रायगढ़ शहर व जिले की छोटी-बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें~98279-50350

रायगढ़।भीषण गर्मी के बीच शहर के रामनिवास टाकीज चौक पर युवक संघ के मुखिया सुरेश गोयल एंड द्वारा राहगीरों के लिए ठंडे पानी और शरबत की व्यवस्था की जा रही है, जो इन दिनों लोगों के लिए बड़ी राहत बनकर सामने आई है। इस सेवा कार्य की हर ओर सराहना हो रही है।

रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी भी इस सराहनीय पहल से प्रभावित हुए और स्वयं मौके पर पहुंचकर सेवा कार्य में शामिल हुए। उन्होंने न केवल इस पहल की प्रशंसा की, बल्कि खुद जग पकड़कर गिलास में ठंडाई डालकर राहगीरों को पिलाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कई वर्षों से लगातार चल रहा यह कार्य समाज के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण है।

उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यों से जुड़कर जनसेवा करने का अवसर मिलता है और समाज में सकारात्मक संदेश जाता है। गर्मी के इस मौसम में प्यासे लोगों को ठंडा पानी और शरबत उपलब्ध कराना एक पुण्य कार्य है, जिसे हर व्यक्ति को आगे बढ़कर समर्थन देना चाहिए।
युवक संघ के सदस्यों ने बताया कि वे हर वर्ष गर्मी के मौसम में इस सेवा को जारी रखते हैं।

और आगे भी इसे निरंतर बनाए रखने का संकल्प लिया है।
मानवता और सेवा की भावना से प्रेरित यह पहल न केवल राहगीरों को राहत दे रही है, बल्कि समाज में सहयोग और संवेदनशीलता का संदेश भी दे रही है।

