रायगढ़ शहर व जिले की छोटी-बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें~98279-50350

रायगढ़।जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक आरक्षक की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना ने पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ा दी है, वहीं पूरे मामले ने अब संदिग्ध मोड़ ले लिया है।
मृतक आरक्षक की पहचान सुजीत मिंज के रूप में हुई है, जो पुलिस अधीक्षक कार्यालय रायगढ़ में पदस्थ थे।जानकारी के मुताबिक, वे सुबह अपने घर से हॉफ पैंट और टी-शर्ट पहनकर निकले थे, लेकिन कुछ ही समय बाद उनकी लाश रेलवे ट्रैक पर मिली।
🚨 घटना से इलाके में सनसनी, हर एंगल से जांच शुरू
जैसे ही घटना की जानकारी सामने आई, इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना मिलने पर जीआरपी रायगढ़ की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
प्राथमिक जांच में मामला ट्रेन से कटने का बताया जा रहा है, लेकिन जिस तरह की परिस्थितियों में शव मिला है, उसने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
मामला संदिग्ध, कई पहलुओं पर जांच
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, फिलहाल इस मामले को संदिग्ध मानकर जांच की जा रही है। यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह महज एक हादसा है, आत्महत्या है या इसके पीछे कोई और वजह है।
जांच टीम द्वारा मृतक के कॉल डिटेल, दिनचर्या और घटनास्थल के आसपास के साक्ष्य खंगाले जा रहे हैं, ताकि मौत के असली कारणों का पता लगाया जा सके।
⚠️ पुलिस बोली— जांच के बाद ही होगा खुलासा
जीआरपी पुलिस का कहना है कि फिलहाल कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा।
