रायगढ़ शहर व जिले की छोटी-बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें~98279-50350

रायगढ़।शहर की राजनीति से जुड़ी एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। वार्ड क्रमांक 2 की भाजपा महिला पार्षद नेहा देवांगन द्वारा फिनाइल सेवन किए जाने की खबर से शहर में हड़कंप मच गया।जानकारी मिलते ही परिजनों और आसपास के लोगों ने उन्हें तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल रायगढ़ पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेट्रो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार जारी है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पार्षद नेहा देवांगन ने घर में इस्तेमाल होने वाले पोछा लगाने के फिनाइल का सेवन कर लिया था।घटना के बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद परिजन घबरा गए और उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे। जिला अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने प्राथमिक उपचार किया और उनकी स्थिति को देखते हुए उन्हें निजी अस्पताल रेफर किया गया।
बताया जा रहा है कि पार्षद की तबीयत बिगड़ने के पीछे घरेलू विवाद की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इस संबंध में अभी तक आधिकारिक रूप से कोई पुष्टि नहीं हुई है।चिकित्सकों के अनुसार फिलहाल उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है, लेकिन एहतियातन उन्हें निगरानी में रखा गया है और उपचार जारी है।
घटना की जानकारी मिलते ही शहर के महापौर जीवर्धन चौहान और नगर निगम के सभापति डिग्री लाल साहू तथा देल शाम रायगढ़ भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष उमेश अग्रवाल भी अस्पताल पहुंचे और पार्षद के स्वास्थ्य की जानकारी ली।इस दौरान अस्पताल में उनके समर्थकों, परिचितों और भाजपा कार्यकर्ताओं की भी भीड़ देखी गई। सभी ने पार्षद के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
फिलहाल जहर सेवन के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस और प्रशासन भी मामले को लेकर जानकारी जुटाने में लगे हुए हैं। वहीं इस घटना के बाद शहर के राजनीतिक और सामाजिक हलकों में तरह-तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं।

डॉक्टरों की टीम भाजपा पार्षद नेहा देवांगन के स्वास्थ्य पर लगातार नजर बनाए हुए है-और फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रहा है!!
