Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    छाल रेंज में दर्दनाक हादसा: दलदल में दबने से हाथी के शावक की मौत, क्षेत्र में 35 हाथियों का दल डेरा डाले हुए!!

    May 11, 2026

    पचधारी डैम में बड़ा हादसा: गेट में फंसने से युवक की मौत, दोस्तों के सामने थमी सांसें!!

    May 10, 2026

    कबाड़ माफिया पर पुलिस का शिकंजा, 4 वाहनों सहित लाखों का माल जब्त!!

    May 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    newsmirchi
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • आस्था
    • क्राइम
    • खेल
    • देश-विदेश
    • बड़ी खबर
    • राजनीति
    • रायगढ़
    newsmirchi
    • होम
    • आस्था
    • क्राइम
    • खेल
    • देश-विदेश
    • बड़ी खबर
    • राजनीति
    • रायगढ़
    Home»Blog»छाल रेंज में दर्दनाक हादसा: दलदल में दबने से हाथी के शावक की मौत, क्षेत्र में 35 हाथियों का दल डेरा डाले हुए!!
    Blog

    छाल रेंज में दर्दनाक हादसा: दलदल में दबने से हाथी के शावक की मौत, क्षेत्र में 35 हाथियों का दल डेरा डाले हुए!!

    Santosh KumarBy Santosh KumarMay 11, 20260 Views
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    रायगढ़ शहर व जिले की छोटी-बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें~98279-50350

    रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ वनमंडल अंतर्गत छाल रेंज से एक दुखद खबर सामने आई है। छाल बीट के तरेकेला गांव के पास स्थित केराझरिया डेम के 511 आरएफ क्षेत्र में एक हाथी के शावक की दलदल में फंसकर मौत हो गई। घटना के बाद वन विभाग में हड़कंप मच गया और अधिकारियों की टीम तत्काल मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।

    दलदल में फंस गया शावक, नहीं बच सकी जान
    प्राप्त जानकारी के अनुसार, छाल रेंज के जंगलों में इन दिनों हाथियों का बड़ा दल विचरण कर रहा है। इसी दौरान एक शावक दलदलयुक्त क्षेत्र में फंस गया। शावक काफी देर तक बाहर निकलने के लिए संघर्ष करता रहा, लेकिन दलदल में बुरी तरह धंस जाने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

    घटना की सूचना मिलते ही छाल रेंज का वन अमला मौके पर पहुंचा और स्थिति का जायजा लिया। वन विभाग द्वारा शव परीक्षण और अन्य वैधानिक प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं।

    आसपास के क्षेत्र में 35 हाथियों का समूह मौजूद
    वन विभाग के अनुसार, घटना स्थल के आसपास अब भी लगभग 35 हाथियों का दल मौजूद है। हाथियों की लगातार मौजूदगी को देखते हुए वन विभाग ने तरेकेला और आसपास के गांवों के लोगों को जंगल और डेम क्षेत्र से दूर रहने की सलाह दी है।
    ग्रामीणों में हाथियों की गतिविधियों को लेकर भय का माहौल है। विभाग की टीम लगातार निगरानी कर रही है और लोगों को सतर्क किया जा रहा है।
    दो दिन में दूसरी बार शावक की मौत
    गौरतलब है कि बीते शुक्रवार को भी छाल रेंज के सिंघीझाप डेम में पानी में डूबने से एक हाथी के शावक की मौत हो गई थी। लगातार दो दिनों के भीतर हाथी शावकों की मौत की यह दूसरी घटना है, जिससे वन विभाग के साथ-साथ वन्यजीव प्रेमियों में भी चिंता बढ़ गई है।
    वन विभाग कर रहा जांच
    वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि शावक की मौत के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। साथ ही हाथियों के मूवमेंट पर नजर रखी जा रही है, ताकि मानव-हाथी संघर्ष जैसी स्थिति उत्पन्न न हो।

    छाल रेंज के केराझरिया डेम क्षेत्र में हाथी शावक की मौत
    दलदल में फंसने से गई जान
    घटना स्थल के आसपास 35 हाथियों का समूह मौजूद
    शुक्रवार को भी सिंघीझाप डेम में एक शावक की हुई थी मौत
    वन विभाग की टीम मौके पर, जांच जारी!!

