Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG:दिव्यांग शिक्षक हत्याकांड में आया नया मोड़:फरार आरोपी अपने ही घर में फांसी पर मिला, पुलिस जांच तेज!!

    March 21, 2026

    कौन बनेगा एल्डरमैन? रायगढ़ में महिला,युवा और वरिष्ठ पत्रकार के नाम पर मंथन तेज!!

    March 21, 2026

    ब्रेकिंग न्यूज मिर्ची:अफीम की अवैध खेती का खुलासा, झारखंड का आरोपी हिरासत में!!

    March 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    newsmirchi
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • आस्था
    • क्राइम
    • खेल
    • देश-विदेश
    • बड़ी खबर
    • राजनीति
    • रायगढ़
    newsmirchi
    • होम
    • आस्था
    • क्राइम
    • खेल
    • देश-विदेश
    • बड़ी खबर
    • राजनीति
    • रायगढ़
    Home»Blog»CG:दिव्यांग शिक्षक हत्याकांड में आया नया मोड़:फरार आरोपी अपने ही घर में फांसी पर मिला, पुलिस जांच तेज!!
    Blog

    CG:दिव्यांग शिक्षक हत्याकांड में आया नया मोड़:फरार आरोपी अपने ही घर में फांसी पर मिला, पुलिस जांच तेज!!

    Santosh KumarBy Santosh KumarMarch 21, 20260 Views
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    रायगढ़ शहर व जिले की छोटी-बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें~98279-50350

    रायगढ़/जैजैपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दिव्यांग शिक्षक की निर्मम हत्या के मामले में बड़ा और चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है। जिस आरोपी की तलाश में पुलिस पिछले कई दिनों से जुटी हुई थी, वह खुद अपने ही घर में फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। इस घटना के बाद पूरे मामले ने नया रूप ले लिया है और पुलिस अब हत्या के साथ-साथ आरोपी की मौत के कारणों की भी गहन जांच कर रही है।

    जानकारी के अनुसार, 18 मार्च को जैजैपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जर्वे निवासी दिव्यांग शिक्षक देवानंद भारद्वाज की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया था कि गांव के ही टीमन लाल मनहर ने कुल्हाड़ी से शिक्षक के सिर पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को आग के हवाले कर दिया और मौके से फरार हो गया था।

    घटना के बाद सक्ती पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही थी और आसपास के इलाकों में सघन खोजबीन जारी थी। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी टीमन लाल मनहर अपने घर में फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

    प्रारंभिक तौर पर यह आशंका जताई जा रही है कि हत्या के बाद पुलिस के बढ़ते दबाव और गिरफ्तारी के डर से आरोपी ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया। हालांकि पुलिस इस मामले को सिर्फ आत्महत्या मानकर नहीं चल रही है, बल्कि हर पहलू से बारीकी से जांच की जा रही है ताकि सच्चाई पूरी तरह सामने आ सके।

    जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी और मृतक के बीच लंबे समय से जमीन, पैसों के लेन-देन और रजिस्ट्री को लेकर विवाद चल रहा था। घटना के दिन भी दोनों के बीच कहासुनी और मारपीट हुई थी, जिसके बाद गुस्से में आकर आरोपी ने इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया।

    फिलहाल पुलिस हत्या और आरोपी की संदिग्ध मौत—दोनों मामलों को जोड़कर जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पूरे मामले में अब कई अहम खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Santosh Kumar
    • Website

    News Mirchi 24 Editorial Team is a dedicated group of professional journalists and editors. The team delivers accurate, fast, and unbiased Hindi news across politics, education, business, technology, and entertainment.

    Related Posts

    ब्रेकिंग न्यूज मिर्ची:अफीम की अवैध खेती का खुलासा, झारखंड का आरोपी हिरासत में!!

    March 20, 2026

    रायगढ़ में दिखीं दुनिया की सबसे छोटी गाय! आंध्रप्रदेश से पुंगनूर नस्ल लाए डॉ. रोशन अग्रवाल, देखने उमड़ रही भीड़!!

