रायगढ़ शहर व जिले की छोटी-बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें~98279-50350

कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी और एसएसपी शशि मोहन सिंह आज करेंगे शुभारंभ, चेयरमैन नंदकिशोर अग्रवाल रहेंगे मुख्य अतिथि
रायगढ़।औद्योगिक क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने वाला एनआर ग्रुप अब शिक्षा के क्षेत्र में भी अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने जा रहा है। समूह द्वारा ग्राम बरपाली में “एनआर पब्लिक स्कूल” की शुरुआत की जा रही है, जिसका भव्य शुभारंभ बुधवार सुबह 10 बजे किया जाएगा।

इस इंग्लिश मीडियम स्कूल का उद्घाटन जिले के कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी एवं एसएसपी शशि मोहन सिंह के करकमलों से होगा। कार्यक्रम में एनआर ग्रुप के चेयरमैन नंदकिशोर अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। साथ ही शहर के कई गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी भी रहेगी।

ग्रामीण क्षेत्र को मिलेगा बड़ा फायदा
एनआर पब्लिक स्कूल के संचालन से बरपाली सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण अंग्रेजी माध्यम शिक्षा उपलब्ध हो सकेगी। अब तक ग्रामीण छात्रों को बेहतर शिक्षा के लिए शहर का रुख करना पड़ता था, लेकिन इस पहल से उन्हें स्थानीय स्तर पर ही बेहतर विकल्प मिल जाएगा।

सामाजिक सरोकारों में आगे रहा है एनआर ग्रुप
एनआर ग्रुप केवल औद्योगिक विकास तक सीमित नहीं रहा है, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में भी लगातार कार्य करता रहा है। इससे पहले समूह द्वारा चिकित्सा क्षेत्र में भी कई सराहनीय पहल की जा चुकी हैं।
शिक्षा स्तर में सुधार की उम्मीद
एनआर ग्रुप की इस नई पहल से क्षेत्र के शैक्षणिक स्तर में सकारात्मक बदलाव आने की उम्मीद है। यह स्कूल न केवल बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखेगा, बल्कि ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर भी प्रदान करेगा।