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Santosh Kumar
    • Website

    News Mirchi 24 Editorial Team is a dedicated group of professional journalists and editors. The team delivers accurate, fast, and unbiased Hindi news across politics, education, business, technology, and entertainment.

    Related Posts

    रायगढ़ में अवैध शराब कारोबार पर…रागिनी नायक एंड टीम का शिकंजा!!

    May 10, 2026

    ऑपरेशन तलाश में रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता
    गौवंश तस्करी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, फर्जी नंबर प्लेट लगाकर ले जा रहे थे मवेशी!!

    May 9, 2026

    रायगढ़ पुलिस की क्राइम मीटिंग: लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण और अपराध नियंत्रण पर एसएसपी शशि मोहन सिंह सख्त!!

    May 9, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    वेदांता पावर प्लांट में भीषण हादसा: बॉयलर फटने से मचा हड़कंप, 3 की मौत, कई गंभीर

    April 14, 20263,253 Views

    CG:टपरिया बॉर्डर बना रणक्षेत्र,रायगढ़ के ट्रांसपोर्टरों को बनाया बंधक!सतीश चौबे,आशीष यादव समेत इतने लोगों की पिटाई…🚨इन धाराओं के तहत्~बंटी समेत इतने लोगों पर हुई नामजद fir दर्ज!!

    January 19, 20261,587 Views

    तमनार:महिला पुलिसकर्मी से शर्मनाक हरकत…मुख्य आरोपी को जूते की माला पहनाकर पैदल मार्च पुलिस ने निकाला~देखिए वीडियो

    January 5, 20261,370 Views
    Don't Miss

    छाल रेंज में दर्दनाक हादसा: दलदल में दबने से हाथी के शावक की मौत, क्षेत्र में 35 हाथियों का दल डेरा डाले हुए!!

    By Santosh KumarMay 11, 2026

    रायगढ़ शहर व जिले की छोटी-बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें~98279-50350 रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़…

    पचधारी डैम में बड़ा हादसा: गेट में फंसने से युवक की मौत, दोस्तों के सामने थमी सांसें!!

    May 10, 2026

    कबाड़ माफिया पर पुलिस का शिकंजा, 4 वाहनों सहित लाखों का माल जब्त!!

    May 10, 2026

    रायगढ़ में अवैध शराब कारोबार पर…रागिनी नायक एंड टीम का शिकंजा!!

    May 10, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    Top Trending
    Demo
    About
    Santosh Kumar Purushwani
    Editor
    Mobile : +91 98279 50350
    Email : santoshpurushwani345@gmail.com
    Address : Beladula Road, Raigarh, Chhattisgarh (C.G.)
    Most Popular

    वेदांता पावर प्लांट में भीषण हादसा: बॉयलर फटने से मचा हड़कंप, 3 की मौत, कई गंभीर

    April 14, 20263,253 Views

    CG:टपरिया बॉर्डर बना रणक्षेत्र,रायगढ़ के ट्रांसपोर्टरों को बनाया बंधक!सतीश चौबे,आशीष यादव समेत इतने लोगों की पिटाई…🚨इन धाराओं के तहत्~बंटी समेत इतने लोगों पर हुई नामजद fir दर्ज!!

    January 19, 20261,587 Views

    तमनार:महिला पुलिसकर्मी से शर्मनाक हरकत…मुख्य आरोपी को जूते की माला पहनाकर पैदल मार्च पुलिस ने निकाला~देखिए वीडियो

    January 5, 20261,370 Views
    Categories
    • Blog (624)
    • आस्था (25)
    • क्राइम (17)
    • खरसिया (41)
    • खेल (23)
    • घरघोड़ा (18)
    • छत्तीसगढ़ (1,024)
    • छाल (4)
    • तमनार (7)
    • देश-विदेश (117)
    • पुसौर (7)
    • बड़ी खबर (13)
    • राजनीति (65)
    • रायगढ़ (190)
    • लैलूंगा (10)
    • शिक्षा (19)
    • हादसा (3)
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    © 2026 News Mirchi 24. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.