Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रायगढ़ की बेटी ने रचा इतिहास: CBSE 10वीं में 99.8% के साथ प्रदेश में टॉप!!

    April 21, 2026

    रायगढ़ में अवैध रेत कारोबार पर ढीली कार्रवाई, छोटे वाहन पकड़े—बड़े माफिया बेखौफ!!

    April 20, 2026

    📱खोए मोबाइल मिले वापस: पुलिस की मुहिम से लोगों के चेहरों पर लौटी मुस्कान!!

    April 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    newsmirchi
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • आस्था
    • क्राइम
    • खेल
    • देश-विदेश
    • बड़ी खबर
    • राजनीति
    • रायगढ़
    newsmirchi
    • होम
    • आस्था
    • क्राइम
    • खेल
    • देश-विदेश
    • बड़ी खबर
    • राजनीति
    • रायगढ़
    Home»शिक्षा»CG:ब्रेकिंग-49 शिक्षक सस्पेंड”कार्रवाई से मचा हड़कंप!!
    शिक्षा

    CG:ब्रेकिंग-49 शिक्षक सस्पेंड”कार्रवाई से मचा हड़कंप!!

    Santosh KumarBy Santosh KumarJanuary 11, 2026627 Views
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    रायगढ़ शहर व जिले की छोटी-बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें~98279-50350

    रायगढ़।छत्तीसगढ़ में कुछ शिक्षकों के लिए 2026 अच्छा नहीं रहा-एक दिन दिन में 49 शिक्षकों को निलंबित किया गया है। कांकेर में 38 शिक्षकों के बाद अब सरगुजा में 11 शिक्षकों को सस्पेंड किया गया है। शिक्षकों की इस कार्रवाई से हड़कंप है।

    जानकारी ये मिल रही है कि सोमवार तक ये संख्या और भी ज्यादा बढ़ेगी।दरअसल पोस्टिंग के बाद ज्वाइन नहीं करने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई करने का आदेश सामान्य प्रशासन विभाग ने दिया है। 13 जनवरी तक कार्रवाई कर 15 जनवरी तक पूरी रिपोर्ट मांगी गयी है। लिहाजा अब शिक्षा विभाग हरकत में आया है।

    कांकेर में 38 शिक्षकों के बाद सरगुजा जिले में जिला शिक्षा विभाग ने अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए बड़ी संख्या में शिक्षकों के विरुद्ध सख्त कदम उठाया है। युक्तियुक्तकरण (Rationalization) की प्रक्रिया के तहत नई पदस्थापना मिलने के बावजूद कार्यभार ग्रहण नहीं करने वाले 11 शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। इस कार्रवाई के बाद जिले के शिक्षा विभाग और शिक्षक समुदाय में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

    जिला शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार, शासन के निर्देशानुसार पिछले वर्ष सरगुजा जिले में करीब 600 शिक्षकों का युक्तियुक्तकरण के तहत स्थानांतरण किया गया था। इसका उद्देश्य विद्यालयों में शिक्षकों की उपलब्धता को संतुलित करना और शैक्षणिक व्यवस्था को सुचारु बनाना था। इस प्रक्रिया के अंतर्गत अधिकांश शिक्षकों ने विभागीय आदेश का पालन करते हुए समय पर अपनी नई पदस्थापना पर ज्वाइनिंग कर ली।

    आंकड़ों के अनुसार, युक्तियुक्तकरण के बाद लगभग 585 शिक्षकों ने अपने-अपने नवीन पदस्थापना विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण कर लिया था। हालांकि, करीब 15 शिक्षक ऐसे रहे जिन्होंने बार-बार नोटिस जारी किए जाने और विभागीय स्तर पर समझाइश दिए जाने के बावजूद ज्वाइनिंग नहीं की। शिक्षा विभाग ने इसे शासकीय आदेश की अवहेलना और कर्तव्य में गंभीर लापरवाही माना।

    इसी क्रम में विभाग ने जांच और प्रक्रिया पूरी करने के बाद 11 शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि इन शिक्षकों को कई बार लिखित और मौखिक रूप से निर्देश दिए गए थे, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाई। यह आचरण छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियमों के उल्लंघन की श्रेणी में आता है, जिसके चलते यह कठोर कार्रवाई की गई है।

    जिला शिक्षा विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि फिलहाल 5 अन्य शिक्षक भी विभाग की निगरानी में हैं, जिनके विरुद्ध इसी तरह की कार्रवाई की जा सकती है। इन शिक्षकों के मामले न्यायालय या उच्च कार्यालयों में लंबित बताए जा रहे हैं। विभाग का कहना है कि संबंधित प्रकरणों में न्यायालय और सक्षम प्राधिकरण के निर्देशों के अनुसार विधिवत कार्रवाई की जाएगी।

    शिक्षा विभाग का तर्क है कि युक्तियुक्तकरण की पूरी प्रक्रिया छात्रों के हित और शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए की गई है। ऐसे में यदि कोई शिक्षक जानबूझकर आदेशों की अवहेलना करता है, तो इसका सीधा असर स्कूलों की पढ़ाई और बच्चों के भविष्य पर पड़ता है। विभाग ने दो टूक कहा है कि अनुशासनहीनता किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

