रायगढ़ शहर व जिले की छोटी-बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें~98279-50350
15 लीटर शराब जब्त, महिला आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़।जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए घरघोड़ा क्षेत्र के चारमार गांव में छापेमारी की। इस दौरान एक महिला के कब्जे से 15 लीटर महुआ शराब जब्त की गई है।
आबकारी वृत्त घरघोड़ा के अंतर्गत की गई इस कार्रवाई में कांति बाई (46 वर्ष), पति चमारसिंह मांझी, निवासी चारमार, थाना घरघोड़ा को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क), 34(2) एवं 59(क) के तहत प्रकरण क्रमांक 10/26 दर्ज किया गया है।
कार्रवाई के दौरान जब्त की गई महुआ शराब की अनुमानित बाजार कीमत करीब 3,000 रुपये बताई गई है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
यह कार्रवाई कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी एवं प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी क्रिस्टोफर खलखो के निर्देशन में की गई। छापेमारी टीम में आबकारी उपनिरीक्षक रागिनी पटेल, आरक्षक प्रवीण जांगड़े और आरक्षक अनीशा तिर्की की अहम भूमिका रही।
आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।
