रायगढ़ शहर व जिले कि छोटी-बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें
पार्षद से मारपीट और रायगढ़ महापौर के धरने पर बैठने को लेकर दिया बयान
रायगढ़।शहर की कानून व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री दीपक मंडल ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि “भाजपा का तथाकथित ट्रिपल इंजन मॉडल बुधवार को सिटी कोतवाली के चौखट पर दम तोड़ता नजर आया है।
उन्होंने कहा कि “भाजपा का ट्रिपल इंजन अब विकास नहीं, बल्कि अव्यवस्था, अराजकता और प्रशासनिक पंगुता का प्रतीक बन चुका है। हालत यह है कि खुद सत्ता पक्ष के जनप्रतिनिधि न्याय के लिए थाने के सामने धरना देने को मजबूर हैं। धरने पर बैठे रायगढ़ महापौर और भाजपा के कार्यकर्ताओं का कहना है की वार्ड नंबर 31 की भाजपा पार्षद त्रिनिषा चौहान और उनके परिवार के साथ एक शादी समारोह में खुलेआम दुर्व्यवहार और मारपीट की घटना हुई है। पीड़ित पक्ष ने सिटी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन कार्रवाई के नाम पर सिर्फ औपचारिकता निभाई गई। जब न्याय नहीं मिला, तो रायगढ़ नगर निगम के महापौर सहित भाजपा के पार्षदों को थाने के बाहर धरने पर बैठना पड़ा।
कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री दीपक मंडल ने इस पूरे घटनाक्रम को “भाजपा शासन का काला सच” बताते हुए कहा, “यह सरकार केवल विज्ञापन और झूठे दावों की मशीन बनकर रह गई है। जमीन पर न कानून का डर है, न प्रशासन की पकड़। अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं और पीड़ित दर-दर भटक रहे हैं। ऐसा हाल पूरे प्रदेश में व्याप्त है लेकिन शादी समारोह में हुई मारपीट का यह मामला एक पक्षी है या दो पक्षी इस पर पुलिस को निष्पक्षता से जांच करना चाहिए और उचित कार्रवाई करना चाहिए ना की किसी प्रकार के दबाव में आकर कोई कार्रवाई करना चाहिए। लेकिन कांग्रेस महामंत्री ने अपने तीखे शब्दों में कहा, “जिस सरकार के अपने पार्षद और महापौर को न्याय के लिए थाने के चौखट पर जाकर धरना देना पड़े , वह आम जनता की सुरक्षा का ढोंग कैसे कर सकती है ? यह सीधे-सीधे शासन की नाकामी और प्रशासनिक ढिलाई का परिणाम है। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा का तथाकथित ‘सुशासन’ अब ‘दुशासन’ में बदल चुका है, जहां न्याय पाने के लिए लोगों को सड़कों पर उतरना पड़ रहा है। “यह ट्रिपल इंजन नहीं, ट्रिपल फेल सरकार है जहां तीनों इंजन धुआं छोड़ रहे हैं, लेकिन जनता को किसी प्रकार का राहत नहीं मिल रही है।
