रायगढ़ शहर व जिले की छोटी-बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें~98279-50350
रायगढ़। शहर में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं में गौ वंशों की मौत की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए बजरंग दल रायगढ़ ने एक सराहनीय और अनोखी पहल की है। संगठन के कार्यकर्ताओं ने रात के समय सड़कों पर घूमने वाले गौ वंशों की सुरक्षा के लिए उन्हें रेडियम पट्टा पहनाने का अभियान शुरू किया।
जिला सह संयोजक जगजोत भल्ला और नगर मंत्री देव्यांश पाण्डेय के नेतृत्व में बजरंग दल की टीम ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर कुल 47 गौ वंशों को रेडियम पट्टा पहनाया।
इस दौरान कार्यकर्ता नितिन, तरुण, यश, नवीन, पियूष, अमन, पंकज और धर्मेंद्र ने सक्रिय भूमिका निभाई।
बजरंग दल के पदाधिकारियों ने बताया कि रात के समय सड़कों पर घूमने वाले गौ वंश वाहन चालकों को नजर नहीं आते, जिसके चलते अक्सर दुर्घटनाएं हो जाती हैं। ऐसे में रेडियम पट्टा पहनाने से वाहनों की हेडलाइट पड़ते ही गौ वंश दूर से ही दिखाई देंगे और हादसों में कमी आएगी।
उन्होंने यह भी कहा कि गौ सेवा का यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और अधिक से अधिक गौ वंशों को रेडियम पट्टा पहनाया जाएगा, ताकि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
इस पहल की स्थानीय नागरिकों ने भी जमकर सराहना की है और इसे सामाजिक जिम्मेदारी की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।
