Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    पचधारी एनीकट में नहाने, पिकनिक और सेल्फी पर पूर्ण प्रतिबंध
    60 दिनों के लिए लागू हुई निषेधाज्ञा, उल्लंघन करने वालों पर होगी एफआईआर!!

    May 11, 2026

    छाल रेंज में दर्दनाक हादसा: दलदल में दबने से हाथी के शावक की मौत, क्षेत्र में 35 हाथियों का दल डेरा डाले हुए!!

    May 11, 2026

    पचधारी डैम में बड़ा हादसा: गेट में फंसने से युवक की मौत, दोस्तों के सामने थमी सांसें!!

    May 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    newsmirchi
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • आस्था
    • क्राइम
    • खेल
    • देश-विदेश
    • बड़ी खबर
    • राजनीति
    • रायगढ़
    newsmirchi
    • होम
    • आस्था
    • क्राइम
    • खेल
    • देश-विदेश
    • बड़ी खबर
    • राजनीति
    • रायगढ़
    Home»Blog»पचधारी एनीकट में नहाने, पिकनिक और सेल्फी पर पूर्ण प्रतिबंध60 दिनों के लिए लागू हुई निषेधाज्ञा, उल्लंघन करने वालों पर होगी एफआईआर!!
    Blog

    पचधारी एनीकट में नहाने, पिकनिक और सेल्फी पर पूर्ण प्रतिबंध
    60 दिनों के लिए लागू हुई निषेधाज्ञा, उल्लंघन करने वालों पर होगी एफआईआर!!

    Santosh KumarBy Santosh KumarMay 11, 20260 Views
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    रायगढ़ शहर व जिले की छोटी-बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें~98279-50350


    रायगढ़, 11 मई 2026।
    रायगढ़ जिले के प्रसिद्ध पचधारी एनीकट में लगातार हो रही डूबने की घटनाओं और जनहानि को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी मयंक चतुर्वेदी ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS), 2023 की धारा 163 के तहत विस्तृत निषेधाज्ञा जारी करते हुए पचधारी एनीकट और उसके आसपास के क्षेत्रों में नहाने, तैराकी, पिकनिक, सेल्फी, रील बनाने और वीडियोग्राफी पर तत्काल प्रभाव से पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।
    शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक प्रवेश बंद
    जारी आदेश के अनुसार सुरक्षा कारणों से पंचधारी एनीकट क्षेत्र में प्रतिदिन शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक आम नागरिकों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। प्रशासन ने इसे ‘नो गो जोन’ घोषित करते हुए एनीकट के जलभराव क्षेत्र, स्पिलवे, डाउनस्ट्रीम और फिसलनयुक्त चट्टानों पर जाने पर भी रोक लगा दी है।
    हाल की घटनाओं के बाद प्रशासन सख्त
    जिला प्रशासन को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जल संसाधन विभाग और स्थानीय प्रशासन की रिपोर्ट में बताया गया कि हाल के दिनों में पचधारी एनीकट में कई दर्दनाक हादसे हुए हैं, जिनमें युवाओं और विद्यार्थियों की मौत हुई है। तकनीकी रिपोर्ट में यह भी स्पष्ट किया गया कि यहां पानी का तेज बहाव, अचानक बढ़ती गहराई, काई जमी चट्टानें और पानी के भीतर छिपे पत्थर इसे अत्यंत खतरनाक बनाते हैं।
    नशे की हालत में प्रवेश भी वर्जित
    आदेश में पचधारी एनीकट से 500 मीटर की परिधि में शराब, गांजा या अन्य मादक पदार्थों के सेवन तथा नशे की हालत में प्रवेश को पूरी तरह प्रतिबंधित किया गया है। बिना एसडीएम (राजस्व) रायगढ़ की पूर्व अनुमति के किसी भी प्रकार की सामूहिक पिकनिक, पार्टी या स्कूल-कॉलेज टूर आयोजित नहीं किए जा सकेंगे।
    विभिन्न विभागों को दिए गए निर्देश
    निषेधाज्ञा के प्रभावी पालन के लिए प्रशासन ने कई विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी हैं—
    पुलिस विभाग को मुख्य मार्गों पर चेक पोस्ट और विशेष पेट्रोलिंग के निर्देश।
    जल संसाधन विभाग को बैरिकेडिंग, फेंसिंग और चेतावनी बोर्ड लगाने के आदेश।
    शिक्षा विभाग को विद्यार्थियों को वहां जाने से रोकने के निर्देश।
    स्थानीय निकायों और ग्राम पंचायतों को मुनादी कर जागरूकता फैलाने का निर्देश।
    उल्लंघन पर होगी कानूनी कार्रवाई
    कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि आदेश का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 223 के तहत एफआईआर दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    60 दिनों तक प्रभावी रहेगा आदेश
    यह निषेधाज्ञा तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है और आगामी 60 दिनों तक अथवा अगले आदेश तक प्रभावशील रहेगी।
    प्रशासन की अपील
    जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे आदेश का पालन करें, अनावश्यक जोखिम से बचें और स्वयं के साथ-साथ दूसरों की सुरक्षा में सहयोग करें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Santosh Kumar
    • Website

    News Mirchi 24 Editorial Team is a dedicated group of professional journalists and editors. The team delivers accurate, fast, and unbiased Hindi news across politics, education, business, technology, and entertainment.

