रायगढ़ शहर व जिले की छोटी-बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें~98279-50350

रायगढ़।“सीताराम” के जयकारों के बीच धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री आज रायगढ़ स्थित जिंदल एयरपोर्ट पहुंचे।उनके आगमन पर श्रद्धालुओं और शुभचिंतकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।
एसएसपी ने लिया आशीर्वाद इस दौरान रायगढ़ के एसएसपी शशि मोहन सिंह भी एयरपोर्ट पहुंचे और बागेश्वर धाम सरकार से आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने पूरे आदर और श्रद्धा के साथ संत का स्वागत किया।
भक्ति और आस्था का संगम

एयरपोर्ट परिसर में “जय श्रीराम” और “सीताराम” के नारों से गूंज उठी!!
भक्तों ने फूल-मालाओं से स्वागत कर अपनी आस्था प्रकट की।हर कोई एक झलक पाने और आशीर्वाद लेने को उत्सुक नजर आया।

रायगढ़ में आध्यात्मिक माहौल धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के आगमन से रायगढ़ नगरी में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ है। उनके कार्यक्रम कोरबा जिले में लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

आगे का कार्यक्रम बताया जा रहा है कि बागेश्वर धाम सरकार विभिन्न धार्मिक आयोजनों में शामिल होंगे, जिससे पूरे छत्तीसगढ़ में भक्ति और उत्साह का वातावरण बना रहेगा।
