रायगढ़ शहर व जिले की छोटी-बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें~98279-50350

रायगढ़।भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) रायगढ़ में संगठन विस्तार को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार भाजयुमो के जिला अध्यक्ष सुमित शर्मा की टीम का विस्तार जल्द ही राजधानी रायपुर से जारी होने की संभावना जताई जा रही है। संगठन में नए पदाधिकारियों की घोषणा को लेकर कार्यकर्ताओं और नेताओं के बीच चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

इसी कड़ी में शहर के अहम माने जाने वाले चक्रधर नगर मंडल अध्यक्ष पद को लेकर भी तीन नाम तेजी से सामने आ रहे हैं।संगठन और कार्यकर्ताओं के बीच जिन दावेदारों की सबसे ज्यादा चर्चा है,
उनमें गोलू यादव, अविनाश चौहान और खगेश देवांगन का नाम प्रमुख रूप से लिया जा रहा है।
राजनीतिक हलकों में यह भी चर्चा है कि इन तीनों में से एक नाम फिलहाल सबसे आगे चल रहा है, हालांकि अंतिम फैसला संगठन के वरिष्ठ नेताओं और जिला नेतृत्व की सहमति से ही होगा। बताया जा रहा है कि गोलू यादव और अविनाश चौहान दोनों लंबे समय से संगठन के साथ सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं और एबीवीपी व भाजयुमो के माध्यम से संगठनात्मक कार्यों में भी भागीदारी निभाते रहे हैं।
इधर राजनीतिक गलियारों में यह सवाल भी उठने लगा है कि क्या स्थानीय स्तर पर प्रभाव रखने वाले नेता विकास केडिया अपने करीबी खगेश देवांगन को इस पद तक पहुंचाने में सफल होंगे या फिर जिला अध्यक्ष सुमित शर्मा एबीवीपी और भाजयुमो के जमीनी कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देते हुए निर्णय लेंगे।
फिलहाल संगठन की ओर से किसी भी नाम की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन माना जा रहा है कि रामनवमी के बाद संगठन विस्तार की सूची जारी हो सकती है, जिसके बाद चक्रधर नगर मंडल अध्यक्ष सहित अन्य पदों पर स्थिति पूरी तरह साफ हो जाएगी।
✍️ रायगढ़ से संतोष पुरुषवानी
