Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    मां के संघर्ष को मिला सलाम: 36 साल की मेहनत से बेटियों को दिलाई ऊंची शिक्षा, सोना भट्ट का सम्मान

    March 7, 2026

    जब महिलाएं संभालती हैं नेतृत्व की कमान, समाज की दिशा ही बदल जाती है-✍️आरती वैष्णव

    March 7, 2026

    फर्जी पुलिस बनकर लूट! बुजुर्ग महिला की सोने की माला झपटने वाले दो आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार!!

    March 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    newsmirchi
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • आस्था
    • क्राइम
    • खेल
    • देश-विदेश
    • बड़ी खबर
    • राजनीति
    • रायगढ़
    newsmirchi
    • होम
    • आस्था
    • क्राइम
    • खेल
    • देश-विदेश
    • बड़ी खबर
    • राजनीति
    • रायगढ़
    Home»Blog»मां के संघर्ष को मिला सलाम: 36 साल की मेहनत से बेटियों को दिलाई ऊंची शिक्षा, सोना भट्ट का सम्मान
    Blog

    मां के संघर्ष को मिला सलाम: 36 साल की मेहनत से बेटियों को दिलाई ऊंची शिक्षा, सोना भट्ट का सम्मान

    Santosh KumarBy Santosh KumarMarch 7, 20260 Views
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    रायगढ़ शहर व जिले की छोटी-बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें~ 98279-50350

    रायगढ़। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार शाम शहर के कमला नेहरू उद्यान में एक प्रेरणादायक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। “सेन्ट्लाईट क्लब, रायगढ़” (सेंट्रल बैंक रायगढ़ के सेवानिवृत्त साथियों का संगठन) के बैनर तले संघर्ष, मेहनत और मातृत्व की मिसाल पेश करने वाली श्रीमती सोना भट्ट को सम्मानित किया गया।

    कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उनके जीवन संघर्ष और बेटियों को पढ़ाकर सफल बनाने की कहानी को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।
    कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि श्रीमती सोना भट्ट ने पिछले 36 वर्षों से घरों में काम करते हुए विपरीत परिस्थितियों में भी हार नहीं मानी और अकेले ही अपनी दोनों बेटियों की परवरिश और पढ़ाई की जिम्मेदारी निभाई।

    सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपनी बेटियों को उच्च शिक्षा दिलाई और जीवन में आगे बढ़ने के लिए हमेशा प्रेरित किया।उनकी बड़ी बेटी सुश्री दीपिका भट्ट ने पोस्ट ग्रेजुएशन के साथ कंप्यूटर में डिप्लोमा की पढ़ाई पूरी की है और वर्तमान में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लोइंग में कंप्यूटर विभाग में कार्यरत हैं।

    वहीं छोटी बेटी सुश्री नेहा भट्ट ने सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर जल संसाधन विभाग रायगढ़ में सब इंजीनियर के पद पर फरवरी 2026 से पदस्थ होकर अपने परिवार का नाम रोशन किया है।कार्यक्रम की शुरुआत में श्रीमती इमलिया भट्ट और श्रीमती शर्मिला श्रीवास्तव ने श्रीमती सोना भट्ट का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इसके बाद श्रीमती सोना भट्ट और उनकी बेटियों ने अपने जीवन के संघर्षों और इस मुकाम तक पहुंचने में आई कठिनाइयों को साझा किया।

    उन्होंने बताया कि कठिन परिस्थितियों में भी शिक्षा और मेहनत के बल पर सफलता हासिल की जा सकती है।
    इस अवसर पर क्लब की ओर से श्रीमती सोना भट्ट और उनकी बेटी नेहा भट्ट को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। उपस्थित लोगों ने उनके संघर्ष और उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी कहानियां समाज में बेटियों की शिक्षा और महिला सशक्तिकरण के लिए प्रेरणा देती हैं।

    कार्यक्रम में शैलेश गुरु, कमलेश सिन्हा, समर चक्रवर्ती, कमलेश जैन, तरुण घोष, अनुप बरवा, श्रीमती इमलिया बरवा, श्रीमती शर्मिला श्रीवास्तव, सुश्री दीपिका भट्ट सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम को सफल बनाया।
    कार्यक्रम का समापन स्वल्पाहार के साथ हुआ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Santosh Kumar
    • Website

    News Mirchi 24 Editorial Team is a dedicated group of professional journalists and editors. The team delivers accurate, fast, and unbiased Hindi news across politics, education, business, technology, and entertainment.