    Related Posts

    छाल रेंज में दर्दनाक हादसा: दलदल में दबने से हाथी के शावक की मौत, क्षेत्र में 35 हाथियों का दल डेरा डाले हुए!!

    May 11, 2026

    रायगढ़ में अवैध शराब कारोबार पर…रागिनी नायक एंड टीम का शिकंजा!!

    May 10, 2026

    ऑपरेशन तलाश में रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता
    गौवंश तस्करी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, फर्जी नंबर प्लेट लगाकर ले जा रहे थे मवेशी!!

    May 9, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    वेदांता पावर प्लांट में भीषण हादसा: बॉयलर फटने से मचा हड़कंप, 3 की मौत, कई गंभीर

    April 14, 20263,253 Views

    CG:टपरिया बॉर्डर बना रणक्षेत्र,रायगढ़ के ट्रांसपोर्टरों को बनाया बंधक!सतीश चौबे,आशीष यादव समेत इतने लोगों की पिटाई…🚨इन धाराओं के तहत्~बंटी समेत इतने लोगों पर हुई नामजद fir दर्ज!!

    January 19, 20261,587 Views

    तमनार:महिला पुलिसकर्मी से शर्मनाक हरकत…मुख्य आरोपी को जूते की माला पहनाकर पैदल मार्च पुलिस ने निकाला~देखिए वीडियो

    January 5, 20261,372 Views
    Don't Miss

    पचधारी एनीकट में नहाने, पिकनिक और सेल्फी पर पूर्ण प्रतिबंध
    60 दिनों के लिए लागू हुई निषेधाज्ञा, उल्लंघन करने वालों पर होगी एफआईआर!!

    By Santosh KumarMay 11, 2026

    रायगढ़ शहर व जिले की छोटी-बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें~98279-50350 रायगढ़, 11 मई 2026।रायगढ़…

    छाल रेंज में दर्दनाक हादसा: दलदल में दबने से हाथी के शावक की मौत, क्षेत्र में 35 हाथियों का दल डेरा डाले हुए!!

    May 11, 2026

    पचधारी डैम में बड़ा हादसा: गेट में फंसने से युवक की मौत, दोस्तों के सामने थमी सांसें!!

    May 10, 2026

    कबाड़ माफिया पर पुलिस का शिकंजा, 4 वाहनों सहित लाखों का माल जब्त!!

    May 10, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    Top Trending
    Demo
    About
    Santosh Kumar Purushwani
    Editor
    Mobile : +91 98279 50350
    Email : santoshpurushwani345@gmail.com
    Address : Beladula Road, Raigarh, Chhattisgarh (C.G.)
    Most Popular

    वेदांता पावर प्लांट में भीषण हादसा: बॉयलर फटने से मचा हड़कंप, 3 की मौत, कई गंभीर

    April 14, 20263,253 Views

    CG:टपरिया बॉर्डर बना रणक्षेत्र,रायगढ़ के ट्रांसपोर्टरों को बनाया बंधक!सतीश चौबे,आशीष यादव समेत इतने लोगों की पिटाई…🚨इन धाराओं के तहत्~बंटी समेत इतने लोगों पर हुई नामजद fir दर्ज!!

    January 19, 20261,587 Views

    तमनार:महिला पुलिसकर्मी से शर्मनाक हरकत…मुख्य आरोपी को जूते की माला पहनाकर पैदल मार्च पुलिस ने निकाला~देखिए वीडियो

    January 5, 20261,372 Views
    Categories
    • Blog (625)
    • आस्था (25)
    • क्राइम (17)
    • खरसिया (41)
    • खेल (23)
    • घरघोड़ा (18)
    • छत्तीसगढ़ (1,024)
    • छाल (4)
    • तमनार (7)
    • देश-विदेश (117)
    • पुसौर (7)
    • बड़ी खबर (13)
    • राजनीति (65)
    • रायगढ़ (190)
    • लैलूंगा (10)
    • शिक्षा (19)
    • हादसा (3)
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    © 2026 News Mirchi 24. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.