Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कलेक्ट्रेट के बाहर आरिफ एंड टीम का शक्ति प्रदर्शन, प्रशासन को दिया अल्टीमेटम!!

    March 10, 2026

    सामान्य सभा में विकास एजेंडा हावी, 14 प्रस्तावों को स्वीकृति देकर निगम ने लिया बड़ा निर्णय!!

    March 10, 2026

    बर्थडे की रात बना मौत का जश्न:दो दोस्तों ने एक ही साड़ी से फांसी लगाकर दी जान, इलाके में सनसनी!!

    March 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    newsmirchi
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • आस्था
    • क्राइम
    • खेल
    • देश-विदेश
    • बड़ी खबर
    • राजनीति
    • रायगढ़
    newsmirchi
    • होम
    • आस्था
    • क्राइम
    • खेल
    • देश-विदेश
    • बड़ी खबर
    • राजनीति
    • रायगढ़
    Home»छत्तीसगढ़»सामान्य सभा में विकास एजेंडा हावी, 14 प्रस्तावों को स्वीकृति देकर निगम ने लिया बड़ा निर्णय!!
    छत्तीसगढ़

    सामान्य सभा में विकास एजेंडा हावी, 14 प्रस्तावों को स्वीकृति देकर निगम ने लिया बड़ा निर्णय!!

    Santosh KumarBy Santosh KumarMarch 10, 20266 Views
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    रायगढ़ शहर व जिले की छोटी-बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें~98297-50350

    रायगढ़।नगर निगम की सामान्य सभा की बैठक आज आयोजित हुई, जिसमें शहर के विकास और नागरिक सुविधाओं से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में 14 एजेंडा को स्वीकृति प्रदान की गई।

    बैठक में महापौर जीवर्धन चौहान ने शहर के समग्र विकास से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से अपना पक्ष रखा।उन्होंने कहा कि नगर के आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने,नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने और विकास कार्यों को गति देने के लिए निगम निरंतर प्रयासरत है। महापौर ने कहा कि सामान्य सभा में लिए गए निर्णयों से शहर के विकास को नई दिशा मिलेगी।

    बैठक के दौरान वार्ड समिति के गठन, बस टर्मिनल के निर्माण, एसएलआरएम (Solid Liquid Resource Management) सेंटर में संयंत्र स्थापना सहित विभिन्न विकास कार्यों से संबंधित एजेंडों पर चर्चा की गई।

    इस अवसर पर निगम आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय ने सभी एजेंडों के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि वार्ड समितियों के गठन से स्थानीय स्तर पर जनभागीदारी को बढ़ावा मिलेगा और क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान में तेजी आएगी। वहीं बस टर्मिनल के निर्माण से शहर में यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने में सहायता मिलेगी।

    इस दौरान उन्होंने बस टर्मिनल के लिए तैयार कार्ययोजना में पब्लिक ट्रांसपोर्ट एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ रखने केवलिए  बस, यात्री वाहन एवं ऑटो रिक्शा के प्रवेश और निकालने के लिए अलग-अलग तीन प्रवेश द्वार होने की जानकारी दी।

    आयुक्त ने बताया कि एसएलआरएम सेंटर में संयंत्र की स्थापना से ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा, जिससे स्वच्छता व्यवस्था को मजबूती मिलेगी और पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।

    बैठक में पार्षदगणों ने भी विभिन्न विकास संबंधी विषयों पर अपने सुझाव एवं विचार प्रस्तुत किए।सभी एमआईसी सदस्य एवं पार्षदों की सहमति से इतवारी बाजार में निर्मित ऑक्सीजोन का नामकरण सिंदूर पार्क रखने, पंजरी प्लांट ऑडिटोरियम का नामकरण संत पूज्य श्री प्रियदर्शी रामजी किए जाने, वार्ड समितियां का गठन ऑडिटोरियम के पास स्थित बाल उद्यान का नामकरण भगवान श्री सहस्त्रबाहु के नाम पर रखने,अमलीभौंना न्यू सारंगढ़ बस स्टैंड का उन्नयन कार्य अंतर राज्य बस टर्मिनल निर्माण, एस एल आर एम सेंट्रर में गीले एवं सूखे कचरो के प्रबंधन हेतु संयंत्र स्थापना, गुरु घासीदास जयंती आयोजन समिति, स्टेशन चौक युवा समिति, सार्वजनिक रामलीला समिति, चक्रधर नगर कला एवं सांस्कृतिक मंच,श्री बुढी माई दुर्गा उत्सव समिति एवं मड़ाई महोत्सव रायगढ़ समिति को अनुदान देने,शहीदों के नाम से शासकीय शाला, चौक चौराहे एवं पुल का नामकरण करने संबंधित,सामुदायिक भवन केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड का नामकरण भगवान बिरसा मुंडा जी के नाम से किए जाने, संजय कंपलेक्स एवं मिनी स्टेडियम परिसर स्थित दो दुकानों के नामांतरण करने, केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड से ढिमरापुर चौक तक डामरीकृत सड़क निर्माण जैसे