    March 20, 2026

    अपडेट न्यूज़:💣 “मिशन बैंक लूट” हुआ फ्लॉप—रायगढ़ पुलिस की सटीक टाइमिंग से बदमाशों का खेल खत्म…SSP ने टीम को नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है!!

    March 17, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    CG:टपरिया बॉर्डर बना रणक्षेत्र,रायगढ़ के ट्रांसपोर्टरों को बनाया बंधक!सतीश चौबे,आशीष यादव समेत इतने लोगों की पिटाई…🚨इन धाराओं के तहत्~बंटी समेत इतने लोगों पर हुई नामजद fir दर्ज!!

    January 19, 20261,562 Views

    तमनार:महिला पुलिसकर्मी से शर्मनाक हरकत…मुख्य आरोपी को जूते की माला पहनाकर पैदल मार्च पुलिस ने निकाला~देखिए वीडियो

    January 5, 20261,322 Views

    एक ऐसा होटल~जो बिना~ID के कपल को रूम देता है…कोतरा रोड क्षेत्र का मामला~फेसबुक में पोस्ट वायरल होते ही क्या लिखा भाजपा नेता ने !!

    January 14, 20261,247 Views
    Don't Miss

    CG:दिव्यांग शिक्षक हत्याकांड में आया नया मोड़:फरार आरोपी अपने ही घर में फांसी पर मिला, पुलिस जांच तेज!!

    By Santosh KumarMarch 21, 2026

    रायगढ़ शहर व जिले की छोटी-बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें~98279-50350 रायगढ़/जैजैपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती…

    कौन बनेगा एल्डरमैन? रायगढ़ में महिला,युवा और वरिष्ठ पत्रकार के नाम पर मंथन तेज!!

    March 21, 2026

    ब्रेकिंग न्यूज मिर्ची:अफीम की अवैध खेती का खुलासा, झारखंड का आरोपी हिरासत में!!

    March 20, 2026

    रायगढ़ में दिखीं दुनिया की सबसे छोटी गाय! आंध्रप्रदेश से पुंगनूर नस्ल लाए डॉ. रोशन अग्रवाल, देखने उमड़ रही भीड़!!

    March 20, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    Top Trending
    Demo
    About
    Santosh Kumar Purushwani
    Editor
    Mobile : +91 98279 50350
    Email : santoshpurushwani345@gmail.com
    Address : Beladula Road, Raigarh, Chhattisgarh (C.G.)
    Most Popular

    CG:टपरिया बॉर्डर बना रणक्षेत्र,रायगढ़ के ट्रांसपोर्टरों को बनाया बंधक!सतीश चौबे,आशीष यादव समेत इतने लोगों की पिटाई…🚨इन धाराओं के तहत्~बंटी समेत इतने लोगों पर हुई नामजद fir दर्ज!!

    January 19, 20261,562 Views

    तमनार:महिला पुलिसकर्मी से शर्मनाक हरकत…मुख्य आरोपी को जूते की माला पहनाकर पैदल मार्च पुलिस ने निकाला~देखिए वीडियो

    January 5, 20261,322 Views

    एक ऐसा होटल~जो बिना~ID के कपल को रूम देता है…कोतरा रोड क्षेत्र का मामला~फेसबुक में पोस्ट वायरल होते ही क्या लिखा भाजपा नेता ने !!

    January 14, 20261,247 Views
    Categories
    • Blog (576)
    • आस्था (24)
    • खरसिया (41)
    • खेल (23)
    • घरघोड़ा (18)
    • छत्तीसगढ़ (992)
    • तमनार (7)
    • देश-विदेश (117)
    • पुसौर (7)
    • बड़ी खबर (13)
    • राजनीति (65)
    • रायगढ़ (190)
    • शिक्षा (18)
    • हादसा (3)
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    © 2026 News Mirchi 24. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.