    Related Posts

    जब महिलाएं संभालती हैं नेतृत्व की कमान, समाज की दिशा ही बदल जाती है-✍️आरती वैष्णव

    March 7, 2026

    फर्जी पुलिस बनकर लूट! बुजुर्ग महिला की सोने की माला झपटने वाले दो आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार!!

    March 7, 2026

    CG:आखिर कौन है-यह अभिषेक और अमृत-कार्रवाई के बाद भी बेखौफ कोयल का खेल जारी!

    March 7, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    CG:टपरिया बॉर्डर बना रणक्षेत्र,रायगढ़ के ट्रांसपोर्टरों को बनाया बंधक!सतीश चौबे,आशीष यादव समेत इतने लोगों की पिटाई…🚨इन धाराओं के तहत्~बंटी समेत इतने लोगों पर हुई नामजद fir दर्ज!!

    January 19, 20261,543 Views

    तमनार:महिला पुलिसकर्मी से शर्मनाक हरकत…मुख्य आरोपी को जूते की माला पहनाकर पैदल मार्च पुलिस ने निकाला~देखिए वीडियो

    January 5, 20261,304 Views

    एक ऐसा होटल~जो बिना~ID के कपल को रूम देता है…कोतरा रोड क्षेत्र का मामला~फेसबुक में पोस्ट वायरल होते ही क्या लिखा भाजपा नेता ने !!

    January 14, 20261,216 Views
    Don't Miss

    मां के संघर्ष को मिला सलाम: 36 साल की मेहनत से बेटियों को दिलाई ऊंची शिक्षा, सोना भट्ट का सम्मान

    By Santosh KumarMarch 7, 2026

    रायगढ़ शहर व जिले की छोटी-बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें~ 98279-50350 रायगढ़। अंतर्राष्ट्रीय महिला…

    जब महिलाएं संभालती हैं नेतृत्व की कमान, समाज की दिशा ही बदल जाती है-✍️आरती वैष्णव

    March 7, 2026

    फर्जी पुलिस बनकर लूट! बुजुर्ग महिला की सोने की माला झपटने वाले दो आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार!!

    March 7, 2026

    ग्रामीणों के आक्रोश का असर:थाना प्रभारी और दो कांस्टेबल निलंबित, प्रशासन ने बैठाई मजिस्ट्रियल जांच!!

    March 7, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    Top Trending
    Demo
    About
    Santosh Kumar Purushwani
    Editor
    Mobile : +91 98279 50350
    Email : santoshpurushwani345@gmail.com
    Address : Beladula Road, Raigarh, Chhattisgarh (C.G.)
    Most Popular

    CG:टपरिया बॉर्डर बना रणक्षेत्र,रायगढ़ के ट्रांसपोर्टरों को बनाया बंधक!सतीश चौबे,आशीष यादव समेत इतने लोगों की पिटाई…🚨इन धाराओं के तहत्~बंटी समेत इतने लोगों पर हुई नामजद fir दर्ज!!

    January 19, 20261,543 Views

    तमनार:महिला पुलिसकर्मी से शर्मनाक हरकत…मुख्य आरोपी को जूते की माला पहनाकर पैदल मार्च पुलिस ने निकाला~देखिए वीडियो

    January 5, 20261,304 Views

    एक ऐसा होटल~जो बिना~ID के कपल को रूम देता है…कोतरा रोड क्षेत्र का मामला~फेसबुक में पोस्ट वायरल होते ही क्या लिखा भाजपा नेता ने !!

    January 14, 20261,216 Views
    Categories
    • Blog (560)
    • आस्था (23)
    • खरसिया (41)
    • घरघोड़ा (17)
    • छत्तीसगढ़ (976)
    • तमनार (7)
    • देश-विदेश (117)
    • पुसौर (7)
    • बड़ी खबर (12)
    • राजनीति (64)
    • रायगढ़ (190)
    • शिक्षा (18)
    • हादसा (3)
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    © 2026 News Mirchi 24. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.