रायगढ़ शहर व जिले की छोटी-बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें~98279-50350
रायगढ़।भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही बिजली कटौती के खिलाफ अब विरोध के स्वर तेज हो गए हैं। बुधवार को एनएसयूआई (NSUI) रायगढ़ इकाई के कार्यकर्ताओं ने बिजली विभाग कार्यालय के बाहर सांकेतिक प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अधिकारियों को हाथ का पंखा भेंट कर बिजली व्यवस्था पर तंज कसा।
🔴 “कटौती बंद नहीं हुई तो होगा बड़ा आंदोलन”
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे एनएसयूआई जिला अध्यक्ष आरिफ ने कहा कि जिले में लगातार हो रही बिजली कटौती से आम जनता परेशान है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो एनएसयूआई उग्र आंदोलन करेगी।
उन्होंने कहा, “रायगढ़ जैसे बिजली उत्पादक जिले में ही लोगों को कटौती झेलनी पड़ रही है, यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।”
🟠सरकार पर अव्यवस्था और लापरवाही का आरोप
युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राकेश पांडे ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार का विभागों पर नियंत्रण कमजोर हो गया है।
उन्होंने कहा, “प्रदेश में कोयला, पानी और बिजली की कोई कमी नहीं है, फिर भी जरूरत के समय कटौती होना साफ तौर पर प्रशासनिक विफलता को दर्शाता है।”
🟢 बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ता
प्रदर्शन में एनएसयूआई और युवा कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इनमें अनिल अग्रवाल, सौरव अग्रवाल, तरुण गोयल, शाकिब अनवर, अनुराग गुप्ता, गौरव साहू, जग्गू ठाकुर, मीनू गुप्ता, शिबतेंन रज़ा, बलराम, गुलशन, आदिल, अभिषेक राजा, आमिर, दीपक इज्जतदार और विकास महापात्रा सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

