Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रायगढ़ की बेटी ने रचा इतिहास: CBSE 10वीं में 99.8% के साथ प्रदेश में टॉप!!

    April 21, 2026

    रायगढ़ में अवैध रेत कारोबार पर ढीली कार्रवाई, छोटे वाहन पकड़े—बड़े माफिया बेखौफ!!

    April 20, 2026

    📱खोए मोबाइल मिले वापस: पुलिस की मुहिम से लोगों के चेहरों पर लौटी मुस्कान!!

    April 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    newsmirchi
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • आस्था
    • क्राइम
    • खेल
    • देश-विदेश
    • बड़ी खबर
    • राजनीति
    • रायगढ़
    newsmirchi
    • होम
    • आस्था
    • क्राइम
    • खेल
    • देश-विदेश
    • बड़ी खबर
    • राजनीति
    • रायगढ़
    Home»शिक्षा»रायगढ़ की बेटी ने रचा इतिहास: CBSE 10वीं में 99.8% के साथ प्रदेश में टॉप!!
    शिक्षा

    रायगढ़ की बेटी ने रचा इतिहास: CBSE 10वीं में 99.8% के साथ प्रदेश में टॉप!!

    Santosh KumarBy Santosh KumarApril 21, 20260 Views
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    रायगढ़ शहर व जिले की छोटी-बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें~98279-50350

    रायगढ़।जिले की होनहार छात्रा आद्यशा परिडा ने सीबीएसई कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में 99.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर न केवल छत्तीसगढ़ में प्रथम स्थान हासिल किया है, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी रायगढ़ जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि से पूरे जिले में खुशी की लहर है।
    इस शानदार सफलता पर जिला प्रशासन ने छात्रा को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

    कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने आद्यशा परिडा को अपने चेम्बर में आमंत्रित कर सम्मानित किया और उनकी कड़ी मेहनत, लगन व समर्पण की सराहना की।

    इस दौरान कलेक्टर ने आद्यशा के माता-पिता से भी मुलाकात कर उन्हें बधाई दी और उनके मार्गदर्शन व सहयोग की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि बच्चों की सफलता में परिवार की अहम भूमिका होती है।
    डीएवी पब्लिक स्कूल, एसईसीएल छाल की छात्रा आद्यशा ने बताया कि वे आगे कक्षा 11वीं में बायो-मैथ्स विषय लेकर पढ़ाई करेंगी। उनका लक्ष्य जेईई एडवांस परीक्षा उत्तीर्ण कर देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थान में प्रवेश प्राप्त करना है।
    आद्यशा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों के मार्गदर्शन और माता-पिता के निरंतर प्रोत्साहन को दिया। उन्होंने कहा कि पढ़ाई में अनुशासन, नियमित अभ्यास और एकाग्रता सफलता की कुंजी है। साथ ही समय-समय पर अपने संदेहों का समाधान करना भी बेहद आवश्यक होता है।

    कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने इस अवसर पर कहा कि शिक्षा जीवन का सबसे मजबूत आधार है। उन्होंने कहा कि मेहनत, निष्ठा और समर्पण से किया गया प्रयास निश्चित रूप से सफलता दिलाता है। उन्होंने आद्यशा की इस उपलब्धि को जिले के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

    इस मौके पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिजीत बबन पठारे, आद्यशा के माता-पिता एवं विद्यालय के प्राचार्य सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Santosh Kumar
    • Website

    News Mirchi 24 Editorial Team is a dedicated group of professional journalists and editors. The team delivers accurate, fast, and unbiased Hindi news across politics, education, business, technology, and entertainment.

    Related Posts

    CG:ब्रेकिंग-49 शिक्षक सस्पेंड”कार्रवाई से मचा हड़कंप!!

    January 11, 2026

    रायगढ़ के डिग्री कॉलेज में अब डॉ राजेश कुमार सक्सेना संभालेंगे प्राचार्य की कमान….!

    February 8, 2022

    अपडेट शिक्षा विभाग के घूसकांड:पूर्व DEO सहित 3 गिरफ्तार…..आखिर क्यों थे खफा….3 महीने में तैयार की थी फर्जी…..पढ़िए घूसकांड की डायरी की पूरी खबर….पढ़ें न्यूज़ मिर्ची-24

    January 15, 2022
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    वेदांता पावर प्लांट में भीषण हादसा: बॉयलर फटने से मचा हड़कंप, 3 की मौत, कई गंभीर

    April 14, 20263,183 Views

    CG:टपरिया बॉर्डर बना रणक्षेत्र,रायगढ़ के ट्रांसपोर्टरों को बनाया बंधक!सतीश चौबे,आशीष यादव समेत इतने लोगों की पिटाई…🚨इन धाराओं के तहत्~बंटी समेत इतने लोगों पर हुई नामजद fir दर्ज!!

    January 19, 20261,585 Views

    तमनार:महिला पुलिसकर्मी से शर्मनाक हरकत…मुख्य आरोपी को जूते की माला पहनाकर पैदल मार्च पुलिस ने निकाला~देखिए वीडियो

    January 5, 20261,364 Views
    Don't Miss

    रायगढ़ की बेटी ने रचा इतिहास: CBSE 10वीं में 99.8% के साथ प्रदेश में टॉप!!

    By Santosh KumarApril 21, 2026

    रायगढ़ शहर व जिले की छोटी-बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें~98279-50350 रायगढ़।जिले की होनहार छात्रा…

    रायगढ़ में अवैध रेत कारोबार पर ढीली कार्रवाई, छोटे वाहन पकड़े—बड़े माफिया बेखौफ!!

    April 20, 2026

    📱खोए मोबाइल मिले वापस: पुलिस की मुहिम से लोगों के चेहरों पर लौटी मुस्कान!!

    April 20, 2026

    नन्हों की खुशियों से गुलजार हुआ किण्डर वैली, समर कार्निवल में जमकर हुई मस्ती!!

    April 19, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    Top Trending
    Demo
    About
    Santosh Kumar Purushwani
    Editor
    Mobile : +91 98279 50350
    Email : santoshpurushwani345@gmail.com
    Address : Beladula Road, Raigarh, Chhattisgarh (C.G.)
    Most Popular

    वेदांता पावर प्लांट में भीषण हादसा: बॉयलर फटने से मचा हड़कंप, 3 की मौत, कई गंभीर

    April 14, 20263,183 Views

    CG:टपरिया बॉर्डर बना रणक्षेत्र,रायगढ़ के ट्रांसपोर्टरों को बनाया बंधक!सतीश चौबे,आशीष यादव समेत इतने लोगों की पिटाई…🚨इन धाराओं के तहत्~बंटी समेत इतने लोगों पर हुई नामजद fir दर्ज!!

    January 19, 20261,585 Views

    तमनार:महिला पुलिसकर्मी से शर्मनाक हरकत…मुख्य आरोपी को जूते की माला पहनाकर पैदल मार्च पुलिस ने निकाला~देखिए वीडियो

    January 5, 20261,364 Views
    Categories
    • Blog (612)
    • आस्था (25)
    • खरसिया (41)
    • खेल (23)
    • घरघोड़ा (18)
    • छत्तीसगढ़ (1,020)
    • छाल (4)
    • तमनार (7)
    • देश-विदेश (117)
    • पुसौर (7)
    • बड़ी खबर (13)
    • राजनीति (65)
    • रायगढ़ (190)
    • लैलूंगा (10)
    • शिक्षा (19)
    • हादसा (3)
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    © 2026 News Mirchi 24. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.