा ने पीड़ित के वकील की हैसियत से उपस्थित होकर तर्क किया,अदालत ने प्रकरण में तर्क सुनने और पूरे प्रकरण के दस्तावेजों का बारीकी से अध्ययन करने के बाद लगभग 8 पृष्ठों में आदेश लिखकर थानेदार लैलुंगा को निर्देशित किया कि वे एस0डी0एम0 अशोक कुमार मार्बल, पटवारी परमेश्वर नेताम, जमीन विक्रेता बिहारी पटेल और विक्रय पत्र के गवाह सुरेन्द्र गुप्ता के विरुद्ध भारतीय दण्ड विधान की धारा,

    420, 419, 467, 468, 471, 120 बी का अपराध दर्ज कर विवेचना करें एवं अभियोग पत्र/अंतिम प्रतिवेदन न्यायालय में दाखिल करें । यह आदेश पारित होने पर पीड़ित ने इसे न्याय और सत्य की जीत की संज्ञा देते हुए कहा कि उसे पूरा भरोसा था कि उसे अदालत के अलावा कहीं और से न्याय मिल ही नहीं सकता है इसलिये वह फरियाद लेकर अदालत गया था।

    पीड़ित के वकील सीनियर एडवोकेट अशोक कुमार-आशीष कुमार मिश्रा ने न्यायालय के इस आदेश पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अदालत का यह आदेश भ्रष्टाचार में आकण्ठ डूबे प्रशासनिक अधिकारियों के लिये एक संदेश है,और इस आदेश से साफ झलकता है कि कानून की नजर में सब समान हैं,एवं उच्च प्रशासनिक अधिकारी होने के आधार पर अपराध करने की छूट किसी को नहीं मिल सकती है।यहां यह बताना लाजिमी है कि एस डी एम अशोक कुमार मार्बल के विरुद्ध भू अर्जन घोटाला में अपराध दर्ज करने की कार्यवाही आर्थिक अपराध अनुसंधान ब्यूरो रायपुर में लंबित है,तथा बजरमुड़ा जमीन घोटाला में इस अधिकारी के विरुद्ध अपराध दर्ज करने का आदेश कलेक्टर रायगढ़ द्वारा घरघोड़ा के अनुविभागीय अधिकारी को दिया गया है ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Santosh Kumar
    • Website

    News Mirchi 24 Editorial Team is a dedicated group of professional journalists and editors. The team delivers accurate, fast, and unbiased Hindi news across politics, education, business, technology, and entertainment.

    Related Posts

    चक्रधर समारोह में ‘बीड़ी जलाई ले’ और ‘जुम्मा-चुम्मा’ का तड़का! भड़के सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह, कार्यक्रम छोड़कर लौटे…और न्यूज़ मिर्ची से कहा विश्वासघात हुआ है~हमारे साथ!

    September 22, 2026

    CG:जेल की चारदीवारी के भीतर नशे का खेल? एक सिपाही पर गंभीर आरोप,और यहां दो मोबाइल मिले…पढ़िए अंदर की खबर!

    September 19, 2026

    हाईकोर्ट से भूपेश बघेल को झटका, यहां कि विधानसभा चुनाव पर याचिका खारिज,इस अक्टूबर की तारीख को सांसद  की गवाही!

    September 19, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    वेदांता पावर प्लांट में भीषण हादसा: बॉयलर फटने से मचा हड़कंप, 3 की मौत, कई गंभीर

    April 14, 20263,291 Views

    💥..ब्रेकिंग न्यूज मिर्ची..💥
    स्टेशन चौक के इटली संचालक गोविंदा की मौत~परिजन कर सकते हैं~पुलिस में शिकायत~जानिए क्या है मामला!!

    September 9, 20261,864 Views

    CG:टपरिया बॉर्डर बना रणक्षेत्र,रायगढ़ के ट्रांसपोर्टरों को बनाया बंधक!सतीश चौबे,आशीष यादव समेत इतने लोगों की पिटाई…🚨इन धाराओं के तहत्~बंटी समेत इतने लोगों पर हुई नामजद fir दर्ज!!

    January 19, 20261,613 Views
    Don't Miss

    CG:कोयला परिवहन के नाम पर ग्रामीणों की मुसीबत! ओवरलोड गाड़ियों के आरोप, जाम में स्कूली बच्चे और एंबुलेंस तक फंसी!!

    By Santosh KumarSeptember 23, 2026

    रायगढ़ शहर व जिले की छोटी-बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें~98279-50350 बिंजकोट/रायगढ़। शारदा एनर्जी एंड…

    जिस गाड़ी में बजता है ‘गाड़ी वाला आया, कचरा निकाल’,उसी में मुख्यमंत्री की होर्डिंग!यह कैसा सेवा संकल्प?

    September 23, 2026

    लघु फिल्म प्रतियोगिता की अंतिम तिथि बढ़ी~अब 29 सितंबर तक भेज सकेंगे फिल्म, 3 अक्टूबर को परिणाम…SSP शशि मोहन सिंह की साइबर जागृति पहल:शॉर्ट फिल्म से होगा साइबर ठगों के नए खेल का पर्दाफाश!

    September 23, 2026

    चक्रधर समारोह में ‘बीड़ी जलाई ले’ और ‘जुम्मा-चुम्मा’ का तड़का! भड़के सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह, कार्यक्रम छोड़कर लौटे…और न्यूज़ मिर्ची से कहा विश्वासघात हुआ है~हमारे साथ!

    September 22, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    Top Trending
    Demo
    About
    Santosh Kumar Purushwani
    Editor
    Mobile : +91 98279 50350
    Email : santoshpurushwani345@gmail.com
    Address : Beladula Road, Raigarh, Chhattisgarh (C.G.)
    Most Popular

    वेदांता पावर प्लांट में भीषण हादसा: बॉयलर फटने से मचा हड़कंप, 3 की मौत, कई गंभीर

    April 14, 20263,291 Views

    💥..ब्रेकिंग न्यूज मिर्ची..💥
    स्टेशन चौक के इटली संचालक गोविंदा की मौत~परिजन कर सकते हैं~पुलिस में शिकायत~जानिए क्या है मामला!!

    September 9, 20261,864 Views

    CG:टपरिया बॉर्डर बना रणक्षेत्र,रायगढ़ के ट्रांसपोर्टरों को बनाया बंधक!सतीश चौबे,आशीष यादव समेत इतने लोगों की पिटाई…🚨इन धाराओं के तहत्~बंटी समेत इतने लोगों पर हुई नामजद fir दर्ज!!

    January 19, 20261,613 Views
    Categories
    • Blog (665)
    • आस्था (26)
    • क्राइम (18)
    • खरसिया (41)
    • खेल (23)
    • घरघोड़ा (19)
    • छत्तीसगढ़ (1,096)
    • छाल (5)
    • तमनार (7)
    • देश-विदेश (117)
    • धरमजयगढ़ (4)
    • पुसौर (7)
    • बड़ी खबर (13)
    • राजनीति (66)
    • रायगढ़ (190)
    • लैलूंगा (11)
    • शिक्षा (19)
    • हादसा (3)
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    © 2026 News Mirchi 24. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.