रायगढ़ शहर व जिले की छोटी-बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें~98279-50350
रायगढ़। NTPC लारा परियोजना में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती बड़े सम्मान और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर परियोजना परिसर में आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिजनों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि परियोजना प्रमुख श्री सुभाष ठाकुर एवं प्रेरिता महिला समिति की अध्यक्षा श्रीमती रेखा ठाकुर द्वारा दीप प्रज्वलन एवं बाबासाहेब की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने भारतीय संविधान के मुख्य शिल्पकार डॉ. अंबेडकर को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
अपने संबोधन में परियोजना प्रमुख श्री सुभाष ठाकुर ने डॉ. अंबेडकर के विचारों और सिद्धांतों को आधुनिक भारत के निर्माण की नींव बताया।

उन्होंने कहा कि समानता, न्याय और समरसता जैसे मूल्यों को अपनाकर ही समाज को आगे बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने कर्मचारियों से अपील की कि वे अपने व्यावसायिक और सामाजिक जीवन में इन आदर्शों को आत्मसात करें।
समारोह के दौरान बालभवन एवं गुरुकुल स्कूल के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिसने कार्यक्रम में उत्साह का माहौल बना दिया। इसके साथ ही कर्मचारियों, सहयोगियों और बच्चों के बीच संविधानिक मूल्यों और सामाजिक न्याय पर आधारित विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं।

कार्यक्रम के अंत में प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। पूरे आयोजन में डॉ. अंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संदेश प्रमुखता से दिया गया।