    14 को एजेंडा को चर्चा उपरांतस्वीकृति प्रदान की गई,  जिससे शहर में विकास कार्यों को गति मिलेगी और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। सभापति डिग्रीलाल साहू ने कहा कि नगर निगम प्रशासन ने विश्वास व्यक्त किया है कि सामान्य सभा में लिए गए निर्णयों के प्रभावी क्रियान्वयन से शहर के समग्र विकास को नई दिशा मिलेगी।बैठक में नेता प्रतिपक्ष शेख सलीम नियारिया, पार्षदगण, विभाग प्रमुख अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Santosh Kumar
    • Website

    News Mirchi 24 Editorial Team is a dedicated group of professional journalists and editors. The team delivers accurate, fast, and unbiased Hindi news across politics, education, business, technology, and entertainment.

    Related Posts

    कलेक्ट्रेट के बाहर आरिफ एंड टीम का शक्ति प्रदर्शन, प्रशासन को दिया अल्टीमेटम!!

    March 10, 2026

    क्राइम मीटिंग के चंद घंटों बाद”कबाड़ के काले कारोबार पर SSP शशि मोहन सिंह का शिकंजा~इतने करोड़ की संपत्ति समेत 7 वाहन पूंजीपथरा पुलिस ने पकड़ा!!

    March 9, 2026

    CG:आखिर कौन है-यह अभिषेक और अमृत-कार्रवाई के बाद भी बेखौफ कोयल का खेल जारी!

    March 7, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    CG:टपरिया बॉर्डर बना रणक्षेत्र,रायगढ़ के ट्रांसपोर्टरों को बनाया बंधक!सतीश चौबे,आशीष यादव समेत इतने लोगों की पिटाई…🚨इन धाराओं के तहत्~बंटी समेत इतने लोगों पर हुई नामजद fir दर्ज!!

    January 19, 20261,545 Views

    तमनार:महिला पुलिसकर्मी से शर्मनाक हरकत…मुख्य आरोपी को जूते की माला पहनाकर पैदल मार्च पुलिस ने निकाला~देखिए वीडियो

    January 5, 20261,307 Views

    एक ऐसा होटल~जो बिना~ID के कपल को रूम देता है…कोतरा रोड क्षेत्र का मामला~फेसबुक में पोस्ट वायरल होते ही क्या लिखा भाजपा नेता ने !!

    January 14, 20261,220 Views
    Don't Miss

    कलेक्ट्रेट के बाहर आरिफ एंड टीम का शक्ति प्रदर्शन, प्रशासन को दिया अल्टीमेटम!!

    By Santosh KumarMarch 10, 2026

    रायगढ़ शहर व जिले की छोटी-बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें~98279-50350 रायगढ़।छात्र अधिकारों और स्थानीय…

    सामान्य सभा में विकास एजेंडा हावी, 14 प्रस्तावों को स्वीकृति देकर निगम ने लिया बड़ा निर्णय!!

    March 10, 2026

    बर्थडे की रात बना मौत का जश्न:दो दोस्तों ने एक ही साड़ी से फांसी लगाकर दी जान, इलाके में सनसनी!!

    March 10, 2026

    टिपाखोल डैम बचाने सड़क पर उतरे नागरिक, खनन कंपनी पर कार्रवाई की मांग

    March 9, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    Top Trending
    Demo
    About
    Santosh Kumar Purushwani
    Editor
    Mobile : +91 98279 50350
    Email : santoshpurushwani345@gmail.com
    Address : Beladula Road, Raigarh, Chhattisgarh (C.G.)
    Most Popular

    CG:टपरिया बॉर्डर बना रणक्षेत्र,रायगढ़ के ट्रांसपोर्टरों को बनाया बंधक!सतीश चौबे,आशीष यादव समेत इतने लोगों की पिटाई…🚨इन धाराओं के तहत्~बंटी समेत इतने लोगों पर हुई नामजद fir दर्ज!!

    January 19, 20261,545 Views

    तमनार:महिला पुलिसकर्मी से शर्मनाक हरकत…मुख्य आरोपी को जूते की माला पहनाकर पैदल मार्च पुलिस ने निकाला~देखिए वीडियो

    January 5, 20261,307 Views

    एक ऐसा होटल~जो बिना~ID के कपल को रूम देता है…कोतरा रोड क्षेत्र का मामला~फेसबुक में पोस्ट वायरल होते ही क्या लिखा भाजपा नेता ने !!

    January 14, 20261,220 Views
    Categories
    • Blog (561)
    • आस्था (23)
    • खरसिया (41)
    • घरघोड़ा (17)
    • छत्तीसगढ़ (980)
    • तमनार (7)
    • देश-विदेश (117)
    • पुसौर (7)
    • बड़ी खबर (12)
    • राजनीति (64)
    • रायगढ़ (190)
    • शिक्षा (18)
    • हादसा (3)
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    © 2026 News Mirchi 24. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.