    एक साथ इतनी बड़ी संख्या में शिक्षकों पर हुई कार्रवाई से जिले में शिक्षा विभाग और शिक्षक संगठनों के बीच चर्चा तेज हो गई है। जहां कुछ शिक्षक इसे कठोर कदम बता रहे हैं, वहीं विभाग इसे व्यवस्था सुधारने के लिए जरूरी कार्रवाई मान रहा है। फिलहाल यह स्पष्ट है कि शिक्षा विभाग आगे भी ऐसे मामलों में सख्ती बरतने के मूड में है, ताकि शासकीय आदेशों का पालन सुनिश्चित किया जा सके।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Santosh Kumar
    • Website

    News Mirchi 24 Editorial Team is a dedicated group of professional journalists and editors. The team delivers accurate, fast, and unbiased Hindi news across politics, education, business, technology, and entertainment.

    Related Posts

    रायगढ़ की बेटी ने रचा इतिहास: CBSE 10वीं में 99.8% के साथ प्रदेश में टॉप!!

    April 21, 2026

    रायगढ़ के डिग्री कॉलेज में अब डॉ राजेश कुमार सक्सेना संभालेंगे प्राचार्य की कमान….!

    February 8, 2022

    अपडेट शिक्षा विभाग के घूसकांड:पूर्व DEO सहित 3 गिरफ्तार…..आखिर क्यों थे खफा….3 महीने में तैयार की थी फर्जी…..पढ़िए घूसकांड की डायरी की पूरी खबर….पढ़ें न्यूज़ मिर्ची-24

    January 15, 2022
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    वेदांता पावर प्लांट में भीषण हादसा: बॉयलर फटने से मचा हड़कंप, 3 की मौत, कई गंभीर

    April 14, 20263,184 Views

    CG:टपरिया बॉर्डर बना रणक्षेत्र,रायगढ़ के ट्रांसपोर्टरों को बनाया बंधक!सतीश चौबे,आशीष यादव समेत इतने लोगों की पिटाई…🚨इन धाराओं के तहत्~बंटी समेत इतने लोगों पर हुई नामजद fir दर्ज!!

    January 19, 20261,585 Views

    तमनार:महिला पुलिसकर्मी से शर्मनाक हरकत…मुख्य आरोपी को जूते की माला पहनाकर पैदल मार्च पुलिस ने निकाला~देखिए वीडियो

    January 5, 20261,364 Views
    Don't Miss

    रायगढ़ की बेटी ने रचा इतिहास: CBSE 10वीं में 99.8% के साथ प्रदेश में टॉप!!

    By Santosh KumarApril 21, 2026

    रायगढ़ शहर व जिले की छोटी-बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें~98279-50350 रायगढ़।जिले की होनहार छात्रा…

    रायगढ़ में अवैध रेत कारोबार पर ढीली कार्रवाई, छोटे वाहन पकड़े—बड़े माफिया बेखौफ!!

    April 20, 2026

    📱खोए मोबाइल मिले वापस: पुलिस की मुहिम से लोगों के चेहरों पर लौटी मुस्कान!!

    April 20, 2026

    नन्हों की खुशियों से गुलजार हुआ किण्डर वैली, समर कार्निवल में जमकर हुई मस्ती!!

    April 19, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    Top Trending
    Demo
    About
    Santosh Kumar Purushwani
    Editor
    Mobile : +91 98279 50350
    Email : santoshpurushwani345@gmail.com
    Address : Beladula Road, Raigarh, Chhattisgarh (C.G.)
    Most Popular

    वेदांता पावर प्लांट में भीषण हादसा: बॉयलर फटने से मचा हड़कंप, 3 की मौत, कई गंभीर

    April 14, 20263,184 Views

    CG:टपरिया बॉर्डर बना रणक्षेत्र,रायगढ़ के ट्रांसपोर्टरों को बनाया बंधक!सतीश चौबे,आशीष यादव समेत इतने लोगों की पिटाई…🚨इन धाराओं के तहत्~बंटी समेत इतने लोगों पर हुई नामजद fir दर्ज!!

    January 19, 20261,585 Views

    तमनार:महिला पुलिसकर्मी से शर्मनाक हरकत…मुख्य आरोपी को जूते की माला पहनाकर पैदल मार्च पुलिस ने निकाला~देखिए वीडियो

    January 5, 20261,364 Views
    Categories
    • Blog (612)
    • आस्था (25)
    • खरसिया (41)
    • खेल (23)
    • घरघोड़ा (18)
    • छत्तीसगढ़ (1,020)
    • छाल (4)
    • तमनार (7)
    • देश-विदेश (117)
    • पुसौर (7)
    • बड़ी खबर (13)
    • राजनीति (65)
    • रायगढ़ (190)
    • लैलूंगा (10)
    • शिक्षा (19)
    • हादसा (3)
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    © 2026 News Mirchi 24. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.