रायगढ़ शहर व जिले की छोटी-बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें~98279-50350

रायगढ़।(छत्तीसगढ़)
भाजपा युवा मोर्चा ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री की नई सूची जारी कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में हुई इस नियुक्ति ने जिले की राजनीति में हलचल तेज कर दी है।

संभाग प्रभारी रामू रोहरा एवं जिला प्रभारी प्रशांत सिंह ठाकुर के निर्देश पर तथा प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिया की सहमति से जारी इस सूची को संगठन विस्तार का बड़ा कदम माना जा रहा है।


न्यूज़ मिर्ची द्वारा नरेंद्र ठेठवार का नाम सबसे आगे चल रहा है, प्रकाशित किया था!!

“अब हर मंडल में दिखेगा युवा दम”
नई नियुक्तियों के साथ ही भाजपा युवा मोर्चा ने साफ संकेत दे दिया है कि अब संगठन में युवा नेतृत्व को प्राथमिकता दी जाएगी। हर मंडल में नई टीम के जरिए पार्टी की पकड़ को और मजबूत करने की रणनीति तैयार की गई है।
चक्रधर नगर मंडल अध्यक्ष खगेश देवांगन की खबर पर लगी न्यूज़ मिर्ची ~24 की मुहर


जिलाध्यक्ष सुमित शर्मा का बड़ा बयान
भाजयुमो जिलाध्यक्ष सुमित शर्मा ने नई टीम को बधाई देते हुए कहा—
“यह सिर्फ नियुक्ति नहीं, बल्कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का अभियान है। सभी नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष और महामंत्री पूरी ताकत के साथ पार्टी की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाएंगे।”
उन्होंने आगे कहा कि युवा मोर्चा आने वाले समय में संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए पूरी तरह तैयार है।
“संगठन को मिलेगी रफ्तार, विपक्ष पर बढ़ेगा दबाव!”
राजनीतिक गलियारों में इस फैसले को भाजपा की बड़ी रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। नई टीम के साथ अब जमीनी स्तर पर गतिविधियां तेज होंगी और पार्टी का जनाधार और मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है।
“युवा मोर्चा तैयार, मिशन अब और तेज!”
जिलाध्यक्ष सुमित शर्मा ने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल और सफल कार्यकाल की कामना की है। उन्होंने विश्वास जताया कि पूरी टीम मिलकर संगठन को नई दिशा और नई गति देगी।
