रायगढ़ शहर व जिले की छोटी-बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें~98279-50350

रायगढ़।रायपुर की राजधानी से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शहर के गंज थाना क्षेत्र स्थित सिद्धि विनायक होटल की छत से कूदकर एक 25 वर्षीय युवती ने आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
पुलिस के अनुसार, 18 मार्च 2026 को थाना गंज में सूचना मिली कि एक युवती ने होटल की छत से छलांग लगाकर अपनी जान दे दी है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल को घेरकर जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।

रायगढ़ की रहने वाली थी मृतका
मृतका की पहचान कुमारी हनी गुप्ता (25 वर्ष) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से रायगढ़ जिले के चक्रधर थाना क्षेत्र की निवासी थी। वर्तमान में वह विधानसभा थाना क्षेत्र अंतर्गत सड्डू स्थित राजधानी विहार में रह रही थी।
पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मृतका के परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिजनों के आने के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
आत्महत्या के कारणों का नहीं हुआ खुलासा
फिलहाल आत्महत्या के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस युवती के मोबाइल, कॉल डिटेल्स और होटल स्टाफ से पूछताछ कर रही है। यह भी जांच की जा रही है कि घटना के समय युवती होटल में अकेली थी या किसी के साथ।
हर एंगल से जांच में जुटी पुलिस
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले गई। